उपाय, राशि अनुसार पूजन विधि और क्या करें–क्या न करें
महाशिवरात्रि Mahashivratri 2026 केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन के नकारात्मक कर्मों को काटने और शिव कृपा प्राप्त करने का महापर्व है।
इस रात्रि भगवान शिव आसानी से प्रसन्न होते हैं और यदि सही विधि से पूजा की जाए तो रोग, कर्ज, विवाह बाधा, ग्रह दोष और मानसिक कष्टों से राहत मिलती है।
हमलोग इस पोस्ट में जानेंगे
1) महाशिवरात्रि का महत्व
2) शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए
3)समस्या अनुसार उपाय
4)राशि अनुसार विशेष उपाय
5) महाशिवरात्रि में क्या करें और क्या न करें
महाशिवरात्रि Mahashivratri 2026 का आध्यात्मिक महत्व अलग अलग शास्त्रों के अनुसार अलग अलग है
शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि वह रात्रि है जब शिव और शक्ति ( माँ पार्वती ) का मिलन हुआ अर्थात् महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
जिसके कारण ये दिन वैवाहिक सुख ,दांपत्य शांति ,प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
शिव पुराण के अनुसार
महाशिवरात्रि Mahashivratri 2026 की रात्रि शिवलिंग स्वरूप में भगवान शिव का प्राकट्य हुआ।
इसी कारण शिवलिंग की पूजा ,अभिषेक ,रात्रि जागरण का विशेष महत्व है।
इस दिन किया गया जप, अभिषेक और व्रत सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना फल देता है।
यही कारण है कि इसे
“कर्म शुद्धि और ग्रह शांति की रात्रि” कहा जाता है।
महाशिवरात्रि 2026 की तिथि
महाशिवरात्रि का व्रत: - 15 फरवरी 2026 (रविवार) व्रत दिन में रखा जाएगा । मुख्य पूजा और जागरण 15 फरवरी की रात्रि में होगा ।
व्रत पारण: 16 फरवरी 2026, सोमवार (सुबह)
कारण: फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की रात्रि में शिव पूजन का विशेष महत्व होता है, इसलिए व्रत 15 फरवरी को ही माना जाता है।
शिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?
सामान्यतः सबके मन में ये जरूर आता है शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं । Shivling par kya chadhaye शिवरात्रि के दिन पूजा की विधि सभी के लिए सामान्य होती है और कम से कम आप शिवरात्रि Mahashivratri 2026 के दिन ये काम जरूर करें । जब आप अभिषेक करती है तो आप अपने पूजा थाली में ये सभी सामग्री जरूर होनी चाहिए ।
1) गंगाजल
2) कच्चा दूध
3) बेलपत्र (3, 5 या 11)
4) सफेद फूल
5) धूप–दीप
जीवन की समस्याओं से मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि पर विशेष शिव उपाय
जैसा मैने शुरू में कहा कि शिवरात्रि Mahashivratri 2026 के महापर्व है और भोले बाबा और माता पार्वती के आशीर्वाद पाना का सबसे शुभ दिन इसलिए यदि आप इनमें से किसी भी समस्या से गुजर रहे है तो आप शिवरात्रि के दिन ये उपाय जरूर करें यदि आप
1) धन, नौकरी और आर्थिक संकट
शिवरात्रि के दिन ये सभी चीजें जरूर चढ़ाएँ जैसे
गन्ने का रस + गुड और बेलपत्र ।
“ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जप करें
फल: धन रुकावट दूर होती है।
2) रोग, कमजोरी, मानसिक तनाव
शिवरात्रि Mahashivratri 2026 के दिन ये सभी चीजें जरूर चढ़ाएँ जैसे
शहद या देसी घी + दूध और सफेद फूल ।
फल: स्वास्थ्य और मानसिक शांति
3) विवाह में देरी / वैवाहिक क्लेश
शिवरात्रि Mahashivratri 2026 के दिन ये सभी चीजें जरूर चढ़ाएँ जैसे
दूध + केसर की 1–2 बूंद + इत्र + सफेद चावल ।
फल: विवाह योग मजबूत होता है
4) संतान बाधा
शिवरात्रि के दिन ये सभी चीजें जरूर चढ़ाएँ जैसे
दूध + शहद और मिश्री ।
फल: संतान सुख में वृद्धि
5) शत्रु बाधा / भय / ग्रह पीड़ा
शिवरात्रि के दिन ये सभी चीजें जरूर चढ़ाएँ जैसे
काले तिल जल में मिलकर चढ़ाना है और सरसों का तेल का दीपक जलाना है |
फल: नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा
शिवरात्रि पर व्रत का सामान्य नियम Shivratri puja vidhi क्या है ?
1) दिन में एक बार फलाहार या निर्जल (शक्ति अनुसार)2) क्रोध, झूठ, नकारात्मक विचार से दूरी3) “ॐ नमः शिवाय” जप (कम से कम 108 बार)4) रात्रि में कम से कम एक अभिषेक अवश्य
1) दिन में एक बार फलाहार या निर्जल (शक्ति अनुसार)
2) क्रोध, झूठ, नकारात्मक विचार से दूरी
3) “ॐ नमः शिवाय” जप (कम से कम 108 बार)
4) रात्रि में कम से कम एक अभिषेक अवश्य
शिवरात्रि में राशि अनुसार अभिषेक और व्रत कैसे करें?
महाशिवरात्रि Mahashivratri 2026 वह दिव्य रात्रि है जबसही अभिषेक + सही व्रत + सही भावना
से व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन, विवाह, संतान, करियर और ग्रह शांति
सभी दिशाओं से लाभ (चौतरफा लाभ) प्राप्त होता है। लेकिन यह लाभ तभी मिलता है जब पूजन अपनी राशि और ग्रह प्रकृति Rashi anusar Shivratri upay के अनुसार उपाय किया जाए।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि अभिषेक के समय जल में : कच्चा दूध + गुड़ जरूर + लाल फूल जरूर डालें
व्रत के नियम :- फल + पानी + नमक से परहेज
लाभ: क्रोध शांति, मंगल दोष कम, ऊर्जा संतुलन होगा
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि अभिषेक के समय जल में दूध + दही + सफेद फूल
व्रत के नियम फल + दूध + दूध से बनी मीठा
लाभ: धन, वैवाहिक सुख, शुक्र को बल मिलता है जिससे सभी सुखों की प्राप्ति होती है
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि अभिषेक के समय जल में दूध में इलायची + बेलपत्र
व्रत के नियम :- फल + मिश्री
मौन का अभ्यास करें
लाभ: वाणी शुद्धि, निर्णय शक्ति बढ़ेगी आप सही समय में सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि अभिषेक के समय जल में दूध में दूध + चावल +चाँदी के पात्र से जल
व्रत के नियम :- फल + मिश्री + फल + नारियल पानी + मन शांत रखें
लाभ: मानसिक शांति, चंद्र दोष शांति के लिए उत्तम दिन
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि अभिषेक के समय जल में दूध + मिश्री + बेलपत्र
व्रत के नियम :- फल + अधिक चिंतन से बचें
लाभ: स्वास्थ्य सुधार, बुध को बल मिलेगा जिससे बिजनेस में तरक्की मिलेगी
तुला राशि (Libra)
तुला राशि अभिषेक के समय जल में दूध + केसर की 1 बूंद +इत्र +
व्रत के नियम :- फल + दूध + सुंदर वस्त्र पहनें
लाभ: रिश्तों में संतुलन, शुक्र दोष शांति
वृश्चिक राशि (Scorpio)
तुला राशि अभिषेक के समय जल में दूध + शहद +लाल चंदन
व्रत के नियम :- फल + क्रोध नियंत्रण आवश्यक
लाभ: भय मुक्ति, मंगल संतुलन
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि अभिषेक के समय जल में दूध + घी +पीले फूल
व्रत के नियम :- फल + केला + गुरु मंत्र जप
लाभ: भाग्य वृद्धि, गुरु कृपा
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि अभिषेक के समय जल में काले तिल मिला जल +दीपक में सरसों तेल
व्रत के नियम :- फल + धैर्य और सेवा भाव
लाभ: शनि दोष शांति, कर्म बाधा निवारण
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि अभिषेक के समय जल में गंगाजल + भस्म +काले तिल
व्रत के नियम :- फल + नकारात्मक संग से दूरी
लाभ: राहु-शनि संतुलन, मानसिक स्थिरता
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि अभिषेक के समय जल में दूध + शहद +पीले फूल
व्रत के नियम :- फल + दूध , ध्यान और जप
लाभ: आध्यात्मिक उन्नति, गुरु बल
महाशिवरात्रि में क्या न करें?
शिवरात्रि Mahashivratri 2026 के दिन क्या करना नहीं चाहिए ? Mahashivratri kya kare kya na kare
- तुलसी, हल्दी, केतकी फूल न चढ़ाएँ
- तामसिक भोजन न करें
- झूठ, क्रोध और कटु वाणी से बचें
- बिना श्रद्धा केवल दिखावे की पूजा न करें
महाशिवरात्रि Mahashivratri 2026 में क्या करें?
- “ॐ नमः शिवाय” जप
- रात्रि जागरण (जितना संभव हो)
- दान: दूध, अन्न, वस्त्र
- मन, वाणी और कर्म की शुद्धता
निष्कर्ष
महाशिवरात्रि Mahashivratri 2026 पर सही विधि, सही भावना और सही उपाय से किया गया पूजन जीवन की बड़ी से बड़ी बाधा को भी शांत कर सकता है।
यदि आप अपनी कुंडली अनुसार व्यक्तिगत शिव उपाय जानना चाहते हैं,
तो आप व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. क्या सभी राशियों के लिए एक ही शिवरात्रि उपाय काम करता है?
नहीं, कुंडली और ग्रह स्थिति के अनुसार उपाय बदल सकते हैं।
Q2. क्या शिवरात्रि पर किया गया उपाय जल्दी फल देता है?
शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए उपाय शीघ्र प्रभाव दिखाते हैं।
Q3. क्या बिना कुंडली देखे उपाय करना सही है?
सामान्य उपाय किए जा सकते हैं, लेकिन विशेष समस्या में व्यक्तिगत मार्गदर्शन अधिक उपयोगी होता है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि
आपकी कुंडली में कौन-सा ग्रह बाधा बना हुआ है ?
शिवरात्रि पर आपके लिए कौन-सा उपाय सबसे अधिक फलदायी रहेगा ?
किस मंत्र / दान से शीघ्र राहत मिल सकती है तो आप व्यक्तिगत ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं?
मार्गदर्शन केवल आपकी जन्मकुंडली और समस्या के आधार पर दिया जाता है।
उम्मीद है आपके लिए ये जानकारी लाभप्रद रहेगा
धन्यवाद
Happy Beginning...
जरूर पढ़ें
0 टिप्पणियाँ