GOOGLE ANALYTICS TAG

मंदिर में किस प्रकार की मूर्ति या फोटो रखना वर्जित होता है?? मन्दिर क्या कोई भी दिशा में बनाया जा सकता है??





प्रिये पाठक,  
नमस्कार। 

आज फिर से बहुत ही महत्वपूर्ण विषय की चर्चा करूँगी। 

आज बात होगी मंदिर की। जो हम सब के घर मे होता ही है । पर का आप क्या ये जानते है कि मंदिर यदि सही दिशा मे न हो तो वास्तु दोष होता है या मूर्ति जो हम सब रखते है यदि सही न हो घर मे कलह और धन की हानि होती है।

आइये जानते है मंदिर की सही स्थिति और मूर्ति से जुड़ी जानकारी। 

मंदिर कौन से दिशा मे होना चाहिए??

 मंदिर हमेशा आपके घर मे पूरब, उत्तर और उत्तर- पूरब मे होना अच्छा माना जाता है और आप जब पूजा करें तो आपका चेहरा उत्तर या पूरब में होना चहिये। हाँ यदि आप इन दिशाओं मे नहीं बना पा रहे तो आप पश्चिम दिशा मे भी बना सकते हैं ।

मन्दिर क्या कोई भी दिशा में बनाया जा सकता है?? 

और यदि आप ऐसा सोचते है कि पूजा ही तो करनी है कही भी मंदिर बना लेते है या रख देते है तो ये गलत है क्युंकि मंदिर का गलत जगह पर रखना वास्तु दोष उत्पन्न करता है और आपके द्वारा किया गया पूजा का पुर्ण फल प्राप्त होगा और आपके जीवन में आपूर्ति रहेगा।

अब बात होगी कि मन्दिर में किसी मुर्ति या फोटो रखना चाहिए??

जैसा हम सब जानते है कि मन्दिर में भगवान् की फोटो रखने में हम धनी है और जहाँ भी हम तीर्थ स्थल जाते है वहाँ से एक भगवान् जी की मुर्ति ले आते है या फोटो ले आते है और मन्दिर में रख देते है।

हम यदि नहीं लाये तो हमारे आदरणीय माता पिता, सास ससुर जब तीर्थ स्थल जाते है तो वो ले आते है और अपने हाथों से ही मन्दिर में रख देते है और भगवान् की मुर्ति है अतः हम सब पूजा पाठ, धूप दीप करने लगते हैं और मन्दिर में भगवान् जी की मुर्ति और फोटो की संख्या बढ़ती ही जाती हैं ।

****मन्दिर में हमेशा एक ही फोटो या मूर्ति लगानी चाहिए

शिवजी :
सबसे पहले शिव भगवान् की बात होगी। शिव भगवान् की नटराज वाली मुर्ति बिल्कुल पूजा स्थल पर नही रखे क्युंकि नतराज की मूर्ति  शिवजी के तांडव रूप को या क्रोधित रूप को प्रदर्शित करती  है ।

****शिवलिंग हमेशा अपने अँगूठा से छोटा होना चाहिए और पारद या स्फटिक का होना सर्व श्रेष्ठ होता है।

माता लक्ष्मी:- 

माता लक्ष्मी की खड़ी प्रतिमा बिल्कुल न रखे घर पर। माता लक्ष्मी को धन की देवी मानते है और मान्यता है कि माता लक्ष्मी यदि खड़ी है तो जल्द ही घर से प्रस्थान कर जायेंगी अतः माता लक्ष्मी सोम्य स्वरूप बैठी हो और उनके हाथों से धन आता हो ऐसी प्रतिमा होनी चाहिए।

माता  काली :-

माँ काली  का रौद्र रूप की प्रतिमा घर मे रखने से घर मे कलह का वातावरण रहता है।

मां दुर्गा:- 

माँ दुर्गा का जब आप प्रतिमा लाये तो इस बात का ध्यान रखे की सिंह का मुँह खुल नहीं रहना चाहिए क्युंकि सिंह का ये रूप अहिंषा और सिंह का रुद्र रूप ही है।

माता रानी की प्रतिमा जितनी शांत और सौम्य रहेगी उतना ही अच्छा होता है।

मन्दिर में क्या रखना शुभ होता है? 

मन्दिर मे कलश में जल भर कर रखना शुभ होता है और आप कलश के उपर शंख में भी पानी डाल कर रखे तो वो और उत्तम होता है। 

मूर्ति घर मे कैसी रखे?? 

**** मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए या फोटो अगर फटी है तो मंदीर मे न रखें। 

मूर्ति या फोटो की कितनी संख्या होनी चाहिए? 

**** कोई भी मुर्ति हो या फोटो एक से अधिक नहीं होना चाहिए।

क्या आप अपने पूर्वज की फोटो मंदीर में लगा सकते है? 

***अपने पूर्वज की तस्वीर अपने पूजा स्थल पर नहीं लगाना चाहिए।

मूर्ति का आकार कैसा होना चाहिए? 

*** मूर्ति का आकार छोटा होना चाहिए। 


क्या मूर्ति स्थापना घर मे कर सकते है? 

**** अपने घर मे मूर्ति स्थापना नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो आपको विधि वत पूजा पाठ, भोग आरती का ध्यान रखना होता है। 

मन्दिर के  कलश के जल का क्या करें ?

मन्दिर के कलश के जल को पौधों मे डाल देना चाहिए। 
*** पौधा तुलसी, केला अनार या पूजा जिनकी करते है उनका नहीं होना चाहिए। 



उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ