GOOGLE ANALYTICS TAG

मेष राशि ( Aries) की विशेषताएं

 प्रिय पाठक ,

नमस्कार।

मैं आचार्या  सांत्वना  दत्ता आज फिर से एक रोचक विषय की चर्चा करुँगी।


आज हमलोग इस पोस्ट में जानेंगे  :-


मेष राशि ( Aries)  की विशेषताएं:-
  • जातक के स्वभाव( Aries behaviour)
  • रत्न ( stone for Aries)
  • भाग्यशाली अंक (Fortunate Number for Aries )
  • केरियर / व्यासयय ( Career /job for Aries)
  • स्वास्थ्य(Health):-मेष राशि के लिए उपयोगी सलाह ( suggestion for Aries)

मेष राशि की विशेषताएं(mesh rashi की viseshtayen):-
मेष का मतलब भेड़। मेष राशि जो है एक भेड़ के समान  आकाशये मंडल में प्रतीत होता है ।
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल देव है अतः मेष राशि को अग्नि तत्व की राशि मानी गयी है तथा इस राशि की प्रकृति पित्त प्रकृति मानी गयी  है।

मेष राशि के लिए मंगल ग्रह प्रधान ग्रह है अतः लाल रंग , हमेशा उनके लिए अच्छा रहेगा ।

मेष राशि के लिए सिंह राशि (सूर्य की राशि ) तथा धनु एवं मीन राशि ( गुरु की राशि ) - मित्र राशि है ।

रत्न(stones) :- मूंगा (Red Coral) । सलाह लेकर ही रत्न धारण करें।

मेष राशि का भाग्यशाली अंक (Fortunate Number):- 1, 3, 9

मेष राशि वाले जातक अपने 40 साल से पहले ही बहुत कुछ पा जाते है जैसे मकान, गाड़ी और बच्चों का सुख ।
जातक चंचल , कामुक, स्त्री के प्रति जल्द आकर्षित होते है ।
यदि इन्हें प्यार हो जाये तो बिना सोचे समझे ,विचार किये उसको व्यक्त कर देते है ।

मेष राशि के जातक का स्वभाव (Mesh rashi ke logon ka swabhav):-

मेष राशि बलशाली होती है अतः स्वभाव से ही दवंग ,रौबदार व्यक्तिव, साहसी, उग्र  तथा हमेशा सक्रिय रहते है। 
उनमें नेतृत्व करने की छमता ( लीडरशिप गुण) , दृढ़ विश्वास , प्रखर योद्धा वाले गुण होते है ।
स्वभाव से जातक शीघ्रता ही क्रोधित भी  होते है उतनी ही शीघ्रता से शांत भी हो जाते है।
किसी भी कार्य को उत्साह से प्रारंभ तो कर लेते है परंतु थोड़े ही समय में अपनी रूचि खो देते है और काम को अधूरा भी  छोड़ देते है।


मेष राशि के केरियर / व्यासयय(Mesh Rashi ka caryar aur vyavshay) :-


जातक पुलिस , सेना, सर्जरी ,  खेल में अधिक रुचि लेता है और काफी अच्छा मुक़ाम भी हासिल करते है ।
धन कमाने के लालशा उन्हें महत्वकांक्षी बनाता है।

मेष राशि का स्वास्थ (Mesh rashi ka health):- 

स्वास्थ्य उनका समान्य ही रहता है । उनको 40से 60 साल के बीच अपने स्वास्थ्य का विशेष धयान देना चाहिए।
मेष राशि का स्वामी मंगल  होने के कारण जातक में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है ।
खराब या कमजोर मंगल के कारण जातक की पाचन प्रक्रिया कमजोर होती है अंतः जातक को अपने आहार पर बहुत ध्यान देना चाहिए।
सिर के हिस्से में चोट लगने की संभावना होती है।
जातक को पेट और किडनी , माइग्रेन ,अपच सबंधित बीमारी होने की संभावना होती है।  

मेष राशि के लिए उपयोगी सलाह(Mesh rashi केke liye slah):-

अपने भाई- बहन एवं अपने मित्रों  से संबंध अच्छे रखें
हनुमान जी की उपासना करें
गुड़ को नियमित रूप से सेवन करें।
और क्रोध से बचना चाहिए।

मेष राशि के जातक के स्वामी ग्रह मंगल है अतः इन्हें मंगलवार को हनुमान जी की आराधना करना अच्छा फलित होगा ।
मंगलवार इनके लिए सुबह दिन होगा ।
मंगलवार को ही यदि  मंगल ग्रह से जुड़े वस्तु का दान करने से अच्छा लाभ होगा ।  ( आपके कुंडली के अच्छे ग्रह का दान कभी भी नही करना चाहिए, हमेशा अच्छे ज्योतिष से सलाह लेकर ही दान करें ।


धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com









 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ