GOOGLE ANALYTICS TAG

ग्रहों के लिए दान किसको :- गरीबों को या मन्दिर में पंडित जी को या कोई और ?? किस समय करें।

 

प्रिय पाठक,
नमस्कार।


आज इस पोस्ट में बहुत ही जरूरी बातों पर चर्चा करूँगी । इस पोस्ट में ग्रहों के दान ( Donation For Planet ) के बारे में जानेगें जैसे 

                             

  1. दान किसको करना चाहिए ? Whom we  donate for our planets. या और किसी को !!
  2. दान कहाँ  करना चाहिए ? Where we donate for our planets.
  3. दान कब करना चाहिए ?  When we donate for our planets.
  4. दान किस दिन करना चाहिए ? Which day we donate for our planets.
  5. दान क्यों करना चाहिए ? Why we  donate for our planets 
  6. दान क्या करना चाहिए ?  What we donate for planets 

आज इस पोस्ट में ये जानेगें कि जब भी आप दान देते है वो आप किसको दान करें जैसे गरीबों को या ब्राह्मणों को यानी मन्दिर में या ग्रहों से संबंधित व्यक्ति विशेष को।

वैसे आजकल ये चर्चा चली है कि आप को दान हमेशा जरूरत मंद को दे। कहने का अर्थ है दान उनको दे जो दान का सही पात्र होता है जो सही भी है।

परंतु ज्योतिष में दान यदि ग्रहों के देवता  या प्रकृति के अनुरूप करें तो आपको जाएदा लाभ प्राप्त होगा।
जैसे आप सभी जानते है कि सात ग्रह सूर्य, चंद्रमा, मंगल बुध, गुरू, शुक्र और शनि है।
और दो छाया ग्रह है राहु और केतु।


दान किसको करना चाहिए ? Whom we  donate for our planets.

  • सूर्य :- पिता और पिता समान व्यक्ति 
  • चंद्रमा :- माता और माता समान महिला
  • मंगल :- मिस्त्री( mechanic),बढ़ई ( carpenter) , मजदूर ( labourer )
  • बुध : -  किन्नर  ( Transgender)  बहन, बुआ, बेटी, मित्र
  • गुरू :- गुरू और मन्दिर।
  • शुक्र :- ब्राह्मण या सुहागन महिला और कुमारी कन्या।
  • शनि :- गरीब, वृद्ध व्यक्ति।
  • राहु :- गरीब या सफाई कर्मचारी
  • केतु :- साधु या ब्राह्मण

समझना ये है कि यदि हम ये दान अपने सगे संबंधी को किये तो उसका लाभ आपको ग्रह अच्छा होने में नहीं मिलेगा जैसे यदि आपका सूर्य खराब है कुंडली में और आपको गुड़ और गेहूँ दान करने के लिए कहाँ गया और ये दान आप अपने पिता को दिये तो इसका लाभ आपको नहीं मिलेगा।

आइये अब जानते है कि ग्रहों के अनुसार पहले दान  क्या क्या करना चाहिए?? 

दान क्या करना चाहिए ?  What we donate for planets 

  • सूर्य ग्रह :- गेहूँ, गुड़, तांबा, बाजरा।
  • चंद्रमा ग्रह :-  दूध, चांदी, चावल।
  • मंगल :- शहद, मसूर की दाल।
  • बुध:- हरे मूंग की दाल, फिटकरी, हरी सब्जी, हरा फल, हरी चूड़ी।
  • गुरू :- चने की दाल, गोटा हल्दी, केसर, सोना।
  • शुक्र :- दही, चावल, कपूर,  घी।
  • शनि :- काला दाल, सबूत बादम, सरसों का तेल।
  • राहु :- जौ, सिक्का ( Coin) , सूखे नारियल।
  • केतु :- काला सफेद कंबल, काला सफेद तिल, केला।
अब जानते है कि ग्रहों का दान कहाँ करें? 

दान कहाँ  करना चाहिए ? Where we donate for our planets.

सूर्य ग्रह : -
सूर्य के लिए हम गेहूँ, गुड़, तांबा, बाजरा दान करना है तो हमलोग पिता समान व्यक्ति जो जरूरत मंद हो दान कर सकते है या फिर पंडित जी को मन्दिर में दे सकते है।

चंद्रमा ग्रह :- 
चंद्रमा ग्रह के लिए दूध, चांदी, चावल का  किसी माता समान महिला को दान कर सकते है जो जरूरत मंद हो या आप मंदीर में पंडित जी को दान कर सकते है।

मंगल ग्रह :-
मंगल ग्रह के लिए आप शहद, मसूर की दाल का दान किसी मिस्त्री( mechanic),बढ़ई ( carpenter) , मजदूर ( labourer ) को कर सकते है या फिर आप मंदीर में कर सकते है।

बुध ग्रह :-
बुध ग्रह के लिए दान   जैसे मूंग की दाल, फिटकरी, हरी सब्जी, हरा फल, हरी चूड़ी आप किन्नर  ( Transgender) को कर सकते है या फिर आप मन्दिर में दान कर सकते है।

गुरू ग्रह :-
गुरु ग्रह का दान जैसे चने की दाल, गोटा हल्दी, केसर, सोना आप मंदीर में पंडित जी को ही करें।

शुक्र ग्रह :-
शुक्र ग्रह के दान जैसे दही, चावल, कपूर,  घी का दान आप ब्राह्मण या सुहागन महिला और कुमारी कन्या को कर सकते है या फिर माता के मन्दिर में दे सकते है।

शनि ग्रह :-
शनि ग्रह के समान  जैसे काला दाल, सबूत बादम, सरसों का तेल  का दान गरीब, वृद्ध व्यक्ति को करना चाहिए।

राहु ग्रह :-
राहु के समान का दान जैसे जौ, सिक्का ( Coin) , सूखे नारियल आपको गरीबों या सफाई कर्मचारी को करें।

केतु ग्रह :- केतु ग्रह के समान का दान जैसे काला सफेद कंबल, काला सफेद तिल, केला आप ब्राह्मण या साधु को दे सकते है 

नोट (Note) :- यदि ग्रह के अनुसार या प्रकृति के अनुसार आप संबंधित व्यक्ति विशेष को नहीं दे पा रहे है तो आप मन्दिर में दान या अपने धर्म स्थल पर या फिर जरूरत मंद को दे सकते है।

महत्वपूर्ण :- गुरू का दान मन्दिर या गुरु को ही करें।


दान किस समय (Right Time)करना चाहिए?? When we donate for our planets.

सभी देवता ग्रह जैसे सूर्य, चंद्रमा, मंगल , बुध और गुरू का दान सुबह के समय करना चाहिए।
और दानव ग्रह का दान जैसे शुक्र , शनि, राहु और केतु का दान सूर्य अस्त के बाद करें।

दान किस दिन ( Which day we can donate things ) करें? 

सभी के मन में ये सवाल रहता ही है कि दान किस दिन करना चाहिए? Day for Donate things
जैसा आप जानते है कि सभी ग्रह को कोई न कोई दिन दिया गया है जैसे
सूर्य :- रविवार
चंद्रमा :- सोमवार
मंगल ग्रह :- मंगल वार
बुध ग्रह :- बुध वार
गुरू ग्रह :- गुरुवार
शनि ग्रह :- शनिवार व
राहु :- शनिवार
केतु ग्रह :- मंगलवार

ग्रहों का दान क्यों करना चाहिए ??Why we  donate for our planets 

ज्योतिष में हम जो भी दान देते है वो हमरे कुंडली का खराब या अकारक् ग्रह होता है। 

महत्वपूर्ण बातें :- आप लोग अपने मन से सभी ग्रह के दान नहीं कीजियेगा।
हर व्यक्ति की कुंडली और भाग्य अलग अलग होता है। एक ही माता पिता से जन्म बच्चे का भाग्य अलग अलग होता है।

जरूर पढ़े :-

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि में बनायेगें राजयोग । राशि अनुसार करें उपाय -राजयोग का पूर्ण फल लेने के लिए।

वट सावित्री व्रत 2024 की पूजा ( Vat Savitri Pooja Vidhi ) कैसे करें ? व्रत के दिन क्या खाये और कब खाये ??


उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ