GOOGLE ANALYTICS TAG

वृषभ राशि --कैसा रहेगा आपका मई महीना । व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय

वृषभ  राशि (Vrishab Rashi ) वालो का मई महीना (May Mahina ka Rashi phal ) का  राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई  महीना 

प्रिये पाठक ,

नमस्कार। 


चलिए इस माह  और  त्यौहार की बात करेंगें 

3 मई को :- अक्षय तृतीया   परसुराम जयंती ( विष्णु भगवान् के अवतार माने जाते है।  )

16 मई : -  बैशाख पूर्णिमा  जिसमे दान करना महत्वपूर्ण होता है।  


आज  हमलोग सबसे पहले मई महीना वृषभ  राशि के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातो को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। 

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : -

वृषभ  राशि  का मई महीने में ग्रहों का गोचर
Vrishab rashi ka mai mahine me garhon ka gochar 


  • शुक्र  देव लग्नेश होकर एकादश में गोचर कर रहे है अति उत्तम योग। 23  मई को शुक्र  अपने मित्र राशि मेष  राशि में प्रवेश होंगे।  
  • सूर्य का अपने उच्च राशि  मेष राशि में  रहेंगे 15  अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि लग्न में प्रवेश करेंगे।  
  • चन्द्रमा का गोचर भी बारवां भाव में है परन्तु सूर्य अस्त है। 
  • मंगल देव  कर्म भाव में कुम्भ राशि  होंगे उनका 17 मई के बाद अपने मित्र राशि  मीन में भ्रमण होगा।  
  • राहु -केतु क्रमशः मेष  और तुला राशि  में होंगे। 
  • बुध  देव अपने मित्र राशि वृषभ राशि में संचरण लग्न करेंगे। 
  • गुरु अपने मीन राशि यानि एकादश भाव में भ्रमण करेंगे।  गुरु स्वराशि में है।   
  • शनि देव अपनी ही राशि में कुम्भ राशि में होंगे और उत्तम फल  देते नजर आएंगे
कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि  मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

आईये  अब  वृषभ  राशि के जातक का मई महीने का राशि फल जानेगें।  

 व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors): -

वृषव  राशि का राशि स्वामी शुक्र अपने से एकादश भाव में जाना शुभ स्थिति को दर्शाता है। 

आपके इच्छापूर्ति भाव में होने आपका कोई अटका कार्य पूरा होता नजर आएगा। 

 आप कुछ खरीदना चाहते थे आप खरीद  सकते है। 

शुक्र राशि वाले लोग कोमल ,मृदु और सौम्य स्वाभाव के साथ साथ  और बुध ग्रह का लग्न में उपस्थिति उनको सुंदरता + दिमाग (बुद्धि ) ( Beauty with Brain )का संगम प्रदान करेगा।  

लोग आपके वाणी और बुद्धि दोनों के कायल होंगे।

बहुत सोच समझकर -विचार कर लिया हुआ  निर्णय आपके भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। 

स्वस्थ व् हेल्थ :- (Health)

आप स्वस्थ रहेंगे परन्तु 17  मई के बाद शुक्र का मीन राशि में गोचर से  आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा। 

आपको सर्दी -झुकाम लगा रहेगा अतः ठंडा खाने  -पीने से बचे।  

कुटंब व् परिवार : - (Family)

अपने माता -पिता के स्वास्थ  का ध्यान रखें। 

अपने कुटुंब परिवार से अच्छा संबंध रखें। 

 आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  :-( Saving & Investment)

आय की स्थति अच्छी  रहेगी एक से अधिक  स्रोत्र मिलेंगे 

आप धन संचय कर पाएंगे।  

आप अपने धन का  इन्वेस्टमेंट करना चाह रहे है तो जरूर कीजिये।  

प्रेम और वैवाहिक जीवन :-  ( Love , Romance and Marriage Life ) 

पंचमेश बुध  होने से प्रेम विवाह व्  सम्बन्ध में अच्छे  रहेंगे क्युकिं बुध देव  लग्न में है।  आप अपने प्रेम प्रस्ताव को अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे या इज़हार कर पाएंगे। अच्छा  समय है अपने प्रेम संबंधो को मजबूत करने की।  

आपने जीवन साथी का ख्याल बहुत अच्छे से ख्याल  रखेंगें ।  एक दूसरे  बहुत महत्त्व देते नजर आएंगे।  वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। 

शिक्षा :-  (Education ) 

पंचम भाव शिक्षा का भाव है और पंचम भाव का स्वामी बुध लग्न  में है।  त्रिकोण का स्वामी होगर केंद्र में होना अच्छा योग। 

पढ़ाई में आपका मन लगेगा। आपकी पढ़ाई अच्छी रहेगी   यदि आप उच्च शिक्षा के लिए  कही एडमिशन लेना चाहते है तो आप एडमिशन लें लेंगे।  

व्यवासय व् नौकरी :- (Business and Job)

कर्म स्थान का मालिक शनि अपने ही मूल त्रिकोण राशि में रहेंगें अतः अच्छा योग आपके  व्यपार व्  नौकरी   अच्छा। 

कर्म क्षेत्र अच्छा रहेगा और आया में वृद्धि के योग है क्युकिं लग्नेश शुक्र आय भाव में है।  

नौकरी में तरक्की , उन्नति और ट्रांसफर के  योग है परन्तु 23 मई से पहले कोशिश कीजिये सफलता  के योग है।  

यदि आप किसी लोहे के काम से जुड़े है , कृषक है , एग्रीकल्चर से जुड़े है , तेल व् पेट्रोल से जुड़े काम कर रहे तो लाभकारी रहेगा। 

 मंगल का कर्म भाव में होना से थोड़ी परेशानी  हो सकती है सोच समझ  इन्वेस्टमेंट करें।  अपने वाणी  और   क्रोध   पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनते काम बिगड़ जायेगें। 

भाग्य (Destiny): - भाग्य का साथ प्राप्त होगा।  भाग्य का मालिक शनि  भाग्य  भाव और कर्म भाव में होने से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।  

भाग्य भाव का मालिक का स्वराशि का होने से आपका व्यवसाय और नौकरी अच्छी रहेंगीं। 

 उपाय :-(Remedies )

सूर्य को अर्ध जरूर दे।  

हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।  

मंगल  वस्तुओं के दान करें  मसूर की दाल , लाल फल , लाल कपड़े आदि का दान करें।

गुरु वार के दिन मदिर जाकर भगवान जी की दर्शन जरूर करें। 

शुभ दिन : - बुधवार  ,शुक्रवार  , शनिवार । 

शुभ रंग : - हरा  , सफ़ेद और रंगबिरंगा कपड़े  और और नीला और  काला रंग। 

आपको लाल रंग इस्तेमाल से बचें कम से कम मंगलवार को।  

जरूर पढ़े :-

मेष राशि (Mesh Rashi )वाले लोगों का मई महीना(May Mahina ka Rashi phal ) का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना ?

कर्क राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय

मिथुन राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ