प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
आज हमलोग सबसे पहले जून का महीना (June Month ) वृषभ राशि (Taurus ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। राजयोग बनाएगा धनवान।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -

- मंगल देव मेष राशि गोचर कर रहे है 1 जून से ।
- राहु और केतु क्रमशः मीन राशि और कन्या राशि में विराजमान है।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि मिथुन राशि में 12 जून में गोचर करेंगें।
- बुध देव मेष राशि में गोचर कर रहे है। उसके बाद 31 मई से वृषभ राशि यानि अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- सूर्य देव अभी वृषभ रशु में गोचर कर रहे है और 15 जून अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- महीने के शुरू में चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा का गोचर ढाई दिन में बदलता है।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है जो सभी के लिए उत्तम योग में है।
- गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब वृषभ राशि के जातक का जून महीने ( June Monthly Horoscope 2024 ) का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
वृषभ राशि के लिए बुध ,शुक्र, गुरु और सूर्य देव लग्न में रहेंगे।
- आपकी वाणी मधुर रहेगी और आप अपने ज्ञान और और समझदारी से अपना नहीं व्यवसाय शुरू करने और चलने में सक्षम रहेंगें।
- आप बहुत ही खुश और प्रफुलित महसूस करेंगें।
- सूर्य देव के कारण आपका आत्मविश्वास उत्तम रहेगा।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
आप ऐसे तो स्वास्थ रहेंगे परन्तु राहु का साथ में रहने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा।
- आपको अपने खान -पान का ध्यान रखना है आपको फ़ास्ट -फ़ूड , तेल मसाले की चीजों से परहेज करना होगा नहीं तो आपको पेट से जुडी समस्या रहेगी। अम्ल- एसिडिटी का प्रॉब्लम लगा रहेगा।
- सर में दर्द हो सकता है।
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है ।
- बुध और शुक्र देव एक साथ होने के कारण आप अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते है।
- आपका धन संचय होगा । बुध देव का त्रिकोण का स्वामी होकर केंद्र में जाना राजयोग माना गया है।
- यदि आप घर लेने की सोच रहें है जरूर लीजिए शनि देव आपका साथ देंगें।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- शुक्र स्वराशि का है और बुध से अपने मित्र राशि में है अतः कुटुंब परिवार से अच्छा संबंध रहेगा।
- माता से संबंध अच्छे रहेंगे और उनका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम की दृष्टि से ये कठिन समय है। अलगाव की स्तिथि बन सकती है। आप प्रेम करते है उनका सम्मान करें।
- सप्तम भाव पर बुध और शुक्र देव सप्तम दृस्टि से देख रहें है अतः
वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आप अपने जीवन साथी के साथ कही घूमने भी जा सकते है।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा भाव केतु और राहु के प्रभाव में है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अपने मन को नियंत्रित करें।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का मालिक शनि अपने मूल त्रिकोण राशि में होकर कर्म भाव में है अच्छा योग है और आपको बुध देव और शुक्र देव के कारन तरक्की और उन्नति भी प्राप्त होगी परन्तु आय भाव में राहु देव है अपने कर्मा अच्छे रखें।
- यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
- आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
- आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
- आप पार्टनरशिप यदि करना चाहते है तो आप शुरू कर सकते है।
भाग्य : -( Destiny )
भाग्य भाव का स्वामी होकर कर्म भाव में है जो कि बहुत अच्छा योग है परन्तु अपने गुरु को अच्छा रखे।
- आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा और भाग्य का साथ आपको धन संचय में मदद करें।
- आप धार्मिक यात्रा करने में सक्षम होंगें ।
उपाय :-(Remedies )
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- गुरुवार को मंदिर जाए और पीले फूल और केला का दान करें ।
- शुभ दिन : - शुक्रवार , बुधवार , शनिवार
- शुभ रंग : - काला , नीला , सफेद और हरा ।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ