GOOGLE ANALYTICS TAG

बुध का गोचर 70 दिनों के लिए अपनी उच्च राशि :- कन्या राशि में। किन -किन 7 राशिओं को मिलेगा बुध देव का आशीर्वाद ? उपाय जरूर करें

 प्रिय पाठक,

नमस्कार।



आज फिर से गोचर की बात होंगी । आज बुध देव के गोचर की बात करूंगी । कल से बुध देव का गोचर अपनी राशि कन्या राशि में हो रहा है जहां बुध देव उच्च के भी होते है ।

गोचर हमेशा अपने चंद्र राशि से ही देखें और आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।  
कभी भी गोचर का फल आपको  तब अच्छा मिलता है जब ग्रह  आपके लग्न कुंडली में अच्छे भाव में हो और अच्छा फल देने के लिए बाध्य है।  

यदि बुध देव आपके कुंडली के लिए 
  • बुध देव कारक ग्रह हो आपके कुंडली के लिए । 
  • बुध देव 6 -8 -12 भाव में हो। 
  • बुध देव नीच के हो जैसे 12 नंबर की राशि ( मीन राशि ) में हो।
तो आप उपाय जरूर करें ताकि आपको बुध देव के गोचर का लाभ मिल सके। 

उपाय :-
  • बुधवार  मंदिर में  गणेश जी   के दर्शन जरूर  करें और दूर्वा अर्पित करें।  
  • बुधवार को  'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें 108 बार। 
  • गाय को हरा चारा जरूर खिलाये।  

बुध देव किसके कारक है सबसे पहले ये जानते है मतलब बुध देव यदि आपके अच्छे है तो क्या लाभ प्राप्त होगा आपको :-

  • बुध देव व्यापार के कारक है ।
  • बुध देव बुद्धि के कारक है ।
  • बुद्धि देव वाणी के कारक है ।
  • बुद्धि देव स्किन के कारक है मतलब यदि आप किसी भी प्रकार के स्किन प्रॉब्लम से परेशान है तो समस्या कम होगी और यदि आप उपाय कर रहे है तो आपको लाभ प्राप्त होगा।
  • बुधदेव से जुड़े व्यापार यदि आप करते है तो आपको बहुत लाभ होगा ।
राशि अनुसार बुध देव के प्रभाव को जानते है:-

वृषभ राशि :-

वृषभ राशि के लिए बुध का स्वराशि का गोचर अच्छा लाभकरी है ।बुध देव वृषभ राशि के लिए धन भाव और पंचम भाव के स्वामी होते है ।
  • जातक के शिक्षा का अच्छा योग है आप आदि एडमिशन लेना चाहते है ले सकते है।
  • आप यदि प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे है खास कर बैंकिंग तो लाभ के योग है ।
  • शेयर ट्रेडिंग , जुआ , सट्टा से लाभ के योग है यदि बुध आपकी कुंडली में अच्छे स्तिथि में है तभी आपको लाभ होगा ।
  • आपके आय के स्त्रोत बढ़ेगें और धन संजय होगा।
  • कुटुंब परिवार का साथ प्राप्त होगा और आपका सामाजिक दायरा भी अच्छा होगा।
  • आपको आपके बड़े भाई बहन का साथ प्राप्त होगा ।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि होने के कारण आपके कुंडली में बुध देव चतुर्थ भाव और लगन के स्वामी होंगें ।
  • चतुर्थ भाव में होने से जातक घर खरीद सकते है और जमीन और गाड़ी खरीद सकते है ।
  • कर्म भाव में बहुत अच्छा योग हैं आपके प्रमोशन और ट्रांसफर के योग है ।
  • आप जो भी निर्णय लेंगे वो आपके व्यापार और नौकरी का बहुत अच्छा रहेगा ।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के कुंडली में आय भाव और धन भाव के स्वामी है ।
  • धन भाव में होने से आपके धन की स्तिथि अच्छी रहेगी । आपका आय के स्त्रोत्र बढ़ेगा । आपके जीवन में नई उम्मीद की किरण ( नई नई राह ) आने के योग बनेंगे ।
  • आपके कुटुंब परिवार और बड़े भाई बहन का साथ प्राप्त होगा ।
  • आपके वाणी से आपके घर परिवार में रूतवा बढ़ेगा ।
  • आपके घर में कोई उत्सव होगा और आप सामिल होंगें ।

कन्या राशि :-

कन्या राशि के लिए बुध देव लग्नेश और कर्म भाव के स्वामी होंगें ।
  • आपके द्वारा लिए गए निर्णय से आपके व्यापार में वृद्धि रहेगा ।
  • आप अपने वाणी के दाम से अपने बिगड़ते काम बनाने में सक्षम होगें
  • आपके नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग है ।
  • आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा ।
  • आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग है ।

धनु राशि :-

धनु राशि के कुंडली में बुध देव सप्तम और कर्म स्थान का मालिक है ।

  • जातक का वैवाहिक जीवन उत्तम होगा ।
  • आप यदि किसी के साथ पार्टनरशिप कर रहे है तो अच्छा रहेगा ।
  • दैनिक रोजकार में वृद्धि के योग है ।
  • आप अपने वाणी के दाम पर बिगड़ते काम को संभाल लेंगे ।
  • आपका नौकरी हो या व्यापार दोनो ही उत्तम रहेगा उसमे तरक्की के योग है ।
  • ट्रांसफर और प्रमोशन के योग है ।
  • आप अपने घर के बारे में लेना का सोच सकते है । भूमि भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा ।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातक की कुंडली में बुध देव नवम भाव और छटा भाव के स्वामी होते है और नवम भाव में रहेंगें।
  • आपको हमेशा भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
  • आपके व्यापारिक यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा ।
  • आपको आपके छोटे भाई बहन का साथ प्राप्त होगा ।
  • आप के घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है या फिर आप किसी धार्मिक यात्रा कर सकते है ।
  • आप यदि प्रतियोगिता परीक्षा की तयारी कर रहे है तो सफलता के योग है ।
  • आप यदि लोन लेना चाहते है तो आप ले सकते है ।
 
मीन राशि :-

मीन राशि के जातक के कुंडली में बुध देव चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी है और सप्तम भाव में रहेंगें ।
  • आपका वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा ।
  • आप यदि पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे है या करना चाहते है तो उत्तम योग है ।
  • आपके द्वारा लिया गया उच्च कोटि के निर्णय से आपका दैनिक रोजकार अच्छा रहेगा ।
  • आपके भौतिक सुख में वृद्धि रहेगी ।
  • आप यदि घर लेने का सोच रहे है तो जरूर कोशिश कीजियेगा ।
  • जनता का साथ प्राप्त होगा ।


उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।


धन्यवाद
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com

















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ