प्रिय पाठक,
नमस्कार।आज फिर से अच्छे विषय की बात होगी । आज हम जानेंगे की कुंडली में कौन से योग हमें अपने घर का सुख प्रधान करता है । अपना घर हो सब चाहते है अपने घर में रहने का सुख ही कुछ और होता है ।
आप ने देखा होगा की कुछ लोग बहुत आसानी से अपना आशियाना बनवा लेते है और कुछ लोग जीवन भर किराए के घर में जीवन बीत जाता है ।
और कुछ लोग के पास घर होते हुए भी उसका सुख नहीं उठा पाते है ।
सबसे पहले कुंडली में मंगल देव की स्थिति को देखेंगे । मंगल देव को भूमि पुत्र कहा गया है । यदि आपके कुंडली में मंगल देव मजबूत स्थिति में है तो आपको भूमि भवन का सुख प्राप्त होगा ही होगा ।
मंगल देव यदि आपके कुंडली में अच्छे है तो जमीन , मकान और दुकान सब आपको प्राप्त होगा ।
मंगल देव की स्थिति कब अच्छी होगी जब
- मंगल देव नवम भाव में हो ।
- मंगल देव दशम भाव में हो ।
- मंगल देव एकादश भाव में हो ।
- और मंगल देव उच्च के हो यानी मकर राशि या 10नंबर की राशि में हो तो एक से अधिक घर का सुख प्राप्त होता है ।
चतुर्थ भाव कुंडली में आपके भूमि भवन और वाहन का सुख बतलाता है । यदि आपकी कुंडली में चौथा भाव मजबूत स्थिति में है तो आप अपने घर बनाने में सक्षम होगें ही होंगें।
मंगल देव का चतुर्थ भाव से संबंध घर का योग बनता है ।
यदि मंगल देव के साथ शुक्र देव का संबंध चतुर्थ भाव से हो तो आप आलीशान घर बनाने में सक्षम होगें ।
चतुर्थ भाव से शनि का संबंध होने पर आप पक्का का मकान बनाने में सक्षम होगें ।
चतुर्थ भाव का कारक ग्रह चंद्रमा होता है यदि कारक चंद्रमा की स्थिति अच्छी हो और उसपर गुरु की पूर्ण दृष्टि हो तो मकान या घर का सुख प्राप्त होता है ।
मकान या घर का सुख समनयतः त्रिकोण के स्वामी के महादशा या अंतर्दशा प्राप्त होता है ।
क्या आप अभी तक अपना घर नहीं बना पा रहें ? कुछ उपाय जो आपके घर के सपने को पूरा करेंगे ?
- आप अपने घर में हनुमान जी की पूजा मगलवार को करना है ।
- आपको लाल कपड़ा , एक पौ लड्डू और लाल फल लेना है और 11रुपए रख कर पोटली बना ले ।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें । हनुमान जी को भी आरती करनी है ।
- और उस पोटली को मंदिर में पंडित को दान करें या फिर किसी योग ब्राह्मण को दान दे ।
चलिए जानते है कि पैसा तो है परंतु अपना घर नहीं बना पा रहे तो क्या करेंगे
- हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाए और तुलसी के पत्ते हनुमान जी पर अर्पित करें ।
- और मंदिर में ही हनुमान चालीसा का पाठ करें ।
- आपको ये उपाय 7 मंगलवार करना है या 3महीना लगातार करना है आपको लाभ मिलेगा ।
क्या काफी प्रयत्न के बाद भी आप अपना घर नहीं बना पा रहे , बार बार रकावट आ रही है तो ये कुछ सरल उपाय करें :-
- मंगल यन्त्र जो तिकोना होना चाहिए अपने पूजा घर में स्थापित करें। हर मंगल वार को उनकी पूजा दीप -धुप, लाल पुष्प से करें और मंगल देव के मंत्र -ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जाप 108 बार जरूर करें और अपने घर बनने की प्रार्थना जरूर करें।
- मंगलवार के दिन सूर्य को जल में गुड़ डाल अर्ध देना चहिये और माथे पर लाल चन्दन का तिलक जरूर लगाए
- मंगलवार के दिन लाल गाय को भींगी हुई मसूर की दाल और गुड़ जरूर खिलाये।
नोट :- कोई भी प्रयोग शुक्ल पक्ष के मंगलवार से शुरू करें और कम से कम 2 महीना से ३ महीना तक करना है।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com


0 टिप्पणियाँ