कर्क राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय
प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह और त्यौहार की बात करेंगें
3 मई को :- अक्षय तृतीया परसुराम जयंती ( विष्णु भगवान् के अवतार माने जाते है)।
16 मई : - बैशाख पूर्णिमा जिसमे दान करना महत्वपूर्ण है।
आज हमलोग सबसे पहले मई महीना कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातो को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -

- चंद्र देव लग्नेश होकर कर्म भाव में मेष राशि में गोचर कर रहे है परन्तु अस्त है ।
- सूर्य का अपने उच्च राशि मेष राशि में रहेंगे 15 अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि द्वादश में प्रवेश करेंगे।
- बुध देव का गोचर भी एकादश भाव में है और वे अपने मित्र राशि में हैं।
- मंगल देव अष्टम भाव में कुम्भ राशि होंगे उनका 17 मई के बाद अपने मित्र राशि मीन यानि भाग्य भाव में भ्रमण होगा।
- राहु -केतु क्रमशः मेष और तुला राशि में होंगे।
- शुक्र देव अपने उच्च राशि मीन राशि में भाग्य भाव संचरण करेंगे।
- गुरु अपने मीन राशि यानिभाग्य भाव में भ्रमण करेंगे। गुरु स्वराशि में है।
- शनि देव अपनी ही राशि में कुम्भ राशि में होंगे परन्तु अष्टम भाव में होंगें।
आईये अब कर्क राशि के जातक का मई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव : -( Nature ,Opinion and Behaviors)
लग्नेश होकर चंद्रमा अस्त है परंतु गुरु की पंचम दृष्टि से आपका मन प्रसन्न रहेगा । आप कुछ अच्छा सोच मतलब कुछ क्रिएटिव या रचानात्मक सोच आपकी होगी आप की सोच ,आपकी कलात्मकता आपको नया दिशा प्रधान कर सकती है । आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा । मित्रो का साथ आपका अच्छा समय बयतित होगा ।
स्वस्थ व् हेल्थ :- ( Health )
आप स्वस्थ रहेंगे परंतु अपने को सर्दी झुकाम से बचाए रखें।
अपना पेट और सर दोनो का ध्यान रखें कहने का अर्थ है कि ज्यादा तेल- मसाला खाने से बचें अपने सर को ढक कर निकले ताकि आप माइग्रेन और सर दर्द से अपने को बचा सकें ।
कुटंब व् परिवार : -(Family )
आपका आपके कुटुंब परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे ।
पिता और माता का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और आपके भाई बहन से अच्छे संबंध रहेंगे ।आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) :-( Investment and Saving )
धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी आपके आय के स्रोत बढ़ेंगें । आप धन संचय करने और उसको सही दिशा में इन्वेस्टमेंट भी कर पाएंगे ।परंतु अपने पैसे को शेयर , जुआ , सट्टा में न लगाए ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
प्रेम संबंधों को संभालें की जरूरत है अपने गरम दिमाग पर नियंत्रण रखें । कोई भी प्रेम प्रस्ताव आप 17 मई के बाद ही रखें तो बेहतर रहेगा।
वैवाहिक जीवन तनाव पूर्ण हो सकता है अपने जीवन साथी को समझे । बैठ कर आराम से भी बात हो सकती है ।
शिक्षा :- ( Education )
शिक्षा में रुकावट हो सकती है आपको यदि एडमिशन लेने है तो 17मई के बाद कोशिश कीजिए सफलता जरूर मिलेगा ।
साथ ही साथ आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा ।
व्यवासय व् नौकरी :- (Business and Job )
सूर्य का स्वराशि कर्म भाव में होना अत्यंत शुभ योग है सूर्य का दशम में होने से आप यदि किसी सरकारी कार्य से जुड़े है वहां आपको लाभ प्राप्त होगा ।
कोई सरकारी कार्य यदि अटका है तो वो पूरा होना ।
मान सम्मान में वृद्धि होगी ।
आपका जॉब होव्या बिजनेस दोनो में है बहुत अच्छे योग है
आपका तरक्की ,उन्नति आदि के योग है ।
भाग्य : -(Destiny )
भाग्य का साथ पूर्ण रूपेण मिलेगा ।
दोनो ही शुभ ग्रह का भाग्य भाव में होना बहुत अच्छा संयोग है ।
आपको धर्म -कर्म में रुचि रहेगी कोई धार्मिक अनुष्ठान भी घर में करा सकते है।
आप लंबी दूरी की यात्रा के योग है आप घूमे बाहर जा सकते है ।
भाग्य भाव मंगल की उपस्थिति से भाग्य वृद्धि में बाधा अनुभव होगा।
उपाय (Remedies ) :-
सूर्य को अर्ध जरूर दे।
हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
मंगल वस्तुओं के दान करें मसूर की दाल , लाल फल , लाल कपड़े आदि का दान करें।
बजरंग वाली को हर मंगलवार बूंदी का भोग या लड्डू का भोग मंदिर में चढ़ाए नोट खुद न खाए ।
शनि वार को मंदिर जाकर जटा नारियल चढ़ाए ।
शुभ दिन : - रविवार , सोमवार शुक्रवार ,गुरूवार ।
शुभ रंग : - पीला , सफ़ेद और रंगबिरंगा कपड़े।
आपको लाल रंग , काला और नीला रंग के इस्तेमाल से बचें कम से कम मंगलवार को लाल रंग और शनि वार को काला और नीला रंग ।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ