GOOGLE ANALYTICS TAG

नामकरण संस्कार क्यों जरूरी है ? क्या अपने बच्चें का नाम रखने से पहले सोचना चाहिए ? बच्चें का Name Numerology या Name Correction या Name Suggestion क्यों जरूरी है ?

नामकरण संस्कार क्यों जरूरी है ? क्या अपने बच्चें का नाम रखने से पहले सोचना चाहिए ?

प्रिय पाठक
नमस्कार ।



आज फिर से अच्छे विषय के बारे में बात करेंगें।

आज इस पोस्ट में  नामांकरण से जुड़े तथ्य के बारे करे में जानेगें :-

1) नामकरण के समय क्यों पंडीजी  या ज्योतिष को बुलाया या सलाह लिया जाता था  ? 
2) नामकरण के समय किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ? 
3 ) राशि का नंबर या राशि अंक  और राशि नाम क्या है ? 
4 )आपके राशि अनुसार जाने आपके बच्चे का पहला अक्षर क्या होगा ?
5 )बच्चे का Name Numerology या Name Correction या Name Suggestion क्यों जरूरी है ?

आज नामकरण संस्कार की बात होगी नाम रखने की विधि ।
जब भी कोई बच्चा जन्म लेता है तो हम बच्चे का नाम रखते है और वही नाम बच्चे की पहचान बन जाता है ।

कुछ लोग कहते है कि नाम में क्या रखा है मैं तो ये कहूंगी की नाम में ही सब कुछ रखा है ।
जीवन पर्यंत आप, आपकी पहचान नाम से ही है ।


किसी किसी के घर में बच्चे के इतने नाम होते है माँ कोई और नाम से पुकारती है तो पापा कोई और नाम और तो और दादा -दादी जी के अलग ही नाम से बुलाते है। प्यार इतना की एक बच्चे की कई नाम होते है और बच्चे भी बहुत स्मार्ट जो नाम से बुलाओ उसी नाम से जवाब भी देते है ।

आजकल माता पिता इतना खुश हो जाते है कि बच्चें होने से पहले ही नाम रख लेते है कि यदि लड़का होगा तो लड़के के नाम सोच लिया और लड़की होगी तो लड़कियों के नाम पहले से ही निर्णय हो जाता है परन्तु ये गलत तरीका है।

कभी आपने विचार किया है कि पहले के जमाने में जब भी बच्चा जन्म लेता था तो पंडित जी आकर बच्चे का नामाक्षर बताते थे और फिर उस अक्षर से नाम रखा जाता था ।
नामकरण का दिन निश्चित किया जाता था और उस दिन ही बच्चे का नाम रखा जाता था।

क्यों पंडीजी  या ज्योतिष को बुलाया या सलाह लिया जाता था नामकरण के समय ? 

देखिए कोई भी पंडितजी हो या ज्योतिष हो वो आपके बच्चे का जन्म समय , जन्म दिन और नक्षत्र के अनुसार ही आपके बच्चे के नामाक्षर बतलाते है जो उनके जीवन के लिए अच्छा और सटीक होता है ।

 नामकरण के समय किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ? 
  • बच्चे  का नाम राशि अनुसार  या नक्षत्र अनुसार   हो तो अच्छा होता है। 
  • नामकरण जब भी आप करते है वो शुभ मुहूर्त होना चाहिए और शुभ नक्षत्र में ही करना चाहिए ।
  • नाम आप अपने बच्चे का एक ही रखिए । एक से जायदा नाम आपके बच्चे के लिए कभी भी सही नही होता है ।
  • नाम ऐसा रखे जिसका कुछ अर्थ होना चाहिए क्योंकि नाम का प्रभाव जीवन में बहुत जायदा पड़ता है । व्यक्ति के व्यक्तित्व पर नाम का बहुत प्रभाव रहता है ।
नोट :- ज्योतिष में मानते है यदि आप एक से ज्यादा नाम रखते है तो बच्चे को अपने जीवन काल में शनि की साढ़ेसाती का सामना 2 बार करना पड़ता है।

हां ये संभव है कि हर कोई पंडित जी या ज्योतिष की सलाह नहीं लेते है परंतु आज कल तो ऑनलाइन ज्योतिष सॉफ्टवेयर है आप खुद ही आप अपने बच्चे की कुंडली बना सकते है और राशि अनुसार अपने बच्चे का नाम का पहला अक्षर से नाम रख सकते है ।
आपको गूगल में Astrosage या Astrotalk पर जाये और जन्म दिवस से जुड़े जानकारी डाले। जैसे
बच्चे का जन्म तारीख
जन्म समय
जन्म महीना
जन्म वर्ष
आपके बच्चे कुंडली बन जाएगी आपके बच्चे के कुंडली में चंद्रमा जहां है वो आपके बच्चे की चंद्र राशि है ।
 
यदि चन्द्रमा यदि  1 नंबर की राशि में है तो आपके बच्चे की राशि मेष हुई और यदि आपके बच्चे का चन्द्रमा 11 नंबर की राशि में है तो आपकी बच्चे की राशि कुम्भ हुई।  

राशि नंबर या राशि अंक  और राशि नाम क्या है ? 

 राशि नंबर 

 राशि नाम 

 1

 मेष 

 2

 वृषभ 

 3    

 मिथुन 

 4

 कर्क 

 5

 सिंह 

 6

 कन्या 

 7

 तुला 

 8

 वृश्चिक 

 9

 धनु 

 10

 मकर 

 11

 कुंभ 

 12

 मीन 


आपके राशि अनुसार जाने आपके बच्चे का पहला अक्षर क्या होगा ?

 राशि 

 नामक्षर 

 मेष राशि

 चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

 वृषभ राशि

 ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

 मिथुन राशि

 की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

 कर्क राशि

 ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 सिंह राशि

 मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

 कन्या राशि

 ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

 तुला राशि

 रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 वृश्चिक राशि

 तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

 धनु राशि

 ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

 मकर राशि

 भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

 कुंभ राशि

 गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

 मीन राशि

 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची


इस तरह से आप अपने बच्चे का नाम का पहला अक्षर उसके जन्म दिवस के अनुसार देखिए और ऐसा नाम रखे जिसका कुछ अच्छा अर्थ और महत्व हो।

बच्चे का Name Numerology या Name Correction या Name Suggestion क्यों जरूरी है ?

नंबर (Number ) का हमारे जीवन में बहुत ही गहरा संबंध होता है
हमारा जन्म दिन
हमारा जन्म महीना
हमारा जन्म साल
पहेली नौकरी का दिन
शादी का दिन आदि

हर दिन क्या है नंबर ही है और इसका प्रभाव और संबंध हमारे जीवन से है ।

जिस दिन हम जन्म लेते है ,जिस महीना जन्म लेते है और जिस साल जन्म लेते है उसका नाम से भी गहरा संबंध होता है यदि इनके बीच में तालमेल नहीं है तो आपके जीवन में उतार चढाव लगा ही रहता है ।

अतः नंबर का तालमेल हमारे नाम के साथ होना भी जरूरी है ताकि हमारे बच्चे का जीवन खुशहाल हो ।

हां कुछ भाग्यशाली लोग है इस धरती पर जिनको सब बिना किए ही मिलता है और हम ज्योतिष में उसके पहले जन्म का व् पूर्व जन्म का पुण्य मानते है ।

नाम को कैसे बदले जो आपके जन्म दिवस और भाग्यांक से समन्वय हो। जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें 👇

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी ।


धन्यबाद।  

The Happy Beginning..... 

आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ