मेष राशि (Mesh Rashi )वाले लोगों का मई महीना(May Mahinaka Rashi phal ) का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना ?
प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह में आने वाले व्रत और त्यौहार की बात करेंगें
3 मई को :- अक्षय तृतीया , परसुराम जयंती ( विष्णु भगवान् के अवतार माने जाते है )
16 मई : - बैशाख पूर्णिमा जिसमे दान करना महत्वपूर्ण है।
आज हमलोग सबसे पहले मई महीना (May Month ) मेष राशि (Aries) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
![]() |
| मेष राशि का मई महीने में ग्रहों का गोचर Mesh Rashi ka May Mahine me grahon ka gochar |
- मंगल देव लग्नेश होकर एकादश में गोचर कर रहे है अति उत्तम योग। 17 मई को मंगल अपने मित्र राशि मीन राशि में होंगे।
- सूर्य का अपने उच्च राशि मेष राशि में रहेंगे 15 अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि में।
- चन्द्रमा का गोचर भी लग्न में है परन्तु सूर्य से अस्त है।
- राहु -केतु क्रमशः मेष और तुला राशि में होंगे।
- बुध देव अपने मित्र राशि वृषभ राशि में संचरण करेंगे।
- गुरु अपने मीन राशि यानि बारवां भाव में भ्रमण करेंगे। गुरु स्वराशि में है।
- शुक्र अपने उच्च राशि में मीन राशि में 23 मई तक रहेंगे और फिर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
- शनि देव अपनी ही राशि में कुम्भ राशि में अच्छे कर्म क्षत्रे में अच्छे फल प्राप्त होंगे।
आईये अब मेष राशि के जातक का मई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
मेष राशि के लिए सूर्य उच्च का होकर लग्न में रहेंगे। साथ में चंद्र है परन्तु सूर्य देव ने चन्द्रमा को अस्त कर दिया है अतः चन्द्रमा का ज्यादा प्रभाव नहीं होगा।
राहु देव मेष राशि के जातक के लिए लग्न में है परन्तु उनकी डिग्री 29 होने के कारण अपना पूर्ण फल नहीं दे पाएंगे।
- आप ऊर्चावान महसूस करेंगे मंगल की राशि में होने से आपकी बोल्ड पर्सनालिटी रहेंगी। गुस्सा थोड़ा तेज रहेगा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
- आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेने है क्यूंकि राहु की मेष लग्न में उपस्थिति आपको भ्रमित करेगी।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
आप स्वस्थ रहेंगे परन्तु 17 मई के बाद मंगल का मीन राशि में गोचर से आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा।
- आपको अपने खान -पान का ध्यान रखना है आपको फ़ास्ट -फ़ूड , तेल मसाले की चीजों से परहेज करना होगा नहीं तो आपको पेट से जुडी समस्या रहेगी। अम्ल- एसिडिटी का प्रॉब्लम लगा रहेगा।
- सर में दर्द हो सकता है।
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है ।
- लोन व् ऋण लेने से बचें।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- पिता के साथ अच्छे संबंध रहेंगें। पिता का स्वास्थ उत्तम रहेगा।
- माता के स्वास्थ का और उनसे संबंध का ख्याल रखें।
- कुटुंब परिवार से अच्छे संबंध बनाये रखें। कुछ बातों को नज़र अंदाज कीजिए। पैतृक सम्पति के विवाद से बचें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- पंचमेश सूर्य होने से प्रेम विवाह व् सम्बन्ध में संभल कर रहने की जरूरत है सूर्य का आक्रामक व्यवहार आपके प्रेम सम्बन्ध में रूकावट ला सकता है।
- आपने जीवन साथी का ख्याल रखें। उनका आदर करें उनको अपने जीवन में वैल्यू दे।
- आप अपने लाइफ पटनेर से संतुस्ट नहीं रहेगें बिना वजह के तनाव उत्पन्न होता है अतः अपने लाइफ पार्टर को समझे और कुछ चीजों को नजर अंदाज करें।
शिक्षा :- (Education )
पंचम भाव शिक्षा का भाव है और पंचम भाव का स्वामी सूर्य लगन में है। त्रिकोण का स्वामी होकर केंद्र में होना अच्छा योग।
- पढ़ाई में आपका मन लगेगा। आपकी पढ़ाई अच्छी रहेगी यदि आप उच्च शिक्षा के लिए कही एडमिशन लेना चाहते है तो आप एडमिशन लें लेंगे।
- सरकारी नौकरी के की तैयारी करने का सोच सकते है कोचीन क्लास में एडमिशन लें सकते है। सफलता के योग है।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म स्थान का मालिक शनि अपने ही मूल त्रिकोण राशि में रहेंगें और लग्नेश मंगल भी एकादश भाव में ही।
- कर्म क्षेत्र अच्छा रहेगा और आया में वृद्धि के योग है।
- यदि आप किसी लोहे के काम से जुड़े है , कृषक है , एग्रीकल्चर से जुड़े है , तेल व् पेट्रोल से जुड़े काम कर रहे तो लाभकारी रहेगा।
- लग्नेश मंगल का आय भाव में होना आपके आय को बढ़ाएगा।
- नौकरी में परिवर्तन, प्रमोशन ,तरक्की के योग है।
- आपका बहुत दिनों से अटका काम पूरा होता हुआ नजर आएगा।
भाग्य : -( Destiny )
- भाग्य का साथ प्राप्त होगा। भाग्य का मालिक अपने भाव में होने से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा
- आप लम्बी यात्रा कर सकते है या विदेश भ्रमण कर सकते है।
- भाग्य भाव का मालिक का स्वराशि का होने से आपका धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।
- आप यदि शिक्षक है प्रोफेसर है या मैनेजमेंट से जुड़े है तो आपके लिए ये महीना अच्छा रहेगा।
- मल्टीनेशनल कंपनी में है या विदेश से जुड़ केर कार्य कर रहे है तो उनको फायदा रहेगा।
- आप विदेश सेटलमेंट कर सकते है।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- हरी वास्तु का दान जैसे मूंग की दाल , हरी सब्जी , हरा वस्त्र मदिर में दान करें।
- शुभ दिन : - रविवार , मंगलवार , गुरूवार।
- शुभ रंग : - नारंगी , पीला और लाल।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com


0 टिप्पणियाँ