GOOGLE ANALYTICS TAG

नवरात्री के पहले दिन करें माँ शैलपुत्री की पूजा ,माँ शैलपुत्री का स्वरुप ,माता शैलपुत्री की पूजा विधि ,माता शैलपुत्री के मंत्र ,माता शैलपुत्री का भोग ,नवरात्री के पहले दिन कौन सा रंग का वस्त्र पहने? माता शैलपुत्री की प्रार्थना।


प्रिय पाठक,

नमस्कार।  

मैं आचार्या सांत्वना दत्ता आज फिर से एक अच्छे विषय की जानकारी साझा करुँगी। आज इस पोस्ट में आप जानेंगे

  • नवरात्री के पहले दिन  माँ शैलपुत्री की पूजा कैसे की जाती है ?
  • माँ शैलपुत्री का स्वरुप  कैसा है ?
  • माता शैलपुत्री की पूजा विधि ,माता शैलपुत्री के मंत्र ,माता शैलपुत्री का भोग क्या है ?
  • नवरात्री के पहले दिन कौन सा रंग का वस्त्र पहने?  
  • माता शैलपुत्री की  प्रार्थना और आरती क्या है ?  




माँ शैलपुत्री का स्वरुप 

( Maa Shailputri ka swaroop )

शारदीय  नवरात्री के पहले दिन माता के नौ रूप में से एक रूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है।  माता शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री थी माँ शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल है। माता शैलपुत्री का वाहन नन्दी  बैल है अतः उन्हें वृषोरूढ़ा भी कहा जाता है। 

माता  शैलपुत्री को सौभाग्य और शांति की देवी माना  जाता है।  इस दिन माँ के इस रूप की पूजा और आराधना  से मनोवांछित फलो की प्राप्ति होती है। माता  शैलपुत्री की पूजा से डर  और भय का भी नाश होता है और मान्यता है की इस दिन माता की पूजा से हमें मान-सम्मान  यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है।  

माता शैलपुत्री की पूजा विधि 

(Mata shailputri ki pooja vidhi )

नवरात्री के दिन कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा के प्रथम रूप की पूजा यानि माता  शैलपुत्री की होती है माता रानी को दीप ,धुप , लाल सिंदूर अक्षत अर्पित करें और उसके बाद उनके मंत्रो का उच्चारण करना चाहिए। 

माता शैलपुत्री के मंत्र 

 (Mata shailputri ke mantra )

माता शैलपुत्री का ये मंत्र  आप 108 बार या कम से कम 11 बार जाप जरूर करें 

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।

माता को सफ़ेद फूल और सफ़ेद वस्त्र अर्पित करना चाहिए अक्षत जरूर चढ़ाये। 

उसके बाद आप दुर्गा सप्तसती का या दुर्गा चालीसा या दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।  पाठ पूरा होने के बाद मातारानी का आरती जरूर करें।  

माता शैलपुत्री का भोग 

 (Mata shailputri ka bhog  )

माता शैलपुत्री  भोग के लिए प्रथम दिन यानि प्रतिपदा तिथि को घी का भोग लगाया जाता है और आप गाय के घी से बने सफ़ेद चीजों का भोग आप लगा सकते है। 

 इस दिन गाय के घी से बानी सफ़ेद चीजों का  भोग लगने से रोगो से मुक्ति मिलती है। 


नवरात्री के पहले दिन कौन सा रंग का वस्त्र पहने? 

 navratri ke phele kaun sa rang ka vastra phene 

नवरात्री के नौ दिन किसी न किसी रंग से जुड़ा है और मातारानी के नवरात्री के समय माता के प्रिय रंग के कपड़े पहनते है।  

प्रथम दिन या पहले दिन माता शैलपुत्री  को पीला रंग बहुत पसंद है अतः इस दिन माँ की पूजा के समय पीले रंग की साड़ी और वस्त्र पहने। 

ये एक माता शैलपुत्री का स्त्रोत है पहेली पूजा को जरूर पढ़े।  (mata shailputri stotra ) 

श्री नव दुर्गा स्रोत्र 

(पहली शैलपुत्री कहलावे )

शैलपुत्री माँ बैल असवार। करें देवता जय जय कार। 

शिव शंकर की प्रिये भवानी। तेरी महिमा किसी न जानी। 

पार्वती तू उमा कहलावे । जो तुझे सिमरे सो सुख पावे। 

ऋद्धि -सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू। 

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी। 

उसकी सगरी आस पूजा दो। सगरे दुःख तकलीफ मिटा दो। 

घी का सूंदर दीप  जलाके। गोला गारी का भोग लगा कर। 

श्राद्ध भाव से मंत्र गाये। प्रेम सहित फिर शीश झुकाये। 

जय गिरिराज किशोरी अम्बे। शिव मुख चंद्र चकोरी आंबे। 

मनोकामना पूर्ण कर दो। 'दास ' सदा सुख सम्पति भर दो। 

(source :- चमन की श्री दुर्गा स्तुति ) 



माँ जगदम्बे जी की आरती 

आरती जग जननी तेरी गाऊँ 
तुम बिन  सुने वरदाती। 
किसको जाकर विनय सुनाऊं।  आरती ........ (2  )

असुरों ने देवों  सताया।  
तुमने रूप धरा महामाया। 
उसी रूप के दर्शन चाहूँ।  आरती ........ (2 )

रक्त बीज मधु कैटभ मारे। 
आपने भक्तों के काज संवारे। 
मैं में तेरा दास कहाऊँ।  आरती ........ (2 )

आरती तेरी करूं वरदाती। 
ह्रदय का दीपक नैनों की बाती। 
निसदिन प्रेम की जोत जगाऊं। आरती ........ (2 )

ध्यानूं भक्त तुमरा यश गाया।  
जिस ध्याया माता फल पाया। 
मैं भी दर तेरे सीस झुकाऊं।  आरती ........ (2 )

आरती तेरी जो कोई गावे। 
दास सभी सुख संपत्ति पावे। 
मैय्या चरण कमल रज चाहूं।  आरती ........ (2 

और अगर संभव हो तो रोज आप अग्यारी कर  सकते है छोटी सी हवन विधि। 


इस पोस्ट को भी जरूर पढ़े :-

नवरात्री में राशि अनुसार क्या उपाय करें :- ( Remedies According to Zodiac during Navratri )

किस दिन मां दुर्गा को कौन सा भोग (bhog ) लगाया जाता है ? नवरात्री के 9 दिनों के लिए कौन सा रंग ( Colour ) के कपड़े पहने -जो माता को प्रिय है?

नवरात्री के 9 दिनों के लिए कौन सा रंग के कपड़े पहने -जो माता को प्रिय है।



उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।


धन्यवाद
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिष से जुड़े सवाल और उसके समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com





 






 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ