GOOGLE ANALYTICS TAG

धनु राशि (Sagittarius zodiac ) वाले लोगों का जुलाई महीना(July Mahinaka Rashi phal ) का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका जुलाई महीना ? उपाय सहित जानिए

 प्रिये पाठक ,

नमस्कार।  

चलिए इस माह में आने वाले व्रत  और  त्यौहार की बात करेंगें 

 01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।

13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा। 

14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है

18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार  श्रावण मास।  




आज  हमलोग सबसे पहले जुलाई महीना (July Month )  धनु राशि  (Sagittarius  zodiac ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। 

कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि  मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : -

  • बुध देव  02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में  गोचर करेंगें।  जो की उत्तम योग है।  
  • चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर हो रहे है। 
  • शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।  
  • मंगल देव का मेष राशि में गोचर करेंगे । 
  • राहु  और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।  
  • सूर्य देव का  मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।  
  • शनि देव  त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।  
  • गुरु स्वराशि होकर  मीन राशि में गोचर कर रहे है।  

आईये  अब  धनु राशि के जातक का जुलाई  महीने का राशि फल जानेगें।  

 व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -

धनु राशि ( Dhanu Rashi )  के लिए गुरु देव चतुर्थ भाव में रहेंगे जो की अच्छा योग है।  आप अपने बुद्धिमता के दम पर समाज में मान -सम्मान प्राप्त करेंगें।  आपकी की वाणी और ज्ञान दोनो से लोग प्रभावित होंगें । 

थोड़ा मन अशांत हो सकता है। अतः भोले बाबा पर जल चढ़ाए ।

स्वास्थ  व् हेल्थ :( Health )- 

आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा परन्तु पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपको सर्दी और जुकाम से बचना है ।   डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।

व्यायाम कीजिये, योगा कीजिये।   बाहर का खाना अवॉयड कीजिये . फ़ास्ट फ़ूड अवॉइड कीजिये आपके लिए अच्छा रहेगा . 

आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  ( Investment and Saving ):-

  • आपका धन संचय आसानी से नहीं होगा । आपको  थोड़ा परिश्रम से ही सही परंतु धन संजय में सफल रहेंगे ।
  • आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में  कर सकते है। 

कटुंब और परिवार :-( Family )

कुटुंब परिवार के साथ किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है । अतः संयम रखें।

  • पिता के साथ अच्छा संबंध अच्छे रहेंगे । उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताए। उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा ।
  • माता के साथ अच्छा समय ब्यतीत करेंगें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life ) 

  • प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय नहीं है । आप इस वक्त ऐसा कोई काम और निर्णय न ले नही तो आपके प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है । अपने वाणी और गुस्से दोनो पर नियंत्रण रखें ।
  • वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आपने जीवन साथी को समय और उनका साथ भी दे और वैवाहिक जीवन का आनंद ले ।

शिक्षा :- (Education ) 

शिक्षा के दृष्टि से सामान्य समय है । हां जो विद्यार्थी प्रतियोगता परीक्षा दे रहे है उनके सफलता का योग बन रहे है।

विदेश जाना चाहते है उच्च शिक्षा के लिए तो जरूर कोशिश कीजिये आपको सफलता मिलेगा।

व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )

कर्म भाव का स्वामी बुध अपने राशि मिथुन में है और भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे है जो की बहुत अच्छा योग है और सूर्य भी साथ है जो बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे है अतः अति योग कारक योग बन रहा है ।

  • यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
  • आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
  • आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
  • आप यदि नौकरी कर रहे है तो भी आपके प्रमोशन का योग है ।
  • व्यापार में वृद्धि का योग नजर आ रहे है।
  • दैनिक रोजकार में उन्नति के योग है । बहुत उत्तम योग है ।

भाग्य : -( Destiny )  

भाग्य भाव का स्वामी सूर्य है और सूर्य सप्तम भाव में बुध के साथ बुधादित्य योग बना रहें है अतः बहुत अच्छा योग कहेंगे ।

  • आपको आपके भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा।
  • आपके कर्म व्यापार हो या नौकरी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
  • व्यापार के लिए किए गए किसी भी प्रकार यात्रा लाभदायक रहेगा

उपाय  :-(Remedies ) 

  • सूर्य को अर्ध जरूर दे।  
  • हमुमान जी की पूजा कीजिए और मंदिर जरूर जाइए । हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
  •  कुत्ते को रोटी खिलाएं और कबूतर को बाजरा खिलाए । ( राहु -केतु के उपाय )
  • शनि मंदिर जरूर जाए शनिवार को और बाहर बैठे भिखारी को तली हुई चीजें खिलाए । 
  • शुभ दिन : - बुधवार , गुरूवार , रविवार
  • शुभ रंग : -  नारंगी , पीला और हरा । 

जरूर पढ़े :-

जन्म दिन से जाने ( Date of Birth) :- किस नंबर (1-9) के लड़के और लड़की के साथ विवाह बंधन में नही बंधना चाहिए ( Number Not Compatible For Marriage )

नामकरण संस्कार क्यों जरूरी है ? क्या अपने बच्चें का नाम रखने से पहले सोचना चाहिए ? बच्चें का Name Numerology या Name Correction या Name Suggestion क्यों जरूरी है ?

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ