वृश्चिक राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय
प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
आज हमलोग सबसे पहले मई महीना वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा। किन -किन बातो को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
 |
| वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi )वालो का मई महीना (May mahina ka rashi phal )का राशि फल |
- मंगल देव लग्नेश होकर चतुर्थ भाव में कुंभ राशि में गोचर कर रहे है जो बहुत अच्छा है।
- सूर्य का अपने उच्च राशि मेष राशि में छठा भाव में रहेंगे 15 अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि में सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे।
- चन्द्र देव का गोचर भी छठा भाव में है औरअस्त है अतः;कोई बुरा फल प्राप्त नहीं होगा।
- मंगल देव चौथा भाव में कुम्भ राशि होंगे उनका 17 मई के बाद अपने मित्र राशि मीन यानि नवम भाव में भ्रमण होगा।
- राहु -केतु क्रमशः मेष और तुला राशि में होंगे।
- शुक्र देव अपने उच्च राशि मीन राशि में पंचम भाव संचरण करेंगे।
- गुरु अपने मीन राशि यानि पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। गुरु स्वराशि में है।
- शनि देव अपनी ही राशि में कुम्भ राशि में होंगे परन्तु चतुर्थ भाव में होंगें।
आप अपना राशि फल अपनी चंद्र राशि( Moon sign ) से जाने। यदि आपको चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम ( popular name ) से भी देख सकते है।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
आईये अब वृश्चिक राशि के जातक का मई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव : -( Nature ,Opinion and Behaviors)
वृश्चिक राशि मंगल की राशि हैं अतः थोड़ा गुस्सा जल्द हो जाते है परंतु उनपर गुरु और बुध की दृष्टि जातक को बुद्धि और विवेक से हर निर्णय लेने की क्षमता प्रधान करता है ।
आप विनम्र होंगे और लोगों के बीच लोकप्रिय भी । आपकी बौद्धिक क्षमता उत्तम रहेगा ।
स्वस्थ व् हेल्थ :- ( Health )
स्वास्थ का अपना ध्यान रखना है । पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। माइग्रेन और सर दर्द जैसी समस्या हो सकती है ।
खान पान का ध्यान रखें तेल मसल फास्ट फूड अवॉइड करें ।
कुटंब व् परिवार : -(Family )
आपका आपके कुटुंब परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे । आपका मान -सम्मान बढ़ेगा। आपकी वाणी अच्छी रहेगी।
अपने माता और पिता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखना है उनके साथ समय बिताना है । पिता से मतभेद हों सकते है । भाई और बहनों से प्रेम और स्नेह बना रहेगा।
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) :-( Investment and Saving )
आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहें है और आप यदि प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते है या घर लेना चाहते है तो जरूर कोशिश कीजिए । एक से अधिक आय के स्रोत मिलेंगे और आपका दैनिक रोजगार भी उत्तम रहेगा ।
परंतु फिजूल के खर्चे लगे रहेंगे अतः अपने खर्चे पर ध्यान देना है नही तो पैसा कैसे निकल जायेगा आपको पता भी नही चलेगा ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
प्रेम का इज़हार करने का अच्छा समय । अपने प्रेम प्रस्ताव को अच्छे से व्यक्त करेंगे और अपने रिश्तों को विवाह में बंधने के लिए कोशिश कीजिए सफल रहेंगे ।
वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा । अपने जीवन साथी को वक्त दे और उनका सम्मान करें।
शिक्षा :- ( Education )
छात्र के लिए बहुत अच्छा समय । उनका पढ़ाई में मन लगेगा और उच्च शिक्षा में यदि एडमिशन लेना चाहते है तो ले सकते है ।
जो छात्र कंपीटीशन परीक्षा की तयारी कर रहें है उनके लिए अच्छा योग है ।
व्यवासय व् नौकरी :- (Business and Job )
नौकरी और व्यवसाय उत्तम रहेगा । ट्रांसफर के योग बने हुए है मन चाहा स्थान मिल सकता है ।
छटा भाव में सूर्य उच्च राशि में होने से शत्रु हंता योग है मतलब आप शत्रु पर भारी रहेंगे ।
कोई भी बड़ा निर्णय व्यवसाय के लिए लेना टिक नही है राहु का सूर्य के साथ होना और उसके प्रभाव के कारण आप भ्रमित रहेंगे ।
भाग्य : -(Destiny )
भाग्य का साथ प्राप्त होगा । गुरु को पंचम दृष्टि नवम भाव पर है अतः भाग्य का साथ मिलेगा ।
घर में धार्मिक कार्य होंगें
आप यात्रा पर जा सकते है और ये यात्रा धार्मिक हो सकती है ।
उपाय (Remedies ) :-
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- चीनी मिला आटा किसी पेड़ के नीचे कम से कम शनिवार को डालिए ताकि चीटियां खा ले।
- आपके लिए शुभ रंग आपको हरा रंग अवॉइड करना है ।
- गणपति के मंदिर जाना है और उनको दुर्बा चढ़ना है ।
शुभ दिन : - बुधवार , शुक्रवार ,गुरूवार ।
शुभ रंग : - लाल , पीला , मल्टी कलर
जरूर पढ़े :-
मेष राशि --कैसा रहेगा आपका मई महीना । व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय ।
वृषभ राशि --कैसा रहेगा आपका मई महीना । व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय
मिथुन राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com
0 टिप्पणियाँ