GOOGLE ANALYTICS TAG

सूर्य देव का गोचर - सिंह राशि में । कौन - कौन 5 भाग्यशाली राशि जिनको सूर्य देव का साथ प्राप्त होगा । सूर्य देव के उपाय जरूर करें ।

 प्रिय पाठक

नमस्कार ।


आज पोस्ट में गोचर से जुड़े जानकारी साझा करूंगी । पूरे 1 साल बाद सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे और 17 अगस्त से सूर्य का गोचर पुरे एक महीने के लिए सिंह राशि में रहेगा।

आइए जानते है वो कौन - कौन भाग्यशाली राशि जिनको सूर्य देव ग्रहों के राजा का साथ प्राप्त होगा ।

जैसा आप सब जानते है कि गोचर हमेशा आप चंद्र राशि से ही देखे या फिर आप गोचर अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है ।

नोट :- कभी भी गोचर में ग्रहों का फल आपको तब प्राप्त होगा जब वो आपके लग्न कुंडली में ग्रह अच्छे फल देने को बाध्य हो ।

यदि सूर्य देव आपकी लग्न कुंडली में
  • कारक ग्रह हो ।
  • अच्छे भाव में न हो । मतलब 6-8-12भाव में न हो ।
  • नीच के हो । यदि सूर्य देव आपके कुंडली में 7 नंबर की राशि में है तो सूर्य देव नीच के हो जाएंगे और कभी भी अच्छे फल नहीं देंगें।
सूर्य देव के उपाय जरूर करें :- 

आपको सूर्य देव से जुड़े उपाय करने होंगें ताकि आपको सूर्य देव के अच्छे फल प्राप्त होंगें ।
  • सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए । साथ साथ 9 बार गायत्री मंत्र का जाप करें ।
  • नमक का सेवन न करें ।
  • रविवार के दिन मांस मंदिरा का सेवन न करें ।
  • गाय को गुड़ और चना खिलाए ।
  • पिता का आदर करें ।
यदि आप ऐसा करते है तो आपको सूर्य देव का अच्छा प्रभाव प्राप्त होगा ।


मेष राशि :-

मेष राशि की कुंडली में सूर्य देव पंचमेश होकर पंचम भाव में होने से में राशि के लिए अच्छा संयोग बनेगा ।

  • पंचमेश होने से विद्यार्थी के लिए अच्छा समय रहेगा आप अच्छे जगह एडमिशन यदि लेना चाहे तो ले सकते है ।
  • और यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो लाभकारी योग बन रहा है ।
  • आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है आपको शेयर ट्रेडिंग , जुआ , सट्टा से लाभ के योग बनेंगे परंतु आप के लगन कुंडली में सूर्य देव की स्थिति अच्छी होनी चाहिए ।
  • प्रेम संबंध भी अच्छा रहेगा ।
  • अपने आखों से जुड़ी कोई परेशानी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए ।
  • एक से अधिक आय के स्त्रोत बनेंगे और आपके बड़े भाई बहन से अच्छा संबंध रहेगा ।
  • आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा ।
वृषभ राशि :-

वृषभ राशि के लिए सूर्य देव का गोचर अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के लिए सूर्य देव चतुर्थ भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में रहेंगे अतः
  • प्रॉपर्टी लेना का योग बन रहा है । आप कोशिश जरूर कीजियेगा ।
  • छात्र यदि सरकारी नौकरी दे रहे है तो अच्छा और लाभकारी योग है ।
  • राजनीति से जुड़े लोगों के लिए जनता का साथ प्राप्त होगा ।
  • आप जमीन और गाड़ी भी खरीद सकते है ।
  • कर्म क्षेत्र उत्तम रहेगा । व्यापार में वृद्धि के योग था प्रमोशन के योग भी बनेंगे ।

सिंह राशि :-

लग्नेश होकर सूर्य लगन में होना बहुत अच्छा योग रहेगा ।

  • आपके द्वारा लिया गया निर्णय उत्तम कोटि का होगा जो आपके व्यक्तित्व को उच्चाई प्रदान करेगा ।
  • आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा ।
  • वैवाहिक जीवन भी उत्तम रहेगा ।
  • यदि आप किसी के पार्टनरशिप में काम करते है तो वो अच्छा रहेगा ।
  • आपके दैनिक रोजकार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातक के कुंडली में सूर्य देव कर्म भाव के स्वामी होकर कर्म भाव में रहेंगे । ये उत्तम योग होगा ।

  • यदि आप छात्र है और प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे है तो सफलता के योग है ।
  • आप चाहे नौकरी कर रहे है या व्यापार दोनो के लिए अच्छा समय है ।
  • आपके जॉब में मन चाहा ट्रांसफर के योग बन रहे है और प्रमोशन के भी योग बन रहे है ।
  • भौतिक सुख में वृद्धि के योग है । घर खरीद सकते है ।
  • जनता का साथ प्राप्त होगा यदि आप राजनीति में है ।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातक के लिए सूर्य देव भाग्य स्थान के मालिक होकर भाग्य स्थान में ही होंगें ।

  • आपका भाग्य आपका हर जगह साथ देगा । आप के पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे ।
  • यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे है तो आपके लिए उत्तम समय रहेगा ।
  • आपके पराक्रम में वृद्धि के योग होंगें और आपको आपके छोटे भाई बहन का साथ प्राप्त होगा ।
  • आपकी व्यापारिक यात्रा सफल होगी ।


उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।


धन्यवाद
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com


















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ