प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह में आने वाले व्रत और त्यौहार की बात करेंगें
01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।
13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा।
14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है)
18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार श्रावण मास।
कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- मंगल देव का मेष राशि में गोचर करेंगे ।
- बुध देव 02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में गोचर करेंगें। जो की उत्तम योग है।
- चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर हो रहा है।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- राहु और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।
- सूर्य देव का मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।
- गुरु स्वराशि होकर मीन राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब वृश्चिक राशि के जातक का जुलाई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
वृश्चिक राशि (Vrischik Rashi ) के लिए मंगल देव स्वराशि का होकर छटा भाव में रहेंगे जो की बहुत अच्छा योग नही है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच के है अतः मन अशांत रहेगा । आपको गुस्सा आ सकता है अतः अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। गुरु और शुक्र दोनो की शुभ दृष्टि लग्न पर होने से आप अपने ज्ञान से लोगो पर अपना प्रभाव डालेंगे ।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
अपने स्वास्थ का ध्यान रखना है आपको । एक्सीडिटी ,माइग्रेन और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है । डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।
व्यायाम कीजिये, योगा कीजिये। बाहर का खाना अवॉयड कीजिये . फ़ास्ट फ़ूड अवॉइड कीजिये आपके लिए अच्छा रहेगा .
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है। आप घर लेना चाहते है तो जरूर कोशिश कीजिए ।
- आपको धन संचय आसानी से होगा ।आप अपना खर्च धार्मिक यात्रा में कर सकते है ।
- आकस्मिक धन लाभ का योग है आप शेयर ट्रेडिंग में आप इन्वेस्टमेंट कीजिए इस समय आपको लाभ होगा ।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- कुटुंब परिवार में आपका मान सम्मान बड़ेगा और आप अपनी ज्ञान के दम पर आप सबको प्रभावित कर पाएंगे । ,
- पिता के साथ अच्छा संबंध अच्छे रहेंगे । उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताए। उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा ।
- माता के साथ अच्छा समय ब्यतीत करेंगें।
- सूर्य को जल चढ़ाये और गायत्री मंत्र का जाप करें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है । आप अपने प्रस्ताव रख सकते है और उससे विवाह बंधन में प्रवर्तित कर सकते है ।
- वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आपने जीवन साथी को समय और उनका साथ भी दे और वैवाहिक जीवन का आनंद ले ।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा के दृष्टि से उत्तम समय है । आप यदि उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते है तो जरूर एडमिशन लीजिए ।
हां जो विद्यार्थी प्रतियोगता परीक्षा दे रहे है उनके सफलता का योग बन रहे है।
विदेश जाना चाहते है उच्च शिक्षा के लिए तो जरूर कोशिश कीजिये आपको सफलता मिलेगा।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव में स्वामी सूर्य अष्टम भाव में है यदि आप इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लीजिएगा । थोड़ा इंतजार 16 जुलाई तक ही करना है उसके बाद आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय अपने व्यापार को लेकर के सकते है
- यदि आप जॉब कर रहे है और आपकी नौकरी गुपचर विभाग , इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े है या गुप्त विद्या से जुड़े काम है तो आपके लिए अच्छा योग है ।
- आपके बिजनेस सामान्य रहेगा ।
- आप किसी भी प्रकार के लोन लेने से बचना चाहिए ।
- दैनिक रोजगार उत्तम रहेगा और आप यदि किसी से पार्टनरशिप करना चाहते है तो वो भी उत्तम रहेगा ।
भाग्य भाव का स्वामी चंद्रमा है और वो अपने नीच राशि में है परंतु जैसा आप जानते है चंद्रमा सबा दो दिन में राशि परिवर्तन कर लाता है और स्वराशि देव गुरु की दृष्टि भाग्य भाव पर है अतः भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेगा ।
थोड़ी रुकावट हो सकती है क्योंकि चंद्रमा जब भी 6-8-12या अभी जैसे नीच का है । कार्य ने विलंब हो सकता है । जब भी चंद्रमा अच्छे भाव में रहेगा आपको लाभ होगा । उस समय
- आपको आपके भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा।
- आपके कर्म व्यापार हो या नौकरी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
- व्यापार के लिए किए गए किसी भी प्रकार यात्रा लाभदायक रहेगा ।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा कीजिए और मंदिर जरूर जाइए । हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- कुत्ते को रोटी खिलाएं और कबूतर को बाजरा खिलाए । ( राहु -केतु के उपाय )
- गाय को हरा चारा खिलाएं
- शुभ दिन : - शनिवार, गुरूवार ,शुक्रवार
- शुभ रंग : - सफ़ेद , पीला और काला और नीला।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ