प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
आज हमलोग सबसे पहले जून का महीना (June Month Horoscope 2024 ) कन्या राशि (Virgo ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। राजयोग बनाएगा धनवान।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- मंगल देव मेष राशि गोचर कर रहे है 1 जून से ।
- राहु और केतु क्रमशः मीन राशि और कन्या राशि में विराजमान है।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि मिथुन राशि में 12 जून में गोचर करेंगें।
- बुध देव मेष राशि में गोचर कर रहे है। उसके बाद 31 मई से वृषभ राशि यानि अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- सूर्य देव अभी वृषभ रशु में गोचर कर रहे है और 15 जून अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- महीने के शुरू में चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा का गोचर ढाई दिन में बदलता है।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है जो सभी के लिए उत्तम योग में है।
- गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब कन्या राशि (Virgo ) के जातक का जून महीने ( June Month Horoscope 2024) का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
बुध देव आपके भाग्य भाव में है जो की बहुत अच्छा योग या राजयोग बना रहे है और बुध और शुक्र दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन राजयोग आपको धनवान बनाने में सक्षम है। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
नोट :- मंगल और शनि दोनों ही ग्रह गोचर में विपरीत राजयोग में है अतः ये महीना आपके लिए उत्तम रहेगा।
- आप ऊर्चावान महसूस करेंगे क्यों कि यदि आपके काम बनते जाते है तो आप अंदर से सुख अनुभव महसूस करेंगें।
- आपकी वाणी और आपका स्वाभाव आपके उन्नति का कारन बनेगें।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
आप ऐसे तो स्वास्थ रहेंगे परन्तु केतु लगन में और राहु का प्रभाव लगन पर होने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा।
नोट :-
- आपको अपने खान -पान का ध्यान रखना है आपको फ़ास्ट -फ़ूड , तेल मसाले की चीजों से परहेज करना होगा नहीं तो आपको पेट से जुडी समस्या रहेगी। अम्ल- एसिडिटी का प्रॉब्लम लगा रहेगा।
- सर में दर्द हो सकता है।
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है ।
- लोन ले सकते है परन्तु यदि लोन यदि सही काम यानि पढ़ाई और घर लेने के लिए अच्छे रहेंगें।
- आपका धन संचय होगा । शुक्र धन भाव का स्वामी होकर भाग्य भाव में होना ,उत्तम योग है।
- यदि आप घर लेने की सोच रहें है जरूर लीजिए।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- शुक्र स्वराशि का है अतः कुटुंब परिवार से अच्छा संबंध रहेगा।
- माता से संबंध अच्छे रहेंगे और उनका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा ।
- पिता से एक्के सम्बन्ध रहेंगे और उनका स्वास्थ अच्छा रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम की दृष्टि से ये समय अच्छा है। जिनको आप प्रेम करते है उनका सम्मान करें।
- सप्तम भाव पर केतु की दृस्टि है और राहु सप्तम भाव में है जो की अच्छा नहीं है अतः
वैवाहिक जीवन उत्तम बनाने के लिए आपको राहु देव को शांत रखना होगा । आप अपने जीवन साथी को समय दे उनकी बात सुने और अपने वाणी और नियंत्रण रखे ।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा भाव उत्तम है अतः आप इस महीने बेहतर कर पायेंगें । आप यदि सरकारी नौकरी देना चाहते है तो आपको सफलता मिलने का योग है।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का मालिकशुक्र देव राजयोग बना रहे है अतः बहुत अच्छा योग है ।
- यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
- आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
- आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
- आप पार्टनरशिप करने से बचे जब तक राहु आपके सप्तम भाव में है।
भाग्य : -( Destiny )
भाग्य भाव का स्वामी होकर भाग्य भाव में है परंतु अतः
- आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा और भाग्य का साथ आपको धन संचय में मदद करें।
- आप धार्मिक यात्रा करने में सक्षम होंगें ।
- आप विदेश घूमने जा सकते है परन्तु खर्चे बढ़ेंगें।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- राहु और केतु के उपाय जरूर करें।
- शुभ दिन : - बुधवार , शुक्रवार।
- शुभ रंग : - हरा और चमकीला रंग ।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com


0 टिप्पणियाँ