GOOGLE ANALYTICS TAG

मकर राशि ( Capricorn ) के लिए जून का महीना (June Month Horoscope 2024 ) कैसा रहेगा ?? कौन सा ग्रह दिलाएगा आपके सपनो का घर ?

 प्रिये पाठक ,

नमस्कार। 

                                                


                                        

आज  हमलोग सबसे पहले जून का  महीना (June  Month Horoscope 2024 ) मकर राशि ( Capricorn ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।  राजयोग बनाएगा धनवान। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : -


                                            


  • मंगल देव  मेष राशि  गोचर कर रहे है 1  जून से ।  
  • राहु  और केतु क्रमशः मीन  राशि और कन्या राशि में विराजमान है।  
  • शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि मिथुन राशि में 12 जून में गोचर करेंगें।  
  • बुध देव  मेष  राशि में गोचर कर रहे है। उसके बाद 31 मई से वृषभ राशि यानि अपने मित्र राशि  में  गोचर करेंगें। 
  • सूर्य देव अभी वृषभ रशु  में गोचर कर रहे है और 15 जून अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।  
  • महीने के शुरू में चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा का गोचर ढाई दिन में बदलता है।  
  • शनि देव  त्रिकोण राशि कुंभ में है जो सभी के लिए उत्तम योग में है। 
  • गुरु  वृषभ राशि में गोचर कर रहे है।  

आईये  अब मकर राशि ( Capricorn ) के जातक का जून महीने  ( June  Month Horoscope 2024) का राशि फल जानेगें।  

 मकर राशि के लिए स्वास्थ  व् हेल्थ :( Health in month of June)- 

जून का महीना स्वास्थ की दृस्टि से उत्तम रहेगा।  लग्नेश शनि द्वितीय भाव में है।  किसी भी  लापरवाही न ले। 

आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  ( Investment and Saving ):-

आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी शनि स्वराशि है धन भाव के स्वामी होकर और मंगल देव भी मेष राशि में राजयोग में है अतः इस महीने आप धन बचने में सक्षम रहेगें। 

  • आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो घर में पैसे इन्वेस्ट कर सकते है या भूमि खरीद सकते है। 
  •  लोन ( Loan ) लेने से बचें।  

व्यवासय व् नौकरी :- ( Profession  )

शुक्र देव कर्म भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में स्वराशि के है अति उत्तम योग है अतः

  • यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
  • आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
  • आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।

प्रेम सम्बन्ध  :- (Love Life ) 

  • प्रेम की दृष्टि से ये समय अच्छा है। जिनको आप प्रेम करते है उनका सम्मान करें।
  • साथ ही साथ प्रेम भाव में मगल और सूर्य दोनों है अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

विवाह  सम्बन्ध  :- (Marriage Life ) 

विवाह का स्वामी चन्द्रमा है और  अभी मंगल की दृस्टि सप्तम भाव पर दृष्टि है अतः वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। झगडे हो सकते है। अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। 

भाग्य : -( Destiny )  

भाग्य भाव का स्वामी होकर पंचम भाव में है जो की अच्छा है और भाग्य भाव में केतु भी है अतः

  • आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा और भाग्य का साथ आपको धन संचय में मदद करें।
  • आप धार्मिक यात्रा करने में सक्षम होंगें ।
  • आप पढ़ाई या शिक्षा के लिए विदेश जा सकते है परन्तु खर्चे बढ़ेंगें।

उपाय  :-(Remedies ) 

  • सूर्य को अर्ध जरूर दे।  
  • हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
  • शुभ दिन : - बुधवार , शुक्रवार, शनिवार । 
  • शुभ रंग : - हरा और चमकीला रंग, काला। 


जरूर पढ़े :-

धनु राशि (Sagittarius) के लिए जून का महीना (June Month Horoscope 2024 ) कैसा रहेगा ?? विदेश ( Foreign Travel OR Settlement ) जाने का योग ।


उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ