शनि देव का गोचर 30 साल बाद :- 29 अप्रैल से मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर - सात (7 ) कौन -कौन सी भाग्यशाली राशि जिसको मिलेगा शनि देव का साथ और चमकेगी किस्मत ।
प्रिय पाठक ,
नमस्कार।
शनि देव का गोचर 29 अप्रैल से मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर - सात (7 ) कौन -कौन सी भाग्यशाली राशि जिसको मिलेगा शनि देव का साथ और चमकेगी किस्मत ।
आज इस पोस्ट में शनि के गोचर के बारे में जानेगें। शनि अपने मूल त्रिकोण राशि कुम्भ राशि में 29 अप्रैल से 12 जुलाई तक रहेंगें और फिर से वापस मकर राशि में आ जायेंगे।
शनि वैसे तो पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है परन्तु शनि को न्यायधीश कहा गया है इनको डंडा अधिकारी का दर्जा मिला है। शनि का मानव जाति पर गहरा प्रभाव है। शनि से उनको ही डरना होता है जो गलत काम करते है।
शनि कर्म और सेवा का प्रतिक है कारण शनि को भी नौकरी और व्यवसाय का कारक माना गया है।
शनि का मकर राशि और कुम्भ राशि का स्वामी है। शनि का कुंभ राशि में जाना अच्छा रहेगा परन्तु क्या शनि की कुम्भ राशि में जाना सबके लिए अच्छा रहेगा चलिए जानतें हैं।
जैसा की हम सब जानते है कि शनि जिस राशि में गोचर उससे एक घर आगे और एक घर पीछे शनि के साढ़ेसाती का प्रभाव होता है। 3 महीने के लिए सही मकर और मीन राशि में शनि का साढ़ेसाती और वृश्चिक राशि और कर्क राशि पर ढैय्या शुरू हो जायेगा।
शनि का प्लेसमेंट व् उपस्तिथि आपके कुंडली में अच्छा होना बहुत जरूरी है यदि शनि आपके कुंडली में शनि 6 -8 -12 या नीच के हो यानी जहां 1 नंबर लिखा हो वहां शनि कभी भी अच्छे फल नहीं देंगे ।
आप शनि का गोचर 2022 ( Shani Ka Gochar ) का फल अपना चंद्र राशि( Moon Sign ) से देखें और अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।
मेष राशि कि कुंडली में शनि कर्म भाव और एकादश भाव के कारक है। शनि की उपस्तिथि एकादश भाव में होना मेष राशि के जातक के लिए अति उत्तम योग । शनि 29 अप्रैल से आपके एकादश भाव में होने से
- आप चाहे नौकरी करते हो या व्यापार आपके किए एक से अधिक आय के स्रोत बना कर देगा ।
- जो भी जातक वकालत से जुड़े है , न्यायलय से जुड़े है उनके लिए ये समय अच्छा रहेगा । यदि आप लॉ में एडमिशन लेना चाह रहें है या परीक्षा दे रहें है उत्तम योग ।
- यदि आप लोहे के काम जैसे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स , इंडस्ट्रीज , प्लास्टिक का काम , बिल्डिंग मैटेरियल से जुड़े समान का काम ट्रास्पोर्टेशन है ,कोल -माइन से जुड़े काम है, सर्विस प्रोवाइडर मतलब कोई भी कार्य जिसमे सेवा दिया जाता है उनको लाभ मिलता नजर आएगा ।
- आपका अपना नया यूनिट शुरू कर सकते है जिससे आपकी आमदनी बढ़ सकती है ।
- लग्न पर होगी इससे आपके व्यक्तित्व में न्यायप्रियता की झलक मिलेगी ।
- आप सही एक साथ सही और गलत के साथ गलत कहने की क्षमता रखेंगे ।
- अतः आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी ।
- बच्चों से जुड़े किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान होगा
- प्रेम प्रसंग में सावधानी रखें ।
- जो छात्र रिसर्च से जुड़े कोई काम कर रहें है उनके लिए बहुत ही अच्छा समय ।
- किसी भी प्रकार की रुकावट यदि आपके काम में या व्यवसाय या नौकरी आ रही थी वो सब बाधा धीरे धीरे सारी रुकावट दूर हो जाएगी ।
नोट : कोई भी निर्णय सोच समझ कर लीजिएगा । शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है अतः यदि आप कोई भी काम धीरे धीरे और निरंतर करते है तो ही आपको सफलता मिलेगी ।
वृषभ राशि :-
शनि अति योगकारक होकर आपके भाग्य भाव का स्वामी और कर्म भाव का स्वामी भी है । आपके कुंडली में शनि शश नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण करता है आपके लिए ये समय अति उत्तम समय होगा ।
- आप अनुभव करेंगे की आपको हर जगह भाग्य आपका साथ दे रहा है । चाहे जॉब हो या व्यवसाय ।आपकी तरक्की , वृद्धि प्रमोशन के योग बनेंगे ।
- आप अपना पैसा अच्छे जगह इन्वेस्ट कर सकते है यदि आप कभी दिनों से प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाह रहें है तो जरूर कीजिए ।
- आपका जॉब या व्यवसाय यदि विदेश से जुड़ा हो तो या आपका एक्सपोर्ट इंपोर्ट का है तो अच्छे लाभ मिलते नजर आएंगे ।
- माता पिता के स्वास्थ का ध्यान दे उनके साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा।
- पेटनरशिप अच्छी रहेगी । दैनिक रोज़गार में दिन दूनी बढ़ोत्तरी रहेगी ।
- वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा । अपने जीवन साथी को वक्त दे और उनका साथ भी ।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशि के जातक के लिए शनि योगकाराक ग्रह है जो आपके भाग्य भाव में होंगें ।
- आप विदेश घूमने का प्लान कर सकते है ।
- आपकी पिता से अच्छे संबंध बनाए रखें उनसे मतभेद हो सकता है ।
- आपका भाग्य आपका साथ देगा आपके आया में बड़ोतरी होगी ।
- आपके रुके कार्य बनेंगे । आपका सामाजिक दायरा बड़ेगा । आप अपने मित्रो और भाई बहिनों के साथ प्राप्त होगा ।
- जो भी व्यापारिक यात्रा करेंगे उससे आपको लाभ प्राप्त होगा ।
- यदि आप किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तयारी कर रहें है उनके लिए अच्छा समय है ।
- आप लोन ले सकते है और उसको सही जगह इंवेस्ट कर सकते है ।
तुला राशि :-
तुला राशि के जातक के लिए शनि चतुर्थ भाव और पंचम भाव स्वामी है और पंचम भाव में होंगें। तुला राशि लिए शनि अति योगकारक ग्रह है। शनि का ये गोचर उनके लिए अच्छे फल देगा।
- आकस्मिक लाभ बनेगें। एक से अधिक आय के स्त्रोत होंगें। आप अपना बिज़नेस बढ़ा सकते है जिससे आपके आय बढ़ेगा और।
- आपके रुके कार्य पुरे होंगें। आप कुछ बहुत खरीदना चाह रहे तो वो ले पाएंगे।
- आप प्रॉपर्टीज या गाड़ी ख़रीद सकते है।
- विद्यार्थी को लिए अच्छा योग रहेंगे। उनको पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ बेहतर है।
- प्रेम प्रसंग में सावधानी रखें। कोशिश कीजिये अपने रिश्तों को सँभालने की। आपकी बेरुखी से आपका रिस्ता टूट सकता है। जल्दीबाज़ी में निर्णय नहीं ले।
- वैवाहिक जीवन उत्तम बनाए रखें और अपने जीवन साथी को वक़्त दे और उनके साथ समय व्यतीत करें।
- आपका यदि पार्टनरशिप में बिज़नेस है तो अच्छा रहेगा। दैनिक आमदनी में बढ़ोतरी रहेंगी।
- धन संचय कर पायेंगे। कुटुंब परिवार का साथ मिलेगा और आपका रुतवा बना रहेगा। आपकी वाणी को न्यायप्रिये होगी
वृश्चिक राशि :-
बृश्चिक राशि वालों के लिए शनि चतुर्थ भाव में होंगें। वृश्चिक राशि लिए शनि सस महापुरुष योग बना रहे है।
- भौतिक सुख की परिपूर्णता बना देंगें। भूमि -भवन -वाहन सुख प्राप्त होगा।
- आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप किसी भी प्रकार रोगों से आसानी से लड़ पाएंगे.
- अगर आप किसी भी प्रकार के कर्ज से परेशान थे तो इस शनि के गोचर में आप अपने को कर्ज मुक्त करा पाएंगे।
- शत्रु शांत होंगे या परास्त होंगें।
- आप चाहे रहे हो या व्यवसाय दोनों में ही नजर आयेंगें। कर्म क्षत्रे में आपके न्याय प्रियता के कारण आपका मान -सम्मान बढ़ेगा।
- शनि से जुड़े काम जिनके है जैसे लोहे के काम जैसे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स , इंडस्ट्रीज , प्लास्टिक का काम , बिल्डिंग मैटेरियल से जुड़े समान का काम ट्रास्पोर्टेशन है ,कोल माइन से जुड़े काम है, सर्विस प्रोवाइडर मतलब कोई भी कार्य जिसमे सेवा दिया जाता है उनको लाभ मिलता नजर आएगा ।
मकर राशि : -
जातक के कुंडली में शनि धन भाव में है अतः
- धन जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या से शनि आपको आयेगें और धीरे धीरे आप धन संचय कर पाएंगे।
- आपका न्याय प्रिये होना , सच के साथ खड़ा होने की प्रवृति आपके मान -प्रतिष्ठा को कुटुंब परिवार में बढ़ाता है।
- आपके भौतिक सुख वृद्धि होगी। आप यदि घर लेने है तो जरूर प्रयास करें।
- आपके जीवन में आ रहे रूकावट और तनाव से रहत मिलेगा।
- छात्र यदि किसी रिसर्च से जुड़े कार्य कर रहे है तो उनको सफलता मिलेगा
- ससुराल में भी मान -सम्मान बढ़ेगा और उनक साथ भी।
- आय के स्त्रोत बढ़ेगा । धन लाभ की स्तिथि बनेगी। आप सोच समझ कर निर्णय ले शनि देव का साथ आपको प्राप्त होगा।
- सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्र आपका साथ देंगें।
कुम्भ राशि : -
आपके कुंडली में शनि लग्न में होंगें। 30 वर्ष बाद शनि कुंभ राशि में लग्नेश हो कर लग्न में अति योग कारक स्तिथि। यहाँ शनि सस महापुरुष योग का निर्माण करेंगे।
- आपके न्याय प्रियता के करण आपका और आपके परिवार का मान -सम्मान बढ़ेगा।
- यदि आप कोई व्यापारिक यात्रा कर रहे है तो लाभ की स्तिथि प्राप्त होंगी।
- आपका वैवाहिक रहेगा। आपने साथी को अहमियत दीजिये और उनके साथ समय व्यतीत कीजिये।
- पाटनर्शिप में कोई व्यापार करना चाहते है तो जरूर से कर सकते है।
- आप नौकरी करते हो या व्यवासय लाभ , तरक्की के योग है।
- यदि आपका काम लोहे के काम जैसे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स , इंडस्ट्रीज , प्लास्टिक का काम , बिल्डिंग मैटेरियल से जुड़े समान का काम ट्रास्पोर्टेशन है ,कोल माइन से जुड़े काम है, सर्विस प्रोवाइडर मतलब कोई भी कार्य जिसमे सेवा दिया जाता है उनको लाभ मिलता नजर आएगा ।
उपाय :-
ये उपाय तब आपको करना जब आपके कुंडली में शनि की उपस्तिथि 6 -8 -12 और 1 नंबर यानि मेष राशि में हो। इस उपाय को करने से शनि के नकारत्मक प्रभाव कम होंगें।
- आपको शनि देव का वैदिक मंत्र का जप 108 बार करना होगा मंत्र है "ॐ शं शनैश्चराय नमः "
- शनिवार के दिन मंदिर में एक जटा वाला नारियल जरूर चढ़ाये।
- शनिवार के दिन गरीबों को कुछ तेल में तली भोजन जरूर खिलाये।
- शनिवार के दिन शनि मंदिर जाये और शनि भगवान के चरणों में तेल चढ़ाये।
- शनिवार के दिन घर के बाहर शाम के समय सरसो के तेल का दीपक अपने मुख्य द्वार पर लगाए।
- शनिवार के दिन आप पीपल के पेड़ दीपक जलना लाभकारी रहेगा।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ