GOOGLE ANALYTICS TAG

ऑनलाइन कुंडली बनती कैसे है? आपकी चंद्र राशि क्या है बस 1 मिनट में जानें। राशि कितने और कौन कौन से है ? 9 ग्रहों को क्या- क्या राशि दी गयी है ?

 प्रिये पाठक , 

नमस्कार। 


मैं आचार्या सांत्वना दत्ता आज फिर से एक अच्छे विषय  की जानकारी साझा करुँगी।


आज इस पोस्ट में जानेगें :-

1) ऑनलाइन कुंडली बनती कैसे है? (Online Kundali)
2) आपकी चंद्र राशि क्या है ? जाने 1 मिनट में। ( Moon Sign ) 
2) राशि कितने और कौन कौन से है ? Rashi kaun-kaun se hai?
3) 9 ग्रहो को क्या- क्या राशि दी गयी है ? (Nine planets ko kaun si rashi di gayi hai)

इस ब्लॉग माध्यम से मैं आप लोगो को बहुत सी  जानकारी साझा करुँगी जो की आप अपने  कुंडली को देख कर ही समझ सकते है ।

ऑनलाइन कुंडली बनती कैसे है? 

चलिये पहले कुंडली बनाने (Kundali Making ) सीखते है। यहाँ में सिर्फ उदहारण के लिए एस्ट्रोसेज(astrosage) वेबसाइट चुना है आप कोई और कुंडली साइट को चुन सकते है


1) सबसे पहले आप गूगल (google) में astrosage या astrotalk  टाइप करें।

2) उस लिंक को क्लिक करें तो आपको जो स्क्रीन आये उसमे कुंडली व बर्थ  चार्ट(birth chart) क्लिक करें।

3) 

  • आपका नाम 
  • जन्म समय
  • जन्म स्थान
  • पुरूष या स्त्री चुनना है

और फिर कुंडली(Kundali ) दिखाये पर क्लिक करें।

चलिए एक उदहारण से समझते है।  आपको ये  नाम, जन्म , तारीख़ और स्थान लिखिए। 

नाम :- Saurab Kumar
जन्म तारीख :- 12 /04/1980
जन्म समय :- सुबह 6.30 मिनट
जन्म स्थान :- पुणे ।

                                                               
                                                               vedic astrology birth chart(जन्म कुंडली)

ये एक उदाहरण कुंडली है यहाँ पर आप अपने और अपने रिस्तेदारों  की जन्म तिथि ,जन्म समय ,जन्म स्थान डाल सकते है ।


पहेली जो स्क्रीन आएगी वो होगा आपका जन्म कुंडली( Janam Kundali ) . 

आप देखेगें की 12 खान वाला एक चित्र आपके सामने है और उन प्रत्येक खानों में 1 से लेकर 12 नंबर तक कोई भी नंबर होगा यहाँ मैं आपको बताऊँगी यदि ये नंबर हुए तो इसका अर्थ क्या हुआ

ठीक बीच वाले खाने में "ल "लिखा है अतः ये पहेला खाना हुआ और इस कुंडली में पहेले खाने में 1 लिखा है अतः ये मेष लग्न का जातक है । 

आपकी चंद्र राशि क्या है ?

इस कुंडली मे चंद्रमा 11 नंबर जिस भाव में  है वहाँ उपस्थित है और 11 नंबर शनि की कुम्भ राशि है अतः हम कहेंगे कि व्यक्ति की चंद्र राशि कुम्भ है ।

इस तरह से आप अपना जन्म कुंडली बना सकते है ।

अब आपकी राशि क्या है ये जानेंगे :- 

यदि  आपका चंद्रमा(Chandrama)12 भावों में किसी भी नंबर के साथ हो वो आपकी चंद्र राशि(moon sign) होगी । 

चंद्रमा(Chandrama) यदि 4 नंबर के साथ है तो आपकी कर्क राशि(Kark Rashi) हुई। 

और यदि चंद्रमा यदि 9 नंबर के साथ हो तो आपकी धनु(Dhanu Rashi) राशि हुई।


राशि कितने और कौन कौन से है ? 

कुंडली में 12 भाव होते है और हर भाव में  कोई न  कोई नंबर(1 -12) तक लिखा होता ही है।1 से 12 तक में कोई नंबर तो कौन से राशि हुई जानिए।

1 - मेष राशि (Mesh Rashi)

2- वृष या वृषभ राशि( Vrishab Rashi)

3- मिथुन राशि ( Mithun Rashi)

4- कर्क राशि (Kark Rashi)

5- सिंह राशि (Singh Rashi)

6- कन्या राशि( Kanya Rashi)

7- तुला राशि ( Tula Rashi)

8- वृश्चिक राशि (Vrischik Rashi)

9- धनु राशि(Dhanu Rashi)

10- मकर राशि (Makar Rashi)

11- कुंभ राशि(Kumbh Rashi)

12 - मीन राशि(Meen Rashi)

  अब  आपको समझ में आ जायेगा यदि आपकी जन्म कुंडली के पहले भाव में 1( एक) लिखा है तो आपका मेष लग्न ( Aries RISING) होगा  और अगर 5 लिखा है तो सिंह( LEO RISING) होगा ।

9 ग्रहों को  क्या- क्या राशि दी गयी है ?

हर राशि के कोई न कोई देवता होते है जिन्हें हम ग्रह  कहते है। 

और प्रत्येक ग्रह को राशि का अधिपति बना गया है  । सिर्फ सूर्य देव ( जिनको ग्रहों का राजा कहा गया है ) अपने पास एक ही राशि रखें है और चंद्रमा ( जिनको ग्रहों में रानी माना जाता है ) एक पास भी एक ही राशि का अदिपत्य है ।

जैसे:-

सूर्य देव ( Sun)- सिंह राशि

चंद्रमा देव (Moon)- कर्क राशि

मंगल देव ( Mars) - मेष राशि, वृश्चिक राशि

बुध देव (Mercury) - मिथुन राशि  एवं कन्या राशि

बृहस्पति देव (Jupitar)- धनु राशि एवं मीन राशि

शुक्र देव( Venus) - वृषभ राशि , तुला राशि

शनि देव(Saturn) - मकर राशि एवं कुंभ राशि

राहु देव ( North Node )- इनको की भी राशि का अदिपत्य प्राप्त नहीं है

केतु देव (South Node)  - और उनको भी किसी भी राशि का अदिपत्य नहीं है।


आगे की जानकारी के लिए मुझसे जुड़े रहें। 

धन्यवाद

Happy Beginning...

आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये  समस्या के समाधान के लिए मुझसे  संपर्क कर सकते है

My Email is   santwanadutta1974@gmail.com



ज्योतिष सीखना के लिए इन पोस्ट को भी पढ़े और आसानी से ज्योतिष को समझे। 

कुंडली के प्रत्येक भाव (1-12) के बारे में जानेगे

जन्म पत्रिका - आपके 12 भाव ।

प्रत्येक (12) भाव के -स्थिर कारक ग्रह

ग्रहों से जाने - तत्त्व , लिंग , गुण ,स्वाद और कद ।

ग्रहों का प्रभाव :- अंग , दिशा , राज्याधिकार, रंग और प्रकृति ।

ग्रहों के राशि , उच्च राशि व् नीच राशि , मित्र राशि , सम राशि और शत्रु राशि और रत्न

ग्रह और परिवार संबंध, प्रकृति, स्वभाव, ग्रह - शुभ ग्रह /पाप ग्रह / क्रूर ग्रह ,अवस्था


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ