GOOGLE ANALYTICS TAG

वृषभ राशि ( Vrishab Rashi )वाले लोगों का जुलाई महीना(July Mahinaka Rashi phal ) का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका जुलाई महीना ? उपाय सहित जानिए



 प्रिये पाठक ,

नमस्कार।  

चलिए इस माह में आने वाले व्रत  और  त्यौहार की बात करेंगें 

 01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।

13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा। 

14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है

18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार  श्रावण मास।  



आज  हमलोग सबसे पहले जुलाई महीना (July Month )  वृषभ राशि (Tarus) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। 

कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि  मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : -

  • शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।  
  • मंगल देव का मेष राशि में द्वादश भाव में गोचर करेंगे ।
  • राहु  और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।  
  • बुध देव  वृषभ राशि में गोचर कर रहे है। उसके बाद 02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में  गोचर करेंगें। उसके बाद बुध देव कर्क राशि में गोचर करेंगें। 
  • सूर्य देव का  मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।  
  • महीने के शुरू में चन्द्रमा  स्वराशि के है ।
  • शनि देव  त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।  
  • गुरु स्वराशि होकर  मीन राशि में गोचर कर रहे है।  

आईये  अब  वृषभ राशि  के जातक का जुलाई  महीने का राशि फल जानेगें।  

 व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -

वृषभ राशि  के लिए शुक्र देव स्वराशि  का होकर  लग्न में रहेंगे।  

शुक्र देव क्या है एक सौम्य ग्रह । जातक के स्वभाव में शीतलता , मधुरता रहेगा । आप में स्त्रितत्व भावना रहेगा । 

आपका भोग विलास के प्रति या आकर्षण अत्याधिक रहेगा । मौज मस्ती  करना , घूमने जाना , अच्छा खाना पीने में समय व्यतीत रहेगा। 

स्वास्थ  व् हेल्थ :( Health )- 

स्वास्थ उत्तम रहेगा । आप अपने को फिट रखिए । 

योगा कीजिए । वॉक पर जाएं । 

खान पान पर ध्यान दीजिए । बारिश का मौसम है । 

आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  ( Investment and Saving ):-

  • आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
  • आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में  कर सकते है । 
  • आपका धन संचय होगा । क्योंकि सूर्य और बुध एक साथ एक राजयोग के साथ । अतः धन भी आएगा और संचय भी होगा । 
  • यदि आप घर लेने की सोच रहें है जरूर लीजिए परंतु अपने कागज़ात जरूर से देख लीजिएगा । 

कटुंब और परिवार :-( Family )

  • शुक्र स्वराशि का है और बुध से अपने मित्र राशि में है अतः कुटुंब परिवार से अच्छा संबंध रहेगा ।आप अपने मीठी वाणी से सबका दिल जीत लेंगे ।
  • माता से संबंध अच्छे रहेंगे और उनका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताए । ।
  • पिता का साथ और सहयोग प्राप्त होगा । बहुत ही अच्छे समय का योग है अच्छा समय व्यतीत करेंगे।


प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life ) 

  • प्रेम संबंध बनाने के लिए अच्छा समय है । आपके प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे ।
  • वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा समय है परंतु मंगल की अष्टम दृष्टि भी सप्तम भाव पर पड़ेगा अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे ।
  • हनुमान चालीसा का पाठ और मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाए वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा ।

शिक्षा :- (Education ) 

शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा । आप उच्च शिक्षा में एडमिशन ले सकते है । आप विदेश में एडमिशन लेना चाहते है आगे की पढ़ाई के लिए तो कोशिश कीजिए ।

व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )

कर्म भाव का मालिक शनि अपने मूल त्रिकोण राशि में होकर कर्म भाव में है अतः बहुत अच्छा योग है ।

  • यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
  • आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
  • आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
  • आप यदि नौकरी कर रहे है तो भी आपके प्रमोशन का योग है ।
  • व्यापार में वृद्धि का योग नजर आ रहे है।

भाग्य : -( Destiny )  

भाग्य भाव का स्वामी शनि है और कर्म भाव में है बहुत अच्छा योग कहेंगे ।

  • आपको आपके भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा।
  • आपके कर्म व्यापार हो या नौकरी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
  • व्यापार के लिए किए गए किसी भी प्रकार यात्रा लाभदायक रहेगा
  • शनि देर से ही सही परंतु भाग्य आपका साथ दे रहा है ये अनुभूति जरूर करेंगे आप।

उपाय  :-(Remedies ) 

  • सूर्य को अर्ध जरूर दे।  
  • हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
  •  गुरुवार को मंदिर जाए और पीले फूल और केला का दान करें ।  
  • शुभ दिन : - शुक्रवार , बुधवार , शनिवार 
  • शुभ रंग : -  काला , नीला , सफेद और हरा ।


जरूर पढ़े :-

जन्म दिन से जाने ( Date of Birth) :- किस नंबर (1-9) के लड़के और लड़की के साथ विवाह बंधन में नही बंधना चाहिए ( Number Not Compatible For Marriage )

नामकरण संस्कार क्यों जरूरी है ? क्या अपने बच्चें का नाम रखने से पहले सोचना चाहिए ? बच्चें का Name Numerology या Name Correction या Name Suggestion क्यों जरूरी है ?

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ