प्रिय पाठक,
नमस्कार।
मैं आचार्या सांत्वना दत्ता आज फिर से छोटे -छोटे उपयो द्वारा जानकारी व् समस्या के समाधान की चर्चा करुँगी ।
आज चर्चा करुँगी :-1 ) अपना घर बनने का सपना कब पूरा होगा ? कुछ उपाय जो आपके घर के सपने को पूरा करेंगे?
2 ) क्या आप बेड व बिस्तर पर बैठे कर खाते है?
3 ) क्या काम बनते- बनते बिगड़ जाता है या रुक जाता है ?
4) क्या है तामसिक भोजन व आहार ?
5 ) धन आता भी बहुत है परंतु धन रुकता नहीं घर में बीमारियों में ख़र्च हो जाता है?
6 ) क्या पिता से संबंध अच्छे नहीं है ?
Apna ghar banne ka sapna kab pura hoga ?
Kya aap bed v bistar pr baith ker khaate hai?
Kya kaam bante bante bigad jata hai ya ruk jata hai ?)
Kya hai tamshik bhojan v aahar ?)
Kya dhan aata bhi bahut hai, parantu dhan rukta nahi ghar me bimari me karch ho jata hai ?
Kya pita se sambandh acche nahi hai ?
1 ) क्या आप अभी तक अपना घर नहीं बना पा रहें ? कुछ उपाय जो आपके घर के सपने को पूरा करेंगे ?
क्या काफी प्रयत्न के बाद भी आप अपना घर नहीं बना पा रहे , बार बार रकावट आ रही है तो ये कुछ सरल उपाय करें
1 ) मंगल यन्त्र जो तिकोना होना चाहिए अपने पूजा घर में स्थापित करें। हर मंगल वार को उनकी पूजा दीप -धुप, लाल पुष्प से करें और मंगल देव के मंत्र -ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जाप 108 बार जरूर करें और अपने घर बनने की प्रार्थना जरूर करें।
2 ) मंगलवार के दिन सूर्य को जल में गुड़ डाल अर्ध देना चहिये और माथे पर लाल चन्दन का तिलक जरूर लगाए।
3) मंगलवार के दिन लाल गाय को भींगी हुई मसूर की दाल और गुड़ जरूर खिलाये।
नोट :- कोई भी प्रयोग शुक्ल पक्ष के मंगलवार से शुरू करें और कम से कम 2 महीना से ३ महीना तक करना है।
1)क्या आप बेड व बिस्तर पर बैठे कर खाते है?
क्यों हमारे ज्योतिष शास्त्रों में बेड या बिस्तर पर खाना वर्जित है क्यों कि ज्योतिष में बेड व बिस्तर को 12वें भाव (12th House ) को बताते है और 12वें भाव हानि(loss) का है और खर्च का है ।और
खाना को दूसरे भाव से जाना जाता है जो धन भाव है । आपका बैंक बैलेंस है ।
यदि आप इन दोनों भाव को कनेक्ट व जोड़ते है तो आपका धन का नुकसान होगा और आपके ख़र्च बढेगें
और आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।अतः कभी भी बिस्तर पर बैठ कर नहीं खाये।
2 )क्या काम बनते बनते बिगड़ जाता है या रुक जाता है ?
हनुमान चालीसा +बजरंग बाण का पाठ एक तर्क संगत प्रयोग है।
हनुमान चालीसा द्वारा हनुमानजी को उनकी शक्ति याद करवाना का एक आसान तरीका है , जैसा कि हमलोग
जानते है कि बजरंगबली को जबतक उनकी शक्ति याद न दिलाई जाए तबतक वो अपनी शक्ति भूले रहते है और बजरंग बाण में विनती की जाती है कि आप स्वयं हमारे रुके हुए काम को पूरा करने में सहायता कीजिये ।
तो ये प्रयोग शुक्ला पक्ष के मंगलवार से शुरू करना है और 43 दिन तक आपको करना है। और जब आप कोई
पूजा या मन्नत से जोड़ कर पूजा उठाते है तो उस दिन को सात्विक भोजन ग्रहण करें ।
3) क्या है तामसिक भोजन व आहार ?
4)क्या कमाते भी बहुत है धन आता भी बहुत है परंतु धन रुकता नहीं(घर में बीमारियों में ख़र्च हो जाता है)
3) क्या है तामसिक भोजन व आहार ?
- प्याज-लहसुन को तामसिक आहार माना जाता है ।
- मांस-मदिरा तो तमशिक भोजन है ही।
- सरसों का साग तथा मसरूम को भी तामसिक पदार्थ मानते है।
- बहुत ज्यादा बासी खाना भी तामसिक होता है ।
- डब्बा बंद खादय पदार्थ भी तामसिक भोजनके अंतर्गत आता है ।
4)क्या कमाते भी बहुत है धन आता भी बहुत है परंतु धन रुकता नहीं(घर में बीमारियों में ख़र्च हो जाता है)
- आप कमाते तो बहुत है परंतु आपका धन व पैसे घर के लोगो की बीमारियों में खर्च हो जाता है
- कभी आप बीमार पड़ते है, कभी आपके माता -पिता तो कोई और । यदि ये सिलसिला लगा हुआ है
- काफी दिनी से तो ये उपाय आपको इन समस्या से निकलने में मदद करेंगे।
- मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें।
- चंदन की अगरबत्ती रोज शाम को जलाए
- किसी भी चैरिटेबल हॉस्पिटल में दवाईयों का दान दे या किसी बीमार व्यक्ति के इलाज में मदद करें
धीरे -धीरे आप इन परेशानियों से बचते हुए नजर आएंगे और आपका पैसे भी रुकने लगेगा ।
5) क्या पिता से संबंध अच्छे नहीं है ?
- हर रविवार को किसी भी धर्म स्थान में जाइये चाहें वो मंदिर हो, गुरुद्वारा, या गुरुके आश्रम हो, वहाँ प्राथना कीजिये
- और गुड़ रविवार को किसी गरीब को दान जरूर करें ।
- अपने पिता से आशीर्वाद जरूर ले ।
- सूर्य को जल जरूर चढ़ाए कम से कम रविवार को।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ