व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
मेष राशि के लगन में राहु है अतः आपको बहुत संभालना है क्युकिं राहु की एक प्रवृति होती है कि वो छलावा करता है। आप उन चीजों को सही मानाने लगेंगे जिसका बाद में आपको अहसास होगा की उस बात का अस्तित्व ही नहीं है।
- आप ऊर्चावान करेंगे मंगल राशि में होने से आपकी बोल्ड पर्सनालिटी रहेंगी। गुस्सा थोड़ा तेज रहेगा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
- आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेने है क्यूंकि राहु की मेष लग्न में उपस्थिति आपको भ्रमित करेगी।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
आप ऐसे तो स्वास्थ रहेंगे परन्तु राहु के लगन में रहने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा।
- आपको अपने खान -पान का ध्यान रखना है आपको फ़ास्ट -फ़ूड , तेल मसाले की चीजों से परहेज करना होगा नहीं तो आपको पेट से जुडी समस्या रहेगी। अम्ल- एसिडिटी का प्रॉब्लम लगा रहेगा।
- सर में दर्द हो सकता है।
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है ।
- लोन व् ऋण लेना चाहते है तो ये महीना रुक जायेगा।
- आपका धन संचय होगा क्योकिं मंगल धन भाव में है और पंचम भाव के सूर्य आय भाव में। बहुत अच्छा योग है।
- यदि आप घर लेने की सोच रहें है जरूर लीजिए परंतु अपने कागज़ात जरूर से देख लीजिएगा ।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- मंगल देव कुटुंब बह्व में है अच्छा योग है लग्नेश का धन भाव में होना। आपको रुतवा बढ़ेगा अतः कुटुंब परिवार से अच्छा संबंध बनाये रखे और अपनी वाणी को विराम दे ।
- माता से संबंध अच्छे रहेंगे और उनका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा ।
- पिता से अच्छे अच्छे संबंध रहेगा। आपको उनकी सलाह लेकर ही काम करना चाहिए।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- राहु की दृष्टि लग्न भाव से पंचम भाव है अतः लव और रोमांस में सतर्कता बरतने की बारी है । धैर्य से अपने संबंध को समय दे अन्यथा ब्रेकअप हो सकता है ।
- सप्तम भाव पर राहु की सीधी दृष्टि है और राहु को विच्छेदात्मक ग्रह माना गया है अतः राहु आपके वैवाहिक रिश्ते में मतभेद उत्पन करेगा अतः आप अपने धर्म पत्नी का बात भी सुने।
शिक्षा :- (Education )
पंचम भाव के सूर्य स्वामी है और अपने घर को देख रहे है अतः शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा परन्तु आपको पढ़ाई भी करनी होगी। और साथ ही साथ राहु देव के उपाय भी करने होंगें।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का मालिक शनि अपने मूल त्रिकोण राशि में होकर आय भाव में है अतः बहुत अच्छा योग है ।
- यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
- आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
- आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
- सूर्य देव भी आय भाव में है यदि आपका गोवेर्मेंट से जुड़े काम है तो आपको सफलता मिलेगी।
भाग्य : -( Destiny )
भाग्य भाव का स्वामी होकर द्वादश भाव में है परंतु गुरु यह पर विपरीत राज योग का निर्माण करें अतः
- आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
- आप धार्मिक यात्रा करने में सक्षम होंगें ।
- आप विदेश घूमने जा सकते है ।
- आप का काम यदि विदेश से जुड़ा है तो आपको सफलता मिलेगी ।*****राहु के उपाय जरूर करें।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- शनिवार को हनुमान मंदिर जरूर जाये और गोटा नारियल भूरा वाला चढ़ाये।
- हरी वास्तु का दान जैसे मूंग की दाल , हरी सब्जी , हरा वस्त्र मदिर में दान करें।
- शुक्र वार को माता रानी के मंदिर में मीठी चीजों का भोग लगाए
- शुभ दिन : - रविवार , मंगलवार , गुरूवार।
- शुभ रंग : - नारंगी , पीला और लाल।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ