प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
मैं आचार्या सांत्वना दत्ता आज फिर से छोटे -छोटे उपयो द्वारा जानकारी व् समस्या के समाधान की चर्चा करुँगी । आज इस पोस्ट में जानेगें
1) क्या धन वृद्धि और व्यवसाय में तरक्की चाहिए? क्या करने से धन प्राप्त होता है ?
2)अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा को कैसे पहचाने ? क्या उपाय से बचा जा सकता है?
3)आप हमेशा कोई न कोई त्वचा( Tavacha ) या स्किन प्रॉब्लम ( Skin Problem )से परेशान है?
4)क्या आप चिंता (Chinta ), तनाव ( Tanav) और अनिद्रा ( Anidra ) से परेशान है?
5) सूर्य को जल(Surya ko jal chadana ) कौन -कौन चढ़ा सकता है और जल अर्पित करने से क्या लाभ व् फायदा होता है ? सूर्य को जल कैसे चढ़ाये ?
क्या धन वृद्धि और व्यवसाय में तरक्की चाहिए? क्या करने से धन प्राप्त होता है ?
धन वृद्धि ( dhan vridhi ) और व्यवसाय में वृद्धि (business me vridhi ) कौन नही चाहता ? सभी चाहते है परंतु काफी प्रयास के बाद भी इनसे संबंधित समस्या लगी रहती है ये उपाय को करके आपकी स्थिति में बदलाव महसूस करेंगे।
- हर शुक्र वार को माता के मंदिर जाए ।
- अपने साथ इत्र, धूपबत्ती, तथा भोग के लिए चना-गुड़ ले जाये ।
- इत्र मंदिर में देवी माँ को चढ़ाए , धूप प्रज्वलित करें
- तथा चना-गुड़ का भोग माता को चढ़ाए और लोगो मे वितरित करें।
कोई भी उपाय हमेशा शुक्ला पक्ष से शुरु करनी चाहिए एवं कोई भी उपाय 2 से ढाई महीने का वक्त लगता है या फिर आपको 11 या 21 बार सप्ताह में एक दिन उपाय करने होते है या फिर 43 दिन लगातार करने पर ही फायदा महसूस करेंगे ।
अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा को कैसे पहचाने ? क्या उपाय से बचा जा सकता है?
क्या जब आप अपने घर आते है तो आपको आपके घर में नेगेटिविटी व नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है ?
क्या आप बाहर ज्यादा एक्टिव रहते है क्या आपका घर से बाहर ज्यादा रहना पसंद करते है ? क्या आपके घर के सदस्य के बीच मतभेद रहता है या झगडे होते है या रिस्तो में दूरी महसूस करते ?
इसका एक सटीक उपाय है कि
आप अपने घर में साल में एक बार या दो बार या फिर घर के जितने सदस्यों के जन्मदिन पर धार्मिक अनुष्ठान करवाये जैसे हवन , माता की चौकी , सत्यनारायण कथा करवा सकते है ।
आप धीरे धीरे अनुभव करेंगे कि आप के घर कि किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने लगेंगी।
आप हमेशा कोई न कोई त्वचा( Tavacha ) या स्किन प्रॉब्लम ( Skin Problem )से परेशान है?
आप किसी भी प्रकार के एलर्जी, रैशेस, फोड़ा-फुनशी और किसी भी प्रकार के स्किन प्रॉब्लम से परेशान है तो ये परेशानी जब केतु देव , बुध देव को प्रभावित करते है ।
फिर क्या होता है या तो आप दिनों व महिनों दवाई खाते रहते है आपको कोई राहत नही मिलता या फिर आप जब तक दवाई खाते है तबतक टिक रहता है और जैसे दवाई बंद किये प्रॉब्लम फिर से शुरू हो जाता है ।
- अब उपाय के लिए बुधवार को गणपति के दर्शन करें।
- हरा मूँग को रात में भीगो कर सुबह पंछी को देना से लाभ प्राप्त होगा
- और रास्ते के कुत्तों को रोटी जरूर खिलाये।
आपको ये उपाय करना आंरभ करें , आप को दवाई भी लगने लगेगी और आपको राहत अनुभव होता जाएगा ।
क्या आप चिंता (Chinta ), तनाव ( Tanav) और अनिद्रा ( Anidra ) से परेशान है?
क्या आपको किसी न किसी चीज की चिंता लगी रहती या फिर आप बहुत सोचते और आपको नींद की समस्या हो रही है ? आप को खुद ये अनुभव हो रहा है कि आप डिप्रेशन में है क्या करें?
उपाय जो आपको इन समस्याओं से निकलने में मदद करेगा:-
ये उपाय आपको शनि वार , पूर्णिमा व अमावस्या को करना है।
आप अपने घर में खीर बनाये और उसको दो हिस्सों में बाँट ले एक हिस्सा पीपल के पेड़ के नीचे किसी पात्र में रख दे और दूसरा हिस्सा किसी जरूरतमंद को दे दीजिये या खिला आये ।
ये भी एक कारगर उपाय है मानसिक चिंता व परेशान से निकलने का ।
सूर्य को जल(Surya ko jal chadana ) कौन -कौन चढ़ा सकता है और जल अर्पित करने से क्या लाभ व् फायदा होता है ? सूर्य को जल कैसे चढ़ाये ?
सूर्य देव को कोई भी जल चढ़ा सकता है चाहे वो पुरूष हो, स्त्री हो, बच्चा हो, या बुजुर्ग । सूर्य देव धारती पर प्रत्यक्ष देवता है अन्य सभी ग्रहो में अधिपति है। और उनको अर्ध देने से सूर्य देव हमें :-
- आरोग्यता प्रदान करते है।
- व्यक्ति को जीवन में मान -सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होता है।
सूर्य देव को जल सूर्योदय के समय यदि आप चढ़ा सकते है तो अति उत्तम और साथ ही साथ गायत्री मंत्र का 9 व 27 व 108 बार का जाप यदि आप करते है तो आप स्वस्थ रहेंगें।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ