केमद्रुम योग बनता कैसे है ? 2) केमद्रुम योग यदि बन जाए तो क्या प्रभाव होगा ? 3) केमद्रुम योग का क्नेसलेशन या निरस्त (काट)कैसे होता है ? 4) केमद्रुम योग को क्या उपाय करके कम किया जा सकता है ?
प्रिये पाठक
नमस्कार।
चलिए इस पोस्ट में हम जानेंगे :-
1) केमद्रुम योग बनता कैसे है ?
2) केमद्रुम योग यदि बन जाए तो क्या प्रभाव होगा ?
3) केमद्रुम योग का क्नेसलेशन या निरस्त (काट)कैसे होता है ?
4) केमद्रुम योग को क्या उपाय करके कम किया जा सकता है ?
यदि आपके पास आपकी कुंडली नहीं है तो आप कुंडली बनाये और उसमे चन्द्रमा की स्थिति को चेक करें।
ऑनलाइन कुंडली बनती कैसे है? आपकी चंद्र राशि क्या है बस 1 मिनट में जानें।
पिछले पोस्ट में चन्द्रम से बनाने वाले राजयोग की मैंने चर्चा की थी। चन्द्रमा आपके जीवन में तीन प्रकार के राजयोग का निर्माण करता है। यदि ये राजयोग आपके जीवन में है तो आपका जीवन साधारण जन -मानस से हमेशा अच्छा ही रहेगा। यदि आपने चन्द्रमा द्वारा बनने वाले राजयोग योग वाला पोस्ट नहीं पढ़ा है तो नीचे दिए लिंक पर क्लीनक करें :-
केमद्रुम योग व् दोष होता क्या है ?
Kemdrum yog v dosh hota kya hai ?
ये पोस्ट चन्द्रमा से बनने वाले दुर्योग के बारे में है इसका नाम केमद्रुम योग है। केमद्रुम योग को दुर्योग कहा गया है क्योंकि यदि योग किसी भी जातक के कुंडली में बानता है तो जातक वा व्यक्ति मानसिक पीड़ा में रहता है क्योंकि चंद्रमा जो है न मन का कारक ग्रह है और चंद्रमा यानी आपका मन ही पीड़ित है ।
केमद्रुम योग या दोष बनता कैसे है ?
Kemdrum yog ya dosh banta kaise hai ?
चंद्रमा यदि आपके कुंडली में अकेला है मतलब न ही चंद्रमा के साथ कोई ग्रह हो , न ही चंद्रमा के आगे कोई ग्रह हो और न ही पीछे कोई ग्रह हो तो ये योग यानी केमद्रुम योग व्यक्ति के जीवन में बनता है ।
कुंडली का अकारक ग्रह चंद्रमा होना चाहिए ।
![]() |
| चन्द्रमा से बनाने वाले केमद्रुम योग (दुर्योग या अशुभ योग ) |
केमद्रुम योग का क्या प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है ?
Kemdrum yog ka prabhav
- परिवार को क्षति पहुँचाते है ।
- खुद को भी क्षति पहुँचाते है उनका मन उनके कंट्रोल में नही रहता । गलत संगती कर लेते है जानते हुए भी ये लोग अच्छे नहीं है फिर भी उनका बात मानते है ।
- भोग विलास की स्थिति में लीन हो जाता है ।
- चोरी , क्राइम सब करने लगते है पश्यताप योग स्थिति प्राप्त करता है ।
- गलत रास्ता सही उनको लगने लगता है मालूम होता है कि यदि गलत करेंगे तो जेल यात्रा तक हों सकती है परंतु फिर भी गलत लोगो के साथ रहना और गलत काम करना उनको पसंद आता है क्युकिं उनका मन ही उनके बस में नहीं होता है । (पाप ग्रह के प्रभाव में चंद्रमा हो तो ये स्तिथि जरूर बनती है। )
- जातक अपने को भाग्यहीन समझने लगता है उनको लगता हैं मैं बहुत अच्छा था औरों वो मुझसे आगे कैसे निकल गए ।
- मानसिक पीड़ा होती है चिड़चड़ा पन लगा रहता है ।
- किसी न किसी चीज की कमी खलती है और असंतुष्टि रहती है ।
केमद्रुम योग का कैंसिलेशन या निरस्त (काट) कैसे बनता है ?
Kemdrum yog ka cancellation kaise hota hai ?
- चंद्रमा यदि केंद्र में हो तो कैंसिलेशन योग बनता है ।
- चंद्रमा से गुरु यदि चौथा, सातवां और नवमा हो तो ये योग कैंसिलेशन योग में जाता है ।
- चंद्रमा से छठा और आठवां घर में यदि शुभ ग्रह हो तो कैंसिलेशन योग माना जाता है ।
- शुभ ग्रह जैसे गुरु और शुक्र की अच्छी स्थिति हो तो भी इसका प्रभाव कम होता है ।
- केंद्र में शुभ ग्रह हो तो ये योग अधिक प्रभावी नहीं होते है ।
केमद्रुम योग से बचने के उपाय क्या है ?
Kemdrum yog se bachne ka upay
- माता के चरण स्पर्श करें और यदि साथ में मां न हो तो माता समान महिला का सामना करें
- चंद्रमा की वस्तुओं का दान जरूर करें सोमवार को जैसे दूध, चीनी और चावल का दान उत्तम रहेगा ।
- पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाए और किसी गरीब को जरूर खिलाएं या मंदिर में प्रसाद स्वरूप जरूर चढ़ाए ।
- शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध और जल से अविषेक जरूर करें । भोलेबाबा की पूजा करना इस दुर्योग से छुटकारा पाने का आसान तरीका है ।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com


0 टिप्पणियाँ