GOOGLE ANALYTICS TAG

नवरात्री के नवमी तिथि करें माँ सिद्धिदात्री की पूजा

 

मां  सिद्धिदात्री  का स्वरुप की पूजा ,माता  सिद्धिदात्री की पूजा विधि ,माता  सिद्धिदात्री का मंत्र  का जाप  ,माता  सिद्धिदात्री का भोग ,माता  सिद्धिदात्री की प्रार्थना,माता  सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए कौन से रंग का वस्त्र अर्पण करें।  

नवरात्री के नवमी तिथि करें माँ सिद्धिदात्री की पूजा 

(Navratri ke Navmi Tithi Maa Siddhidatri ki pooja karen ) 

प्रिय पाठक,

नमस्कार।  

मैं आचार्या सांत्वना दत्ता आज फिर से एक अच्छे विषय की जानकारी साझा करुँगी। 

आज इस पोस्ट में आप जानेंगे :-


माँ का सिद्धिदात्री स्वरुप 

( Maa Siddhidatri ka swaroop )

चैत्र नवरात्री के नवमीं दिन माता के नौ रूप में से एक रूप माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।  माता सिद्धिरात्रि की उपासना सभी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने के लिए की जाता है।  

माँ सिद्धिदात्री कमल पर विराजवान  है इस रूप में चार भुजा है जिसमे उन्होंने गदा , शंख ,चक्र और कमल का फूल लिए हुए है। 

शास्त्रों के अनुसार माँ सिद्धिदात्री के पास आठ सिद्धियाँ है और सभी देवी -देवता माँ सिद्धिदात्री  से ही सारी  सिद्धि प्राप्त की है।  

माता सिद्धिदात्री की पूजा विधि 

(Mata Siddhidatri ki pooja vidhi )

नवरात्री  के नवमीं तिथि  यानि 10   अप्रैल रविवार  को माता सिद्धिदात्री  की पूजा का विधान है इस दिन आप स्नान से निवृत होकर माता को जामुनी  पुष्प , दीप ,धुप ,लाल सिन्दूर अर्पित करें माँ को जामुनी रंग  का वस्त्र   पहनाये और माता को  तिल का  भोग अर्पित करें।  माता को भोग अर्पित करने के बाद माता के मंत्रो का जाप जरूर करें।  मंत्रो की संख्या कम से कम 11 व् 24 बार होना चाहिए। 

 माता  सिद्धिदात्री की पूजा में जामुनी  रंग का पुष्प या फिर लाल  पुष्प  का ही प्रयोग करें और जामुनी  रंग का वस्त्र  अर्पित करना चाहिए। 

माता सिद्धिदात्री का मंत्र 

 (Mata Siddhidatri ke mantra )

माता महगौरी का ये मंत्र  आप 108 बार या कम से कम 11 बार जाप जरूर करें 

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः

या 

ॐ सिद्धिदात्री  देव्यै नमः 

उसके बाद आप दुर्गा सप्तसती का या दुर्गा चालीसा या दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।  पाठ पूरा होने के बाद मातारानी का आरती जरूर करें।  

माता सिद्धिदात्री का भोग 

 (Mata Siddhidatri ka bhog  )

नवमी तिथि :-   सुख -समृद्धि की प्राप्ति के लिए इस दिन माँ को हलवा , पूरी -चना का भोग लगाया जाता है।

नवरात्री के नवमीं तिथि कौन सा रंग का वस्त्र पहने? 

 navratri ke Navmi Tithi  kaun sa rang ka vastra phene 

नवरात्री के नौ दिन किसी न किसी रंग से जुड़ा है और मातारानी के नवरात्री के समय माता के प्रिय रंग के कपड़े पहनते है।  

 महागौरी की पूजा अष्टमी  तिथि को की जाती है है।  माँ सिद्धिदात्री को जमुनी  रंग  पसंद है अतः उन्हें जामुनी रंग की चुनरी व् साड़ी आप चढ़ा सकते है और आप भक्त भी जामुनी रंग के वस्त्र पहन सकते है। 

ये एक माता सिद्धिदात्री  का स्त्रोत है नवमीं  के दिन  पूजा करते समय जरूर पढ़े।

श्री नव दुर्गा स्रोत्र 

(माता सिद्धिदात्री की प्रार्थना  )

ये एक माता सिद्धिदात्री का स्त्रोत है नवमीं  तिथि को पूजा करते समय जरूर पढ़े।

(mata Siddhidatri prarthana ) 

जै सिद्धि दात्री माँ तू सिद्धि की दाता।  तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता। 

तेरे नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।  तेरा नाम से मन की होती है शुद्धि। 

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम। जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम। 

तेरी पूजा में न कोई विधि है।  तू जगदम्बे डटी तू सर्व सिद्धि है।  

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।  तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो। 

तू सब काज उसके करती हो पूरे। कभी काम उसके रहे न अधूरे। 

तुम्हारी दया और तुम्हारी ही माया।  रखे जिसके सर पर मैय्या अपनी छाया। 

सर्वसिद्धि दाती वह है भाग्यशाली। जो है तेरे दर का ही आंबे सवाली 

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।  महा नंदा मंदिर में है वास तेरा। 

मुझे आसरा है हुम्हारा ही माता।  'दास ' है सवाली तू जिसकी दाता। 

(source :- चमन की श्री दुर्गा स्तुति ) 


इस पोस्ट को भी जरूर पढ़े :-

इस पोस्ट को भी जरूर पढ़े :-

चैत्र नवरात्री कब से शुरू हो रही है ?कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है ? कलश स्थापना कैसे करें ?देवी माँ का नौ रूप की पूजा किस दिन होगी ? किस दिन मां दुर्गा के कौन सा भोग लगाया जाता है ?व्रत का परायण विधि व् विसर्जन विधि क्या है ? नवरात्री के 9 दिनों में क्या काम करना वर्जित है ?

नवरात्री के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

नवरात्री के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा

नवरात्री के पहले दिन करें माँ शैलपुत्री की पूजा

नवरात्री के चौथे दिन करें मां कुष्मांडा की पूजा

नवरात्री के पांचवें दिन करें माँ स्कंदमाता की पूजा

नवरात्री के छठे दिन करें माँ कात्यायनी की पूजा

सप्तमी तिथि ( 8 अप्रैल ) - मां कालरात्रि की पूजा

किस दिन मां दुर्गा को कौन सा भोग (bhog ) लगाया जाता है ?

नवरात्री के 9 दिनों के लिए कौन सा रंग के कपड़े पहने -जो माता को प्रिय है।



उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।


धन्यवाद
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिष से जुड़े सवाल और उसके समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ