GOOGLE ANALYTICS TAG

न्यूमरोलॉजी से (Date of Birth) जाने की आपका शुभ रंग (Lucky colour ) और शुभ दिन (Lucky day ) कौन सा है ? रंगों के जादू का अनुभव करें।

 प्रिय पाठक

नमस्कार ।


आज इस पोस्ट में जानेंगे कि न्यूमरोलॉजी से (Date of Birth )जाने की आपका शुभ रंग (Lucky colour ) और शुभ दिन (Lucky day ) कौन सा है ?
आपका जन्म दिन date of Birth से जानेंगे मान लीजिए
आपका जन्म तारीख 23/11/2001 है ।
आपका जन्म तिथि 23 है तो
तो आपका मूलांक ( जन्म तिथि ) = 2+3=5 यानि आपकी जन्म तिथि 5 हुआ।
आपका भाग्यांक है = 2+3+1+1+2+1=10
= 1+0=1 यानि आपला भाग्यांक 1 हुआ

तो यहां आपने देखा की इस जातक का मूलांक ( जन्म तिथि ) 5 है और भाग्यांक 1 है अतः जातक आपके जीवन में नंबर 5 के रंग और 1 के रंग दोनो इनके लिए अनुकूल रहेगा ।

चलिए जानते है कि
आपका मूलांक (जन्म तिथि) या भाग्यांक 1 है :-

आपका शुभ रंग (lucky colour) नारंगी और हल्का पीला रंग है और आपका शुभ दिन रविवार है ।

आपको अपने जीवन में ये रंग जितना इस्तमाल करेंगें आपको उतना ही फायदा होगा ।
जैसे आप किसी इंटरव्यू (interview ) के लिए जा रहे है तो आपको ये रंग इस्तमाल करना चाहिए । इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आप नारंगी रंग का या पीला रंग का शर्ट और पैंट दोनो पहन ले ।
  • आप अपने पास नारंगी रंग का रुमाल रख सकते है ।
  • आप अपने घर में चादर या तकिया नारंगी रंग या पीला रंग का इस्तमाल कर सकते है ।
  • आप यदि कोई डायरी इस्तमाल करते है तो उसका कवर नारंगी लगा सकते है ।
  • यह नारंगी और हल्का पीला रंग रोज स्कैच पेन से अपने हथेली में सूर्य रेखा पर लगाए ।
इससे आपका सूर्य मजबूत होगा और आपको आपके जीवन में मान सम्मान प्राप्त होगा ।
आपका शुभ दिन रविवार है अतः यदि कोई महत्वपूर्ण काम रविवार को करने तो आपका लाभ अधिक मिलेगा


आपका मूलांक (जन्म तिथि ) और भाग्यांक 2 है :-

यदि आपका मूलांक और भाग्यांक 2 है तो आपके लिए शुभ रंग ( Lucky Colour ) सफेद और दिन सोमवार होगा ।
  • आप सफेद रंग का इस्तमाल जितना करेंगे आपको उतना लाभ होगा ।
  • सफेद शर्ट और कुर्ती पहन सकते जब भी किसी विशेष और महत्वपूर्ण काम से जाए ।
  • हर दिन आप अपने पास सफेद रुमाल रख सकते है ।
  • आप अपने घर के दीवार पर पानी की तस्वीर लगा सकते है ।
  • जो आपके हथेली पर चंद्र पर्वत है वहां पर आप सफेद रंग से सफेद या ग्लिटर पैन से चांद ही बना लीजिए या स्माइली बना लीजिए या फिर अपना नाम लिख लीजिए आपको सकारात्मक प्रभाव मिलेगा ।
आपका शुभ दिन सोमवार है आप आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण काम कर सकते है आपको फायदा होगा ।
चंद्रमा आपके मन का कारक है और आपका मन यदि मजबूत है तो आपके निर्णय लेने की क्षमता बड़ेगी निर्णय सही होगा और आप काफी रचनात्मक होंगे ।


आपका यदि मूलांक(जन्म तिथि ) और भाग्यांक 3 नंबर है :-

आपका शुभ रंग (lucky colour) पीला रंग या गोल्डन रंग है । और 3 नंबर गुरुवार को समर्पित है ।
आप गुरुवार को अपना महत्वपूर्ण काम कर सकते है आपको लाभ मिलेगा ।


  • आप पीला रंग का इस्तेमाल जितना करें आपको उतना लाभ मिलेगा ।
  • आप पीला या गोल्डन रंग का आप अपना टेबल क्लॉथ्स का प्रयोग कर सकते है ।
  • आप अपने घर में या रूम में पीला रंग की पेंटिंग करवा सकते है या फूल रख सकते है ।
  • आप अपने हथेली के गुरु के पर्वत पर पीले रंग से आप ॐ लिख सकते है या अपना नाम लिख सकते है ।
गुरु किसका कारक है ज्ञान का , धन का कारक है तो आपके जीवन में इन सभी की कभी कमी नहीं रहेगी ।

आपका मूलांक(जन्म तिथि ) और भाग्यांक 4 है :-

आपका दिन शनिवार है और आपका शुभ रंग ( lucky colour )Black हैं यदि आप काला रंग का इस्तेमाल करते है तो आपको लाभ होगा

  • राहु को विशेष दिन नहीं दिया गया है परन्तु राहु के लिए शनिवार माना गया है ।
  • काला रंग यदि आप शनिवार को जरूर पहने ।

इस रंग के प्रयोग से आपको आकस्मिक लाभ प्राप्त होगा और आपको अपने जीवन में तरक्की जरूर मिलेगी बस आपको मेहनत करना है ।

आपका मूलांक (जन्म तिथि ) और भाग्यांक 5 है :-

आपका शुभ रंग (lucky colour ) हरा हुआ और 5 अंक वाले के लिए बुधवार शुभ दिन होता है । यदि हरा रंग आप बुध वार को इस्तमाल करते है आपको उतना ही लाभ होगा ।

  • आप अपने घर में पौधें जरूर लगाए और उसकी सेवा करें ।
  • आप हरे कलर का ब्रेसलेट पहन सकते है या परदा या चादर के रूप में इस्तमाल कर सकते है ।
  • आप अपने हाथों में हरा रंग बुध पर्वत पर लगा सकते है अपना नाम लिख लीजिए या गणपति का नाम लिख लीजिए ।

बुध देव कौन है बुद्धि और विवेक का कारक है । आपकी बुद्धि तीव्र होगी और आपका निर्णय क्षमता बढ़ेगा ।

आपका मूलांक (
जन्म तिथि ) और भाग्यांक 6 है:-
आपका शुभ रंग (lucky colour) सफेद और रंगबिरंगे या चमकीला रंग होंगें और 6 नंबर शुक्रवार को समर्पित है ।
  • आप अपने पास पर्स रख सकते है ।
  • आप इस रंग का रुमाल रख सकते है ।
  • आप अपने ड्राइंग रंग के पर्दे लगा सकते है ।
  • आपको अपने हथेली पर शुक्र पर्वत पर इस रंग से गोल गोल कर रंग करना है या अपना नाम ही लिख दीजिए ।
शुक्र ग्रह क्या है आप के जीवन का भौतिक सुख , वैभव और समृद्धि।  आपको हमेशा इसका साथ प्राप्त होगा।  


आपका मूलांक और भाग्यांक 7 है :-

आपका शुभ रंग (lucky colour ) भूरा होगा । आप जितना इस का रंग का प्रयोग करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा ।

  • आप अपना पर्स भूरे रंग का रखिए ।
  • भूरे रंग का पेंट पहन सकते है ।
  • आप टोपी स्क्रफ भी पहन सकते है।
केतु के लिए शनिवार माना गया है आप इस दिन इस रंग का प्रयोग करें ।
आपके रचनात्मक सोच और स्प्रिचुअल पॉवर बढ़ेगी और आपका अच्छा होगा ।


आपका मूलांक और भाग्यांक 8 है :-

आपके लिए काला और नीला रंग सब से ज्यादा प्रभाव डालेगा । 8 नंबर वाले को लिए शनिवार बताया गया है आप शनि वार के दिन काम सी कम इस रंग का प्रयोग करें ।
  • आप अपना ब्लैक पर्स रख सकते है ।
  • नीला चादर और तकिया कवर इस्तमाल कर सकते है ।
  • आप अपने कपड़ों में ब्लैक और ब्लू का इस्तमाल कीजिए।
आप जितना इस रंग को अपने पास रखेंगे आपको उत्तम रिजल्ट मिलेगा ।
यदि आप काला और नीला रंग का इस्तमाल करते है तो आपके जीवन में नौकरी और व्यवसाय को लेकर कभी परेशानी होगी।


आपका मूलांक(जन्म तिथि ) और भाग्यांक 9 है :-

आपका शुभ रंग ( lucky colour) लाल हुआ और 9 अंक मंगलवार को समर्पित हुआ ।

9 नंबर मगलवार को समर्पित है और यदि आप उस दिन अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय ले तो आपके लिए उत्तम होगा ।

  • आप लाल रंग का रुमाल , पर्स रख सकते है ।
  • आप लाल रंग का पैन इस्तमाल कर सकते है ।
  • आप अपने टेबल क्लोथ्स लाल रंग का ले सकते है।  
आप जितना इस रंग को अपने पास रखेंगे आपको उत्तम रिजल्ट मिलेगा ।
यदि आप लाल रंग का इस्तमाल करते है तो आपके जीवन में साहस , पराक्रम बढ़ेगा और आपके निर्णय उत्तम होंगे ।

वैसे यहाँ मैंने जितने भी तरीके रंगो का इस्तमाल का बताया है वो सब 1- 9 तक नंबर पर लागू होता है ।
यदि 3 नंबर में ये लिखा है कि आप पीले रंग का टेबल क्लॉथ्स इस्तमाल करना है तो यदि आपका नंबर 7 है तो आप भूरे रंग का टेबल क्लॉथ्स इस्तमाल कर सकते है ।

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। 

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ