GOOGLE ANALYTICS TAG

सिंह राशि (Leo zodiac ) वाले लोगों का जुलाई महीना(July Mahinaka Rashi phal ) का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका जुलाई महीना ? उपाय सहित जानिए

  प्रिये पाठक ,

नमस्कार।  

चलिए इस माह में आने वाले व्रत  और  त्यौहार की बात करेंगें 

 01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।

13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा। 

14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है

18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार  श्रावण मास।  


आज  हमलोग सबसे पहले जुलाई महीना (July Month ) सिंह  राशि (Leo  zodiac ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। 

कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि  मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : -

  • सूर्य देव का  मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।
  • महीने के शुरू में चन्द्रमा  स्वराशि के है जो राशि के लिए अच्छा योग होगा।  
  • बुध देव  02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में  गोचर करेंगें।  जो की उत्तम योग । 
  • शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।  
  • मंगल देव का मेष राशि में गोचर करेंगे । 
  • राहु  और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।  
  • शनि देव  त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।  
  • गुरु स्वराशि होकर  मीन राशि में गोचर कर रहे है।  

आईये  अब  सिंह राशि के जातक का जुलाई  महीने का राशि फल जानेगें।  

 व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -

सिंह  राशि ( Singh Rashi )  के स्वामी आय भाव में होना बहुत अच्छा योग है । आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा  । आपके मित्रो के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगें । 

थोड़ा से गुस्सा आएगा । आप चाहेंगे की लोग आपकी बात माने और आपके अनुसार काम करें। 

स्वास्थ  व् हेल्थ :( Health )- 

स्वास्थ का ध्यान दीजियेगा आपको  सर्दी जुकाम आसानी से पकड़ लेता है।  अपने  सेहत का ध्यान रखिये और हड्डी  से जुडी समस्या  तो डॉक्टर सलाह जरूर लीजियेगा . 

व्यायाम कीजिये, योगा कीजिये।   बाहर का खाना अवॉयड कीजिये . फ़ास्ट फ़ूड अवॉइड कीजिये आपके लिए अच्छा रहेगा . 

आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  ( Investment and Saving ):-

  • आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
  • एक से अधिक आय के स्त्रोत्र आपके बनेगें। आप अपना नया काम शुरू कर सकते है ।
  • आपको धन संचय आप आसानी से कर सकते है ।  सूर्य और बुध का योग आय भाव में होने  आपके लिए अति उत्तम राजयोग का निर्माण करेगा ।
  • सही समय है अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने का । 

कटुंब और परिवार :-( Family )

कुटुंब परिवार से अच्छे संबंध रहेंगे और आप कोई फैमिली फंक्शन से जुड़ सकते है ।

  • पिता के साथ अच्छा सबंध अच्छे रहेंगे । उनके स्वास्थ का धयान दे। थोड़ा मतवेद हो सकता है मध्य जुलाई के बाद।
  • माता के स्वास्थ का ध्यान दे उनके साथ समय व्यतीत करें ।
  • सोमवार को शिवमन्दिर जाए और भोले बाबा को जल अर्पित करेंगें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life ) 

  • प्रेम संबंध को संभालने की जरूरत है । तनाव और परेशानी से संबंध टूट सकते है ।
  • वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा । अपने जीवन साथी को वक्त दे ।

शिक्षा :- (Education ) 

शिक्षा का अच्छा योग है आप उच्च शिक्षा का सोच सकते है आप रिसर्च लाइन या गुप्त विद्या जैसे ज्योतिष में एडमिसन ले सकते है या सिख सकते है ।

किसी एग्जाम का रिजल्ट यदि आना है तो सफलता मिलेगा। 12 जुलाई से शनि देव मकर राशि में आयेगें।

विदेश जाना चाहते है उच्च शिक्षा के लिए तो जरूर कोशिश कीजिये आपको सफलता मिलेगा।

व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )

शुक्र देव दशमेश होकर कर्म भाव में ही है । जो जातक फैशन वर्ल्ड में है या मीडिया में है उनके लिए अच्छा रहेगा ।

आपके लिए व्यवसाय या नौकरी का अच्छा योग रहेगा । आपके आय के साधन बड़ेंगें और धन संचय भी होगा।
नौकरी और प्रमोशन हो सकता है ।

भाग्य : -( Destiny )  
  • मंगल भाग्य भाव का स्वामी होकर भाग्य भाव में है अतः भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
  • राहु का साथ और केतु की दृष्टि में भाग्य भाव हैं अतः थोड़ा रुकावट का सामना कर पड सकता है । अतः आपको उपाय जरूर कीजियेगा ताकि भाग्य का साथ पूर्ण रूप से मिल सके ।

उपाय  :-(Remedies ) 

  • शिव मंदिर जरूर जाए वैसे भी सावन आने वाला है ।
  • हमुमान जी की पूजा कीजिए और मंदिर जरूर जाइए । हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
  •  कुत्ते को रोटी खिलाएं और कबूतर को बाजरा खिलाए । ( राहु -केतु के उपाय )
  • शुभ दिन : - रविवार , सोमवार ,मंगलवार , 
  • शुभ रंग : -  सफ़ेद  और लाल 

जरूर पढ़े :-

जन्म दिन से जाने ( Date of Birth) :- किस नंबर (1-9) के लड़के और लड़की के साथ विवाह बंधन में नही बंधना चाहिए ( Number Not Compatible For Marriage )

नामकरण संस्कार क्यों जरूरी है ? क्या अपने बच्चें का नाम रखने से पहले सोचना चाहिए ? बच्चें का Name Numerology या Name Correction या Name Suggestion क्यों जरूरी है ?

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ