GOOGLE ANALYTICS TAG

होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को यानी 7 मार्च 2023 - होलिका दहन के दिन किये जाने वाले -चमत्कारी उपाय

होलिका दहन के दिन किये जाने वाले -चमत्कारी उपाय

होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को  यानी 07 मार्च 2023 मंगलवार को मनाई जाएगी।

प्रिय पाठक,

नमस्कार।  

मैं आचार्या सांत्वना आज फिर से एक अच्छे विषय की जानकारी साझा करुँगी।

आज इस पोस्ट में आप जानेंगे :-

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है ? 

 होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को  यानी 07 मार्च मंगलवार को मनाई जाएगी।

 होलिका दहन -शुभ मुहूर्त - रात में 06 बजकर 24 मिनट से  लेकर 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। 

                                                                    

होलिका मनाई क्यों जाती है ?

एक पौराणिक कथा के अनुसार राजा हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद थे और पुत्र प्रह्लाद विष्णु भगवान के भक्त थे और राजा  हिरणाकश्यप को लगता था कि उनके जैसा ताकत किसी के पास नही है वो ही भगवान है और उन्होंने प्रह्लाद को अपनी भक्ति करने को कही परंतु प्रह्लाद नहीं माने अतः उन्होंने अपने बहन होलिका को (जिनको ये वरदान था कि उनको आग नही जला सकती) प्रह्लाद को अपने गोद में लेकर चिता पर बैठने कहा और चिता को आग लगा दी गयी और होलिका 8 दिनों तक उस चिता में बैठी रही , पुत्र प्रह्लाद का बाल भी बांका नही हुआ और होलिका दहन के दिन होलिका जल गई और पुत्र प्रह्लाद जीवित रहें।

अतः  होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। 

होलिका दहन में हम करते क्या है ?

होलिका की रात को किसी वृक्ष की शाखा को जमीन में गाड़  देते है और उसके चारों ओर पड़ो की लकड़ियों  से  , कंडो  और उपलों से घेर कर  तैयार करते है और शुभ मूहर्त पर ही  उसको जलाते है ।

होलिका में क्या जलाया जाता है ?

होलिका में छेद वाला गोबर के उपले , गेहू की नई बालिया  जलाई जाती है और उसके राख  को जरूर से अपने घर ले जाए और सबको या तो तिलक करें या कंठ पर लगये ताकि आने वाला साल शुभकारी और मंगलकरी हो ।

होलिका की पूजा कैसे करना चाहिए ?
  • होलिका जब जलने लगे तब जाना चाहिए ।
  • होलिका जहाँ जलाई जाती है वहाँ पर पानी जमीन पर डाले और हाथों में पानी का पात्र लेकर या हाथ जोडकर होलिका के तीन बार परिक्रमा करनी जाहिए । पानी का पात्र यदि है तो परिक्रमा के समय थोड़ा थोड़ा गिरते हुए परिक्रमा करनी चाहिए ।
  • अग्नि में गेंहू की बालियां  और काले तिल डालें । हाथ जोड़ कर प्रणाम करें और अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें।
  • होलिका की अग्नि समाप्त होने पर उस राख को अपने घर जरूर ले जाये और उसको किसी डिब्बी में रखें और जब भी आप किसी जरूरी या महत्वपूर्ण काम के लिए जाए उस राख को मस्तक पर या कंठ पर जरूर लगाएं ।

होलिका दहन के दिन किये जाने वाले चमत्कारी उपाय 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए :-

काले तिल दाहिने हाथ की मुट्ठी में ले लीजिए और अपने ऊपर से तीन बार एन्टी क्लॉक वाइज घुमाकर होलिका की अग्नि में डाल दे और अच्छे स्वास्थ्य रहे उसकी प्रार्थना करें।

बीमारी से मुक्ति :-

11 हरी इएलयची और कपूर डाल कर होलिका की अग्नि में डालना चाहिए

धन संबंधित समस्या व धन लाभ के लिए :-

चंदन की लकड़ी को होलिका के अग्नि में डाले और प्रार्थना करें की आपकी धन संबंधी जो भी परेशान है वो दूर हो जाये ।

रोजगार व कारोबार संबंधित समस्या के लिए :-

 एक मुट्ठी पिली सरसों लेकर उसे अपने सर से  तीन बार एन्टी क्लॉक वाइज घुमाकर होलिका के अग्नि में डाल दे शुभ रहेगा ।

सुख- समृद्धि के लिए:- 

एक पान का पत्ता , दो लौंग और एक बताशे घी में भिगोकर होलिका के अग्नि में डालने से घर मे सुख -समृद्धि आती है


उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।


धन्यवाद
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com

इस पोस्ट को भी पढ़े :-







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ