GOOGLE ANALYTICS TAG

सामान्य जानकारी :जरूर पढ़े।

प्रिय पाठक

नमस्कार। 



मैं आचार्या सांत्वना दत्ता आज फिर से एक अच्छे विषय की जानकारी साझा करुँगी।

इस पोस्ट में आप जानेंगे :-

1 ) शादी में अब कोई विलम्ब (delay in marriage  ) नहीं होगा करें एक खास उपाय। 

2) क्या आप राहु और केतु ( Rahu /Ketu ) से परेशान है एक आसान उपाय करें?  

3) क्या आप कुत्ता पालते है ? 

4)पति- पत्नी में तालमेल की कमी है? 

5)क्या आपके किचन में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है या किचन गलत जगह पर हो तो क्या करें ?

6) पितृ दोष व ग्रहण दोष :- (अमावस्या के दिन किये जाने वाले एक उपाय) 

7 ) क्या बिना कारण मोटापा बढ़ते जा रहा है ? 

8 ) क्या आपको किसी  की नजर लग गयी है ? 


1) शादी में अब कोई विलम्ब (delay in marriage   ) नहीं होगा करें एक खास उपाय ?

शादी का समय भी चल रहा होता है और आपके कुंडली में योग भी बन रहा होता परन्तु आप के मन के लियाक रिस्ता नहीं आता या आता है पर कोई -कोई कारण से बात नहीं बन पा रहा तो  इसका अर्थ ये हुआ की आपके कुंडली का सप्तम भाव पीड़ित है तो हमें शादी से जुड़े ग्रह की ऊर्जा को बढ़ाना है क्यूंकि हमें पता है कि 
शादी के लिए शुक्र लड़के के लिए और गुरु लड़की के लिए करक( Responsible ) होता है . 
आप को करना क्या हर शुक्रवार को आप लक्ष्मी - नारायण के मंदिर जाये और अपने साथ पिले फूल  की माला , लाल कपडे और अगरबत्ती भगवान् को अर्पित करें।  और भगवान् से अपनी शीघ्र विवाह होने की प्रार्थना करें।  यह  उपाय बहुत मन से व् शिदद्त  से करें आपका विवाह  शीघ्र हो जायेगा। 

2)क्या आप  राहु और केतु ( Rahu /Ketu ) से परेशान है एक आसान उपाय करें  ?
 Kya aap Rahu /Ketu se pareshan hai ?

राहु /केतु यदि आपके कुंडली में ख़राब है तो वो आपको तनाव देंगे आपके काम होते होते रुक जायेगे और बार -बार यदि आपको आपके काम रूकावट आये तो आप डिप्रेशन ( Dispersion) में आ जाते  है।  
चलिए  राहु /केतु  से परेशान है तो बस के छोटा उपाय कर  लीजिये  रोज रात को गुनगुने पानी में  थोड़ा सा सेंधा नमक डाल अपना हाथ -पैर को धोना है।  रोज और कुछ महीनो तक कीजिये।   काम  बनते नजर आएंगे। 

3) क्या आप कुत्ता पालते है ?(Dog Lover ( Kya aap kutta palte hain ?) )

केतु को कुंडली मे अच्छा रखने के लिए  कुत्ता पालने की सालह दी जाती है ।
यदि आप कुत्ता पालते है तो बस आपको ये ध्यान देना है कि केतु आपके पहले भाव  में या केतु आपके मेष राशि मे हो व 1 नंबर की राशि मे हो तो कुत्ता कभी नहीं पालना चाहिए  नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते है आपके कारोबार में , स्वास्थ्य में और वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है ।

अतः आप कुत्ता पालते है तो इस बात का ध्यान जरूर दे 

4)पति- पत्नी में तालमेल की कमी है?( Pati- Patni me taalmail  ki kami hain  ?) 

पति - पत्नी जिस पलंग पर सोते है उस पलंग के प्रत्येक पाये में गुलाबी रंग का धागा बांध दे और  पति-पत्नी अपने कमरे में रंगबिरंगे फूलों की तस्वीरों को लगाए , लाभ मिलेगा। 

5)क्या आपके किचन में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है ?या किचन गलत जगह पर हो तो क्या करें ?

 ( Kya aapke kitchen me kisi prakar ka vastu dosh hain ?) 

आज कल फ्लैट में रहने का चलन है और हर जगह वास्तु  सही हो ये जरूरी नहीं। किचन का वास्तु ख़राब होने पर मंगल प्रभावित होता है और उसके प्रभाव से 

  • कर्ज बढता है ।
  • कोई भी पर्व -त्यौहार में घर में झगड़े  होंगे।   
और रसोई घर हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय-कोण) अच्छा माना जाता है। 
रसोई घर आग्नेय दिशा की तरफ पूर्व में या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ पश्चिम दिशा में भी हो सकती है  परंतु दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई घर नही होना चाहिये ये एक  बड़ा वास्तु दोष माना जाता  है।

यदि आपके रसोई घर का वास्तु सही नहीं है तो आप एक पंचमुखी हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति व तस्वीर को  किचन की दीवार में लगा ले । इससे आपको फायदा मिलेगा ।

6) पितृ दोष व ग्रहण दोष :- (अमावस्या के दिन किये जाने वाले एक उपाय)                                                         ( Pitra dosh v Grahan dosh -Amavsya ke din kiye jane wale ek upay )

यदि आपके कुंडली में यदि पितृ दोष ( नवम भाव मे सुर्य +राहु हो तो पितृ दोष माना गया है )या ग्रहण दोष है (सूर्य +राहु/केतु या चंद्रमा +राहु/केतु हो तो ग्रहण दोष कहलाता है।

अमावस्या के दिन शाम को किसी भी शिव मंदिर में जाये और आटा के दीपक में घी का दीया जलाए और भोलेनाथ से अपने दोष को काटने की प्रार्थना करें धीरे -धीरे आप को इसका अच्छा प्रभाव मिलता नजर आएगा ।

पितृ दोष क्या है ?
पितृ दोष बनता कैसे है
पितृ दोष का प्रभाव क्या होता है ?जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें ।

7 ) क्या बिना कारण मोटापा बढ़ते जा रहा है ? (Kya bina karan motapa badte ja raha hai ?)

कभी कभी ऐसा होता है कि आप अपना ध्यान भी रखते है , एक्सरसाइज भी करते है , डाइट प्लान भी करते है परंतु उसके बाद भी आपका मोटापा कम ही नही होता । तो क्या करें ?

खाने में मूली और नींबू को शामिल करें और जब आप चावल पकाते है तो 2 -3 तुलसी के पत्तों को डाल कर पकाए धीरे धीरे मोटापा आपके नियंत्रण में आने लगेगा ।

8 ) क्या आप को किसी  की नजर लग गयी है ? ( Kya aapko kisi ki najar lag gayi hai ?)

क्या आपको ये अनुभव हुआ है कि आपको किसी की नजर लग गयी है या आपने ये अनुभव किया कि आपके  काम होते होते रुक  जाते  है ,  तो  क्या इसका कारण नजर लगना है यदि ऐसा है तो आपको 

मुट्ठी में काली सरसों ले लीजिये और  अपने ऊपर से  सात बार  घड़ी के उल्टी दिशा में (7 टाइम्स एंटीक्लॉक) घुमा कर उसको घर से बाहर रास्ते मे फेक दे आपको लाभ मिलेगा ।

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ