प्रिय पाठक ,
नमस्कार।
आज इस पोस्ट में आप जानेंगे कि क्यों हमारे देश में हर दिन का अलग महत्व है और क्यों सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता या देवी को समर्पित है ।
देखिए ज्योतिष में हर ग्रह का संबंध किसी न किसी देवता से जुड़ा है और जब भी किसी जातक के कुंडली में कोई ग्रह खराब हो तो हम ग्रह से संबंधित देवता या दिन से जुड़ी पूजा करने की सलाह देते है ।
हमारे ऋषि मुनि ने ये अनुभव किया है कि यदि आप संबंधित देवता की आराधना करते हैं तो वो ग्रह यदि खराब है तो शांत होते है या अच्छे है तो बहुत अच्छा फल देते है अतः ऋषि मुनियों ने ही ग्रह का सप्ताह के दिन से जोड़ कर पूजा करने की सलाह दी थी ।
देखिए कुछ उपाय तो आपको रोज करने किं सालाह दी जाती है और कुछ उपाय ऐसे है यदि आप सप्ताह में एक दिन करते है तब भी बहुत लाभकारी होता है ।
यदि आपको हर दिन यदि उपाय बताए तो आप करना पसंद नही करेंगें परंतु यदि आपको सप्ताह में एक दिन करने को कहा जाय तो आप खुशी -खुशी उपाय करने कोतैयार हो जायेंगे।
आईये जानते है किस दिन किस देवता या देवी की पूजा करना चाहिए और उसका ज्योतिष महत्व क्या है ।
रविवार सूर्य देव को समर्पित है :-
सूर्य यदि आपके जीवन में अच्छा है तो आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा ।
जिस भी जातक के कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या हो या किसी जातक के कुंडली में चंद्रमा खराब हो तो उससे सोमवार को शिव भगवान को जल या दूध चढ़ने की सलाह दी जाती है ।
सोमवार को चंद्रमा को ठीक करने के लिए चंद्रमा से जुड़े समान जैसे दूध दही , चावल और चांदी का दान करने कहा जाता है ।
मंगलवार हनुमानजी को समर्पित है :-
बुधवार गणपति या कृष्ण भगवान को समर्पित है:-
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित हैं :-
शुक्रवार देवी को समर्पित है :-
शनिवार का दिन हनुमान जी और शनि देव को समर्पित है :-
जीवन में जिस भी जातक का कार्य और नौकरी में बाधा और उतार चढाव होता है तो
इस तरह से जीवन से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए हर दिन खास है और हर दिन यदि संबंधित चीजों का दान करते है या देवी या देवता को पूजते है तो हमारी परेशानी कम होती है ।
- पिता से अच्छे संबंध होंगे और
- आपका आपके बॉस से अच्छे संबंध रहेगें।
- आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी।
किसी भी जातक का यदि सूर्य कमजोर है तो उनको सूर्य देव की पूजा करने की सलाह दी जाती है जैसे
- आप सूर्य को अर्ध दीजिए ।
- आपको सूर्य देव से जुड़े उपाय जैसे आप गेंहू , तांबा का दान करने की सलाह दी जाती है ।
- आपका यदि सूर्य खराब है तो आपको गाय को चारा खिलाने के लिए रविवार को बोला जाता है ।
सोमवार वार शिव भगवान् को समर्पित है :-
जिस भी जातक के कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या हो या किसी जातक के कुंडली में चंद्रमा खराब हो तो उससे सोमवार को शिव भगवान को जल या दूध चढ़ने की सलाह दी जाती है ।
सोमवार को चंद्रमा को ठीक करने के लिए चंद्रमा से जुड़े समान जैसे दूध दही , चावल और चांदी का दान करने कहा जाता है ।
मंगलवार हनुमानजी को समर्पित है :-
यदि आपके कुंडली में मंगल दोष है या मंगल खराब है या कमजोर है तो
- मंगल वार को मंगल से जुड़े चीजों का दान जैसे लाल कपड़ा , मसूर की दाल ,लाल फल दान करने को कहा जाता है।
- मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाने की सलाह दी जाती है ताकि आपके जीवन में मंगल का अच्छा प्रभाव हो।
यदि मंगल अच्छा है तो
- आपके साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी ।
- आपके अपने भाई बहन से अच्छा संबंध रहेगा ।
- आपके जीवन में भूमि भवन और वाहन का सुख रहेगा ।
बुधवार गणपति या कृष्ण भगवान को समर्पित है:-
यदि आपके जीवन में बुध से संबंधित समस्या है
- जैसे स्किन प्रॉबलम है या वाणी से जुड़ी समस्या है
- या कम्युनिकेशन से जुड़ी प्रॉबलम हो आप अपनी बात नही रख पाते है तो बुध से जुड़े उपाय आपको बतलाया जाता है
आपको बुध से जुड़ी वस्तुएं दान में देने कहा जाता है जैसे
- हरी सब्जी ,हरा मूंग की दाल ,गाय को हरा चारा खिलाना को कहा जाता है।
- हरी चूड़ी , साड़ी आदि किनार को दान करने को कहा जाता है ।
- बुध वार को गणपति के मंदिर में दूर्वा और लड्डू गणपति को चढ़ने को कहा जाता है ।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित हैं :-
आपका यदि गुरु कमजोर हैं तो आपको गुरु ग्रह से जुड़ी वस्तु को दान करने कहा जाता है
- जैसे चने की दाल , पिला कपड़ा , पिला फूल , केला आदि ।
- गुरु भगवान को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार मंदिर जाने की सलाह दी जाती है और भगवान विष्णु को पिला फूल और पिला मिठाई चढ़ने की सलाह दी जाती है ताकि आपका गुरु मजबूत हो सके ।
यदि गुरु अच्छा है तो
- आपकी धन की स्थिति अच्छी होगी ।
- आपका वैवाहिक जीवन उत्तम होगा ।
- और आपके ज्ञान में वृद्धि होगी ।
शुक्रवार देवी को समर्पित है :-
- आप वैभव लक्ष्मी , मां संतोषी और मां दुर्गा की पूजा करने को कहा जाता है।
- शुक्रवार को दही ,सफेद कपड़ा और फूल दान करने को कहा जाता है ।
- शुक्रवार को देवी के मंदिर जाने और माता को लाल फूल चढ़ाने को , लाल चुनरी चढ़ने को कहा जाता है ताकि आपका शुक्र ग्रह मजबूत हो सके ।
- आपके जीवन में भोग विलास में वृद्धि होगी ।
- वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा ।
शनिवार का दिन हनुमान जी और शनि देव को समर्पित है :-
जीवन में जिस भी जातक का कार्य और नौकरी में बाधा और उतार चढाव होता है तो
- उनको शनि वार को शनि से जुड़ी चीजों का दान शनि मंदिर में करवाया जाता है जैसे काला कपड़ा , काला तिल , सरसों तेल , काली उड़द दाल।
- शनिवार को यदि आप शनि मंदिर के बाहर बैठे भिखारी को तेल से बनी चीजें शनिवार को खिलाने से शनि देव आपकी कुंडली में अच्छे होंगें ।
- हनुमान जी के मंदिर जाकर आप गोटा नारियल चढ़ा सकते है ताकि शनि देव अच्छे फल दे सकें।
इस तरह से जीवन से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए हर दिन खास है और हर दिन यदि संबंधित चीजों का दान करते है या देवी या देवता को पूजते है तो हमारी परेशानी कम होती है ।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है।
सबसे महत्वपूर्ण:-
1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ