GOOGLE ANALYTICS TAG

सूर्य का मित्र राशि - मिथुन राशि में गोचर 15 जून से :-4 राशिओं को मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद । राशि अनुसार करें उपाय।

 सूर्य का मित्र राशि  - मिथुन राशि में गोचर 15  जून से   :-4 राशिओं को मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद  और चमकेगी किस्मत ।



मैं आचर्या सांत्वना  आज फिर से अच्छे विषय के बारे में बात करूंगी । आज हम जानेगें सूर्य देव के राशि परिवर्तन के बारे में।  सूर्य देव 15 जून  से अपनी मित्र राशि मिथुन राशि  में प्रवेश कर रहे और ग्रहो में राजा का गोचर 4 राशि के लिए बहुत अच्छा रहेगा। मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद और चमकेगी किस्मत। 

जैसा कि  आप सब जानते है कि कोई भी गोचर का फल अपनी चंद्र राशि से देखना चाहिए और अपने प्रचलित नाम से भी आप देख सकते है।  

यदि सूर्य आपके 6 -8 -12  भाव में है या जहाँ  7 नंबर यानि तुला राशि ( सूर्य देव तुला राशि में नीच के होते है। ) में हो तो आपको सूर्य देव बहुत अच्छे फल नहीं देंगें।

सूर्य देव को ग्रहो का राजा कहा गया है और इस धरती  पर सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता  भी माना गया है।  चलिए जानते है की सूर्य देव कारक किन चीजों के है पहले ये जानते है :-

  • सूर्य देव मान -सम्मान का कारक है। 
  • सूर्य देव सरकार और सरकारी नौकरी के कारक है। 
  • सूर्य देव औषधि , अनाज और लकड़ी का कारक है। 
  • सूर्य देव हड्डी के कारक है।  
  • सूर्य देव पिता के कारक है। यदि सूर्य देव आपकी कुंडली में अच्छे है तो पिता का स्वास्थ और सम्बन्ध रहते है।  
  • सूर्य आत्मा का कारक है अतः जिसका सूर्य अच्छा होता है उस व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास अधिक मात्रा में होती है। 

आईये जानते है राशि अनुसार सूर्य देव का क्या प्रभाव और आशीर्वाद रहेगा।  

मेष राशि: -

मेष राशि  के लिए सूर्य देव त्रिकोण के स्वामी है और पराक्रम भाव में प्रवेश करेंगें।  

  • मेष राशि के जातक के लिए परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्त जरूर करेंगे।  
  • आपके अपने छोटे भाई -बहन  का साथ प्राप्त होगा।  
  • यदि आप इंटरनेट और ऑनलाइन का काम करते है तो आपको फायदा होगा।  
  • आपको आपके भाग्य की प्राप्ति  संधर्ष के बाद ही सही सफलता प्राप्त जरूर से होगी। 
  • छात्रों के लिए समय अच्छा है आप का पढ़ाई में मन लगेगा और उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है  एडमिशन जरूर लीजिये।  
  • यात्रा कर सकते है। 

उपाय :-

यदि सूर्य आपके 6 -8 -12  भाव में है या जहाँ  7 नंबर यानि तुला राशि ( सूर्य देव तुला राशि में नीच के होते है। ) में हो तो आपको सूर्य देव बहुत अच्छे फल नहीं देंगें।  सूर्य देव के अच्छे फल प्राप्त करने के लिए आपको :-

  • सूर्य को जल चढ़ाये।  जल में लाल चंदन जरूर मिलाकर सूर्य को अर्ध दीजिये।  
  • जल चढ़ाते समय सूर्य के मंत्र या गायत्री मंत्र जरूर पढ़े। 

वृषभ  राशि: -

 वृषभ राशि  के लिए सूर्य देव चतुर्थ भाव के स्वामी है और धन  भाव में प्रवेश करेंगें।  वृषभ राशि के लिए सूर्य देव का गोचर उत्तम फलदायी  होगा। 

  • वृषभ राशि के लिए सूर्य देव धन भाव में होने जे जातक संचय करने में सामर्थ रहेगा  
  • कुटुंब परिवार में मान -सम्मान में वृद्धि होगी। 
  • वाणी पर नियंत्रण रखें।  नहीं तो बनते काम बिगड़ जायेंगें।  
  • सभी प्रकार के कार्यो में आ रहे बाधा परिस्थिति ऐसी बनेगी की दूर होंगें। 
  • छात्र यदि रिसर्च क्षेत्र से जुड़े है तो उनको लाभ प्राप्त होगा।  
  • यदि आप घर लेने की सोच रहे तो जरूर प्रयाश कीजिये लाभ है।  
  • ससुराल के साथ अच्छा सम्बन्ध रहेगा और कोई  समारोह में सम्मलित होंगें।  

उपाय :-

यदि सूर्य आपके 6 -8 -12  भाव में है या जहाँ  7 नंबर यानि तुला राशि ( सूर्य देव तुला राशि में नीच के होते है। ) में हो तो आपको सूर्य देव बहुत अच्छे फल नहीं देंगें।  सूर्य देव के अच्छे फल प्राप्त करने के लिए आपको :-

  • सूर्य को जल चढ़ाए और जल में दूध और अक्षत ( साबुत चावल )मिलाकर अर्ध दीजिये। 
  • रोज गायत्री मंत्रो का जाप करें।  
  • आपने पिता का आशीर्वाद लीजिये। 

सिंह राशि: -

सिंह  राशि  के लिए सूर्य देव लग्नेश  भाव के स्वामी है और आय भाव में प्रवेश करेंगें।  सिंह  राशि के लिए सूर्य देव का गोचर उत्तम फलदायी  होगा। 

  • सूर्य देव का लाभ भाव  होने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होगी।  जो भी आप इतने दिनों से कुछ खरीदना चाह थे आप ले सकते है।  
  • सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मित्रो के साथ अच्छा सम्बन्ध रहेगा और अच्छा समय व्यतीत करेंगें। 
  • बड़े  भाई -बहन का साथ प्राप्त होगा और परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा।  
  • एक से  अधिक आय के स्रोत्र बन सकते है जैसे आपके  किराया से पैसे आने लगे या आप शेयर मार्किट में इन्वेस्ट किये है तो आपको  वहां से फायदा होगा।  
  • बच्चो को लेकर शुभ समाचार प्राप्त  होंगे।  
  • आपके द्वारा लिया गया निर्णय से आपके - सम्मान में वृद्धि होगी।  

उपाय :-

यदि सूर्य आपके 6 -8 -12  भाव में है या जहाँ  7 नंबर यानि तुला राशि ( सूर्य देव तुला राशि में नीच के होते है। ) में हो तो आपको सूर्य देव बहुत अच्छे फल नहीं देंगें।  सूर्य देव के अच्छे फल प्राप्त करने के लिए आपको :-

  • सूर्य को जल चढ़ाए और जल में लाल फूल और लाल चन्दन मिलाकर अर्ध दे। 
  • जल चढाने समय रोज गायत्री मंत्रो का जाप करें।  
  • आपने पिता का आशीर्वाद लीजिये। 



धनु  राशि: -

धनु  राशि  के लिए सूर्य देव भागेश  भाव के स्वामी है और सप्तम भाव में प्रवेश करेंगें।  सिंह  राशि के लिए सूर्य देव का गोचर उत्तम फलदायी  होगा। 

  • सूर्य देव त्रिकोण के स्वामी होकर सप्तम भाव में होने से वैवाहिक जीवन उत्तम रहेंगे बस आपको ये ध्यान रखे की आपने जीवन साथी का आदर करें और उनको  भी सुने। 
  • पार्टनरशिप में यदि बिजनेस कर रहे है और कोई परेशानी आ रही है तो  परेशानी और उलझाने दूर होंगी।  
  • विदेश यात्रा या यात्रा कर सकते है  धार्मिक भी  हो सकती है।  
  • पिता का स्वास्थ और सम्बन्ध दोनों अच्छे होंगें।  
  •  धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते है घर में।  

उपाय :-

यदि सूर्य आपके 6 -8 -12  भाव में है या जहाँ  7 नंबर यानि तुला राशि ( सूर्य देव तुला राशि में नीच के होते है। ) में हो तो आपको सूर्य देव बहुत अच्छे फल नहीं देंगें।  सूर्य देव के अच्छे फल प्राप्त करने के लिए आपको :-

  • सूर्य को जल चढ़ाए और जल में हल्दी या पीला चन्दन मिलाकर सूर्य को अर्ध दीजिये। 
  • रोज गायत्री मंत्रो का जाप करें।  
  • आपने पिता का आशीर्वाद लीजिये। 

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com

जरूर पढ़े। 











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ