धनु राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय
प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
आज हमलोग सबसे पहले मई महीना धनु राशि के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातो को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
![]() |
| धनु राशि ( Dhanu Rashi )वालो का मई महीना (May mahina ka rashi phal )का राशि फल |
- गुरु देव लग्नेश होकर चौथे भाव में मीन राशि में गोचर कर रहे है ।
- सूर्य का अपने उच्च राशि मेष राशि में रहेंगे 15 अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि में चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे।
- बुध देव का गोचर भी छठा भाव में है और वे अपने मित्र राशि में हैं।
- मंगल देव तृतीये भाव में कुम्भ राशि होंगे उनका 17 मई के बाद अपने मित्र राशि मीन यानि चतुर्थ भाव में भ्रमण होगा।
- राहु -केतु क्रमशः मेष और तुला राशि में होंगे।
- शुक्र देव अपने उच्च राशि मीन राशि में चतुर्थ भाव संचरण कर रहे है।
- गुरु अपने मीन राशि यानि चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। गुरु स्वराशि में है।
- शनि देव अपनी ही राशि में कुम्भ राशि में होंगे परन्तु तृतीये भाव में होंगें।
आईये अब धनु राशि के जातक का मई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव : -( Nature ,Opinion and Behaviors)
धनु राशि के जातक अपने स्वभाव से देव भक्त होते है और बुद्धिमान और श्रेष्ठ होते है और गुरु का स्वराशि होने से आपके ज्ञान में वृद्धि ही होगी ।
आप अपने ज्ञान की आभा से प्रभावित होकर लोग आपका अनुसरण करेंगे ।
आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके भविष्य के लिए उत्तम ही होगा ।
आपका व्यवहार सबके प्रति श्रेष्ठ रहेगा ।आपकी विनम्रता लोगो को आकर्षित करती है ।
स्वस्थ व् हेल्थ :- ( Health )
आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। अपने खान पान का ध्यान रखे।
कुटंब व् परिवार : -(Family )
आपका आपके कुटुंब परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे ।
पिता और माता का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और आपके भाई बहन से अच्छे संबंध रहेंगे ।उनके साथ बात करें और उनका साथ दे। पिता के साथ अपने संबंधो को संभालिये मतभेद हो सकता है।आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) :-( Investment and Saving )
धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी आपके आय के स्रोत बढ़ेंगें । आप धन संचय करने और उसको सही दिशा में इन्वेस्टमेंट भी कर पाएंगे । आप यदि प्रॉपर्टी लेना चाहते है तो जरूर विचार कीजिये।आप पैसे को शेयर , जुआ , सट्टा में सलाह लेकर लगा सकते है ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
प्रेम संबंधों को संभालें की जरूरत है । कोई भी प्रेम प्रस्ताव आप 15 मई के बाद ही रखें तो बेहतर रहेगा।
वैवाहिक जीवन को अच्छा बना कर रखने के काम आपका। अपने जीवन साथी को समय दे उनको समझे।
शिक्षा :- ( Education )
शिक्षा में कोई रुकावट नहीं है आपको यदि एडमिशन लेने है तो कोशिश कीजिए सफलता जरूर मिलेगा ।
साथ ही साथ आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा ।
छात्र जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे उनके लिया उत्तम समय है।
व्यवासय व् नौकरी :- (Business and Job )
बुध का छठा भाव में होना अच्छा नहीं है हाँ आपके कर्म भाव को गुरु और शुक्र दोनों शुभ ग्रह की दृस्टि है अतः आपका व्यवसाय में अच्छे योग है और आप का निर्णय आपको सही दिशा में ले जायेंगें।
जो व्यक्ति शुक्र से जुड़े व्यवसाय से जैसे होटल मैनेजमेंट , इवेंट मैनेजमेंट , जेवेल्लरी , कपडे का व्यवसाय , कास्मेटिक और पूजा पाठ , सोना चांदी का बिजनेस के उत्तम समय है।
परन्तु बुध का छठा भाव में मित्र राशि में होने से व्यपार और नौकरी में संभालना है।
भाग्य : -(Destiny )
भाग्य का साथ पूर्ण रूपेण मिलेगा।
सूर्य का उच्च होकर त्रिकोण का मालिक होकर त्रिकोण में आना अच्छा योग। आपको आपका भाग्य का साथ मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा।
आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते है।
आपको धर्म -कर्म में रुचि रहेगी कोई धार्मिक अनुष्ठान भी घर में करा सकते है।
उपाय (Remedies ) :-
बुध वार को मंदिर जाकर गणेश जी का दर्शन करें दूर्वा चढ़ाये।
सूर्य को जल चढ़ाये।
शुभ दिन : - रविवार , शुक्रवार गुरूवार ।
शुभ रंग : - पीला , सफ़ेद और नारंगी ।
आपको हरा रंग के इस्तेमाल से बचें कम से कम बुधवार को बचें।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ