GOOGLE ANALYTICS TAG

संतान प्राप्ति में बिलंब के कारण या बाधा और उपाय

 संतान प्राप्ति में बिलंब के कारण या बाधा और उपाय 

प्रिये पाठक ,

नमस्कार। 


मैं आचार्या सांत्वना दत्ता आज फिर से एक अच्छे विषय  की जानकारी साझा करुँगी।

आज इस पोस्ट में जानेगें :-

1) क्यों संतान प्राप्ति में विलंब होता है ?Kyu  Santan Prapti me bilamb v deri hot hai ?
2) किन -किन वजहों से संतान प्राप्ति में देरी होती है ? Kin Kin vajah se santaan prapti me deri hoti hai ?
3) क्या -क्या ज्योतिषये उपाय है जिनको करने से फायदा होगा ? Jyotishye upay kya hai ?


जैसा हम जानते है कि शादी के 4-5 साल  होने पर जब संतान प्राप्ति नही होती तो हम कहते है कि संतान प्राप्ति में बिलंब हो रहा है और 4-5 होते होते पति-पत्नी भी संतान प्राप्ति को इछुक होने लगते है और जैसे - जैसे समय बीतता जाता है संतान प्राप्ति की इच्छा प्रबल होती जाती है और फिर एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर का चक्कर लगाना चालू हो जाता है ।

देखिए मैं ये नहीं कहती कि ये गलत है क्योंकि यदि कोई मेडिकल प्रॉब्लम है तो डॉक्टर के ट्रीटमेंट भी जरूरी है परंतु ज्योतिष शास्त्र में बातये गए उपयो को अगर आप करते है मतलब यदि आपकी कोशिश में भगवान जी का भी आशीर्वाद मिल जाये तो समस्याओं का सुलझाने में आसानी होती है ।

चलिये जानते है क्या - क्या करण हो सकते है संतान प्राप्ति के बिलंब में :-

1) संतान प्राप्ति के लिए देव गुरु बृहस्पति को कारक माना जाता है यदि आपकी कुंडली में देव गुरु बृहस्पति कमजोर है या पीड़ित हो तो संतान प्राप्ति में बिलंब होता है ।

2) हार्मोनल प्रॉब्लम:- हार्मोनल प्रॉब्लम चंद्रमा+मंगल के कारण होता है यदि पत्नी की कुंडली में चंद्रमा और मंगल कमजोर हो रहा दोनों ही ग्रहों को ठीक करना जरूरी होता है ।

3) कुंडली मे किसी भी प्रकार का दोष उत्पन्न होने पर यदि कुंडली में गुरु+राहु का योग हो तो भी संतान प्राप्ति में बिलंब होता है ।

4) पंचम भाव को संतान का भाव कहा जाता है राहु और शनि का पंचम भाव से संबंध संतान में बिलंब के कारण होते है ।

चलिये अब जानते है छोटे छोटे उपाय :-

1) यदि किसी स्त्री के कुंडली मे देव गुरु बृहस्पति कमजोर है तो
  • गुरुवार का व्रत करना चाहिए
  • विष्णु भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए।
  • केले के वृक्ष की पूजा करें और उसमें जल अर्पित करें।
  • पीली वस्तु का दान करना चाहिए  जैसे चना दाल , केला, बेसन के लड्डू इत्यादि।
  • देव गुरु बृहस्पति का रत्न पीला पुखराज धारण कर सकते है ।( ज्योतिषये  सलाह लेकर )

2) यदि हार्मोनल प्रॉब्लम यानी चंद्रमा +मंगल की वजह से प्रॉब्लम हो रहा हो तो

  • पूर्णिमा का व्रत करना चाहिये
  • पूर्णिमा को सफेद वस्तु यानी चंद्रमा के वास्तु दूध दही, चावल आदि का दान करना चाहिये।
  • मंगल की वस्तु यदि लाल वस्तुओं का दान करना चाहिये जैसे लाल कपड़ा , मसूर की दाल, लाल फल  आदि

3) मेडिकल प्रॉब्लम है तो:-

  • दो तुलसी के पत्ते के सेवन सुबह खाली पेट खाये ।
  • जल में हल्दी मिलाकर सूर्य भगवान को अर्द्ध दे ।
  • डॉक्टर की सालह जरूर लेना चाहिए।

4) गुरु+राहु की युति हो :-

  • गुरुवार का व्रत और विष्णु भगवान की पूजा अनिवार्य है।
  • विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लाभदायक होता है।
  • शिवलिंग पर रोज जल अर्पित करना फलदायक होता है।
  • फूलों के पौधे लगाकर उसका ख़याल रखना भी लाभदायक होता है ।


कुछ सामान्य उपाय परंतु बहुत महत्वपूर्ण उपाय:- ( सभी के लिए)

  • घर में बाल गोपाल का चित्र स्थापित करना चाहिए
  • संतान गोपाल मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिये
  • उनको तुलसी , माखन और मिश्री का भोग लगा पाए तो बहुत अच्छा।
  • पीले पुष्प अर्पित करें ।

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ