GOOGLE ANALYTICS TAG

शुभ योग- सर्वार्थ सिद्धि योग

 शुभ योग- सर्वार्थ सिद्धि योग 

प्रिय पाठक

नमस्कार 



मैं आचार्या सांत्वना दत्ता आज फिर से एक अच्छे विषय की जानकारी साझा करुँगी।

1) शुभ मुहूर्त होता क्या है. ?

2) क्या है सर्वार्थ सिद्धि योग ?

3)आप क्या क्या काम इस मुहूर्त में कर सकते है ?

4 )सर्वार्थ सिद्धि योग कैसे बनता है।

5) सर्वार्थसिद्धि योग में क्या नहीं करना चाहिए ?

6)  फरवरी महीने कौन कौन से दिन  सर्वार्थसिद्धि  योग होगा ? 

शुभ मुहूर्त होता क्या है ये सब जानते है । सदियों से गृह प्रवेश शादी विवाह, मुंडन और पूजा पाठ आदि में

 हम सब पंडित जी से शुभ मुहूर्त पूछकर ही शुरू करते थे।और हमारा विश्वास है यदि ये काम हम शुभ मुहूर्त में करेंगे तो काम सफल होगा । आज मैं आपलोग को एक बहुत ही अच्छे मुहूर्त की जानकारी दूँगी।

उसको सर्वार्थ सिद्धि योग के नाम से जानते है ।

क्यों शुभ मुहूर्त जानना है क्योंकि हर काम के लिए हमेशा आप पंडित जी को संपर्क नहीं कर सकते और धनी और
बड़े लोगो की बात ही अलग है क्योंकि उनके तो पर्मानेंट पंडित जी ही होते  है ।
हम सामान्य लोगों की भी इच्छा होती है कि हम भी जब कोई शुभ काम शुरू करें तो शुभ मुहूर्त हो और हमारा
काम सफल हो।

सर्वार्थ सिद्धि योग के बारे में जानते है:-

सर्वार्थ सिद्धि योग :- पंचांग के अनुसार यह अत्यंत शुभ योग है। यह वार और नक्षत्र के मेल से बनने वाला योग है। 
इस समय व योग में किये गए कार्य फलित होते हैं और यदि आप इस योग में अपने  कार्य आरंभ करते है तो 
सफलता का अनुपात अधिक होता है ।सर्वार्थ सिद्धि योग किसी भी  शुभ कार्य को करने का शुभ मुहूर्त होता है। 
 यदि किसी शुभ कार्य करना आवश्यक हो और सही मुहूर्त नहीं मिल पा रहा है तो आप सर्वार्थ सिद्धि योगों में 
अपना वह शुभ कार्य कर सकते है।

यह योग सभी इच्छाओं तथा मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है।

आप क्या क्या काम इस मुहूर्त में कर सकते है ?
कोई भी काम जोआपको लगे कि ये काम महत्वपूर्ण है कार्य फलित होना अनिवार्य हो,आपके लिए है
 ये सर्वार्थ सिद्धि योग है।
  • जैसे आपको मकान खरीदने जाना हो ,आप मकान व फ्लैट  रजिस्ट्रेशन के लिए जा रहे हो ।
  • आप गाड़ी व वाहन खरीदने जा रहे हो।
  • आप किराये का मकान में शिफ्ट करने हो या 
  • किसी को मकान किराये पर देना हो तो आप इस योग का प्रयोग कर सकते है।
  • सगाई या रोका करने जाना या तिलक करने जा सकते है ।
  • आप सोना- चांदी के जेवर खरीद सकते है ।
  • इस योग में आप कर्ज ले भी सकते है और कर्ज दे भी सकते है ।


सर्वार्थ सिद्धि योग कैसे बनता है?

  • सोमवार के दिन यदि रोहिणी, मृगशिरा ,श्रवन ,अनुराधा  और पुष्य नक्षत्र पड़े तो इस योग का निर्वाण होता है।
  • मंगलवार के दिन उत्तरभाद्रपद अश्विनी ,कृतिका और आश्लेषा  नक्षत्र पड़े तो यह योग बनता है।
  • बुधवार के दिन अगर रोहिणी, हस्त ,कृतिका  ,अनुराधा, मृगशिरा नक्षत्र हो तो इसका निर्माण होता  है।
  • गुरुवार को यदि अनुराधा ,रेवती अस्विनी ,पुनर्वसु ,पुष्य नक्षत्र पड़े  तो सर्वार्थसिद्धि योग बनता है।
  • शुक्रवार के दिन यदि अनुराधा ,अश्वनी , पुनर्वसु , श्रवण और  रेवती  नक्षत्र हो तो ये  योग बनता है
  • शनिवार को रोहिणी, श्रवण और स्वाति हो तो सर्वार्थसिद्धि योग बनता है।
  • रविवार की मूल,अशिवनी,हस्त,उत्तरफाल्गुनी,उत्तरभाद्रपद ,उत्तराषाढ़ा नक्षत्र हो तो सर्वार्थसिद्धि योग बनता है। 

सर्वार्थसिद्धि योग में क्या नहीं करना चाहिए ?

सर्वार्थसिद्धि योग में कुछ काम है जो  शुभ नहीं होता जैसे

आप इस योग में विवाह नहीं कर सकते,अगर विवाह के दिन यह योग पड़ रहा है तो विवाह करने में कोई दोष
 नहीं  है  ।

गृह प्रवेश का महत्वपूर्ण कार्य आप योग्य पंडित से मुहर्त  पूछ करें।

चलिए जानते है इस फरवरी महीने बनने वाला सर्वार्थसिद्धि  योग को :

1)  6/02/ 2022  रविवार 5:10 शाम  से 6 : 46  सुबह  07/02/2022 
2)  8/02/ 2022  मंगलवार  9:27 रात्रि   से 6 : 46 सुबह 09/02/2022 
3)  9/02/ 2022  बुधवार  6:46 सुबह से 6 : 45  सुबह, 10/02/2022 
4) 14/02/ 2022  सोमवार 11:53 सुबह से 6 : 43  सुबह, 15/02/2022 
5)  15/02/ 2022  मंगलवार  1:49 दोपहर  से 6 : 42  सुबह, 16/02/2022 
6)  20/02/ 2022  रविवार 6:40 सुबह से 4 : 42  शाम तक।  
7)  23/02/ 2022  बुधवार  2:41 दोपहर   से 6 : 38  सुबह, 24/02/2022 
8)  24/02/ 2022  गुरूवार  6:38 सुबह से 01 : 31 दोपहर  
9)  27 /02/ 2022  रविवार 8 :49 सुबह से 6 : 35   सुबह  28/02/2022 
10)28/02/ 2022 सोमवार 7:02 सुबह से 5 : 19  सुबह 01/03/2022 

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ