प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
आज हमलोग सबसे पहले जून का महीना (June Month Horoscope 2024 ) धनु राशि (Sagittarius) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। राजयोग बनाएगा धनवान।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- मंगल देव मेष राशि गोचर कर रहे है 1 जून से ।
- राहु और केतु क्रमशः मीन राशि और कन्या राशि में विराजमान है।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि मिथुन राशि में 12 जून में गोचर करेंगें।
- बुध देव मेष राशि में गोचर कर रहे है। उसके बाद 31 मई से वृषभ राशि यानि अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- सूर्य देव अभी वृषभ रशु में गोचर कर रहे है और 15 जून अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- महीने के शुरू में चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा का गोचर ढाई दिन में बदलता है।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है जो सभी के लिए उत्तम योग में है।
- गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब धनु राशि (Sagittarius) के जातक का जून महीने ( June Month Horoscope 2024) का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
रोग,ऋण और शत्रु आपके सामने रुक नहीं पाएंग। ऋण ले सकते है और चूका भी सकते है। किसी भी बीमारी से परेशानी है तो दवाइयां लगेगी।आप विदेश जाना चाहते है तो आपके लिए शुभ समय है ।
आप जो भी कर्म करेंगे आपको उसको पूर्ण फल मिलेगा।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
आप ऐसे तो स्वास्थ रहेंगे परन्तु सूर्य आपके 6 वे भाव में रहने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा।
आपको अपने खान -पान का ध्यान रखना है आपको फ़ास्ट -फ़ूड , तेल मसाले की चीजों से परहेज करना होगा नहीं तो आपको पेट से जुडी समस्या रहेगी। अम्ल- एसिडिटी का प्रॉब्लम लगा रहेगा।- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है ।
- लोन के सकते है और चूका भी सकते है।
- आपका धन संचय आसानी से होगा।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- कुटुंब भाव का स्वामी शनि है जो कि अच्छा है परन्तु कुटुंब भाव पर केतु की दृस्टि है अतः घर से दूर या अलग रहेंगें।
- माता से संबंध अच्छे रहेंगे और उनका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा ।
- पिता के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। और उनके स्वास्थ का दयँ रखें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम की दृष्टि से ये समय अच्छा है। आप जिनको चाहते है उनके साथ आप अपने जीवन का निर्णय ले सकते है।
- सप्तम भाव और लगन का स्वामी दोनों ही 6 वे भाव में है जो अच्छा नहीं है आप दोनों की बीच झगडे हो सकते है। अपने जीवन साथी की सुने और उनको समझे।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा भाव उत्तम है यदि आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते है तो जरूर जाएँ।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का मालिक सूर्य देव 6 भाव में है नौकरी की दृस्टि से उत्तम है। Government Job / Competition में सफलता मिल सकता है।
विदेश जाना चाहते है तो कोशिश जरूर कीजिये सही समय है विदेश जाने का और वहां नौकरी करने का।
यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
भाग्य : -( Destiny )
भाग्य भाव का स्वामी होकर सूर्य 6 वें भाव में है अतः आपने पराक्रम और मेहनत पर यक़ीन करें।
आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा । सूर्य देव को जल चढ़ाये।उपाय :-(Remedies )
- शनिवार को हनुमान मंदिर जरूर जाये और गोटा नारियल भूरा वाला चढ़ाये।
- शुक्र वार को माता रानी के मंदिर में मीठी चीजों का भोग लगाए
- शुभ दिन : - रविवार , मंगलवार , गुरूवार।
- शुभ रंग : - नारंगी , पीला और लाल।
जरूर पढ़े :-
ग्रहों के लिए दान किसको :- गरीबों को या मन्दिर में पंडित जी को या कोई और ?? किस समय करें।उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com


0 टिप्पणियाँ