GOOGLE ANALYTICS TAG

शुक्र का मेष राशि में राशि परिवर्तन 23 मई 2022 । शुक्र देव की विशेष कृपा किन - किन 6 राशियों पर रहेगी :- मिलेगा सुख सुविधा , धन -दौलत और होगी ऐश्‍वर्य की प्राप्ति ।

 




 प्रिय पाठक ,

नमस्कार।  

आज फिर से ग्रह गोचर की बात करुँगी।  

कल रात 8 बजे के बाद शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर चुके है  मेष राशि में। इस राशि में शुक्र ग्रह एक महीने विराजमान रहेंगें।  आये जानते है इनका राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा। सबसे पहले ये जानेगें कि  

शुक्र ग्रह किन चीजों को कारक ग्रह होते है ?

शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है और शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी है और शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के होते है और कन्या में नीच के होते है।  

  • शुक्र ग्रह सुख सुविधा के कारक ग्रह होते है। 
  • शुक्र ग्रह भोग -विलासिता  के कारक ग्रह होते है।  
  • पुरुषों के लिए शुक्र विवाह का कारक ग्रह होते है।  
  • शुक्र ग्रह को शारीरिक सुख और भौतिक सुख दोनों का कारक ग्रह माना  गया है।  
  • शुक्र  सुंदरता , रोमांस , सभी प्रकार की सुख सुविधा ( Luxurious Life )  का कारक ग्रह है।  

जैसा कि आप सब जानते है कि गोचर का फल हमेश अपनी चंद्र राशि से ही देखना चाहिए और अपने प्रचलित नाम से भी आप राशि फल को देख सकते है। 

 आपके कुंडली में शुक्र गृह कब शुभ होते है? 

शुक्र देव का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ तभी होगा जब शुक्र देव की उपस्थ्ति आपके कुंडली में अच्छे होंगे जैसे :-

  • शुक्र देव अपनी राशि वृषभ राशि (2 नंबर ) या तुला राशि (7 नंबर) की राशि में हो। 
  • शुक्र देव अपनी उच्च राशि यानि मीन राशि (12 नंबर ) की राशि में हो।  
  • शुक्र देव केंद्र या त्रिकोण भाव में हो जैसे 1 -4 -7 -10 और 5 -9  भावो में हो 
  • और शुक्र देव धन भाव और आय भाव में हो तो अच्छे फल देते नजर आयेगें। 

 शुक्र ग्रह का आशीर्वाद  किन किन  राशि को मिलेगा ?

मिथुन राशि : - 

शुक्र देव मिथुन राशि के जातक के कुंडली में पंचम भाव और द्वादश के स्वामी होकर एकादश भाव में आयेगें 

  • एकादश भाव इच्छा पूर्ति का भाव है यदि आप काफी दिनों से कोई चीज़ खरीदना चाह रहे थे वो आप खरीद सकते है।  
  • एकादश भाव आय में वृद्धि का भाव है आपके एक से अधिक आय के स्त्रोत्र प्राप्त होंगें इनकम बढ़ेगी और भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी 
  • आपके बड़े भाई बहनो का साथ प्राप्त होगा। 
  • शुक्र देव का अपने भाव को देखने से आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बनेगी।  
  • आपके जीवन में बच्चो से जुडी किसी भी तरह की परेशानी समाप्त होगी। 
  • जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने का सोच रहे है जरूर अप्लाई कीजिये अच्छा योग है एडमिशन लेना का।  
  • प्रेमी जोड़े के लिया अच्छा समय है अपने प्रेम संबंधो को मजबूत करें।  

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातक के लिए शुक्र देव चतुर्थ भाव और एकादश के स्वामी होकर कर्म भाव में विराजमान है 

  • आप यदि जॉब कर रहे है या व्यवसाय आपके लिए उत्तम स्थिति होगी।
  • यदि आप जॉब कर रहे है तो प्रमोशन के अवसर मिलेंगे  और  जॉब चेंज कर सकते है।  जो व्यक्ति नई नौकरी की तलाश कर रहे है उनको अवसर प्राप्त होगा। 
  • शुक्र ग्रह की सप्तम दृस्टि सुख के भाव में।  भूमि -भवन -वाहन का सुख प्राप्त होगा।  आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते है तो  जरूर कीजियेगा। 
  • यदि आप शुक्र संबंधी कार्य करते है तो जैसे फैशन डिज़ाइन , कपड़े से जुड़े व्यवसाय ,  सौन्दर्य प्रसाधन से जुड़े कार्य , मीडिया क्षेत्र , गीत -संगीत , ग्लैमर वर्ल्ड , होटल और रेस्टोरेंट्स  तो ये समय आपके लिए उत्तम रहेगा।  
  • शुक्र आपके एकादश भाव के स्वामी है अतः आपकी मनोकामना पूर्ति के साथ साथ आपके आय के साधन भी बढ़ेंगे। 

सिंह राशि :-

शुक्र देव पराक्रम और कर्म  स्थान का मालिक होकर भाग्य भाव में होंगें। 

 

  • भाग्य भाव का साथ आपको पूर्ण रूप  मिलेगा। 
  • भाग्य भाव से पराक्रम भाव को देकते है अतः आप जितना भी महेनत आप  करेंगें उसका पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा।  
  • छोटे भाई बहनो का साथ आपको प्राप्त होगा।  
  • कर्म के क्षेत्र में भी आपकी तरक्की और उन्नति में आपका भाग्य आपका साथ देगा। 
  • मान - सम्मान में वृद्धि होगी।   

तुला राशि :-

  • तुला राशि शुक्र देव की खुद की राशि है और लग्नेश और अष्टमेश होकर सप्तम भाव में विराजमान रहेंगें। 
  • सप्तम भाव में होने से आपका वैवाहिक सुख उत्तम रहेगा।  
  • आप अपने जीवन साथी के साथ  समुद्री या विदेश यात्रा  पर जा सकते है।  
  • दैनिक रोजकार अच्छा रहेगा और पाटनर्शिप  भी अच्छे रहेँगे।  यदि कोई नया काम  पाटनर्शिप में करना चाहते है तो  शुरू कर  सकते है। 
  • सभी प्रकार के टेंशन डिप्रेशन दूर होंगें।  रुके हुए काम बनते हुए नजर आयेंगे।  तुला राशि के जातक यदि रिसर्च से जुड़े काम या गुप्त विद्या सिख सकते है।  

मकर राशि :-

मकर राशि के जातक दशम भाव और पंचम भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में होंगे।  

  • चतुर्थ भाव में होने से सुख की प्राप्ति होगी भूमि -भवन -वाहन का सुख प्राप्त होगा और यदि आप घर लेना चाहते है तो ले सकते है।  
  • शुक्र ग्रह का कर्म भाव  पर शुक्र की दृस्टि  के कारण भाव उत्तम होगा और आपका व्यवासय और  नौकरी उत्तम रहेगा।  तरक्की और उन्नति के नए रास्ते  खुलेंगे।  
  • यदि आप शुक्र संबंधी कार्य करते है तो जैसे फैशन डिज़ाइन , कपड़े से जुड़े व्यवसाय ,  सौन्दर्य प्रसाधन से जुड़े कार्य , मीडिया क्षेत्र , गीत -संगीत , ग्लैमर वर्ल्ड , होटल और रेस्टोरेंट्स  तो ये समय आपके लिए उत्तम रहेगा।  
  • पंचम भाव के स्वामी होकर चतुर्थ  भाव में होने से अच्छा योग है।  छात्रों के लिए अच्छा समय है।  
  •  आकस्मिक धन  लाभ का योग बनेगा।  
  • यदि आप कोई क्रिएटिव फील्ड और खेल से जुड़े है तो भी आपका अच्छा लाभ प्राप्त होगा।  

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के लिए शुक्र ग्रह भाग्य भाव और चतुर्थ भाव के स्वामी होकर पराक्रम भाव में होंगें।  

  • आपको कुंडली के लिए अति योगकारक ग्रह है शुक्र देव।  
  • आपको आपके मेहनत में  आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा।  
  • सभी प्रकार के सुख सुविधा आप प्राप्त करेंगे।  
  • धार्मिक यात्रा करेंगे।  और धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी।  
  • छोटे भाई बहन से अच्छे सम्बंद होंगें।  


उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ