GOOGLE ANALYTICS TAG

कन्या राशि (Kanya Rashi )वालो का मई महीना (May mahina ka rashi phal )का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना

कन्या राशि वालो का मई महीना का  राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई  महीना  व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ  व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य ।  उपाय

प्रिये पाठक ,

नमस्कार। 


आज  हमलोग सबसे पहले मई महीना कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा।  किन -किन बातो को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। 

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : -

                       



  • बुध देव लग्नेश होकर भाग्य भाव  में वृषभ राशि में गोचर कर रहे है जो बहुत अच्छा है।  
  • सूर्य का अपने उच्च राशि  मेष राशि में अष्टम भाव में  रहेंगे 15  अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि में भाग्य भाव  में प्रवेश करेंगे।  
  • चन्द्र देव का गोचर भी अष्टम भाव में है औरअस्त है अतः;कोई  बुरा फल प्राप्त नहीं होगा।  
  • मंगल देव छठा  भाव में कुम्भ राशि  होंगे उनका 17 मई के बाद अपने मित्र राशि  मीन यानि सप्तम भाव में भ्रमण होगा।  
  • राहु -केतु क्रमशः मेष  और तुला राशि  में होंगे। 
  • शुक्र देव अपने उच्च राशि मीन राशि में सप्तम भाव संचरण करेंगे। 
  • गुरु अपने मीन राशि यानि सप्तम भाव में भ्रमण करेंगे।  गुरु स्वराशि में है।   
  • शनि देव अपनी ही राशि में कुम्भ राशि में होंगे परन्तु सिस्टम  भाव में होंगें। 
आप अपना  राशि फल अपनी चंद्र राशि( Moon  sign ) से  जाने।  यदि आपको चंद्र राशि  मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम ( popular name ) से भी देख सकते है। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

आईये  अब  कन्या राशि के जातक का मई महीने का राशि फल जानेगें।  

 व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव : -( Nature ,Opinion and Behaviors)

लग्नेश होकर बुध है भाग्य भाव में। गुरु और शुक्र की सप्तम दृष्टि से आपका मन प्रसन्न रहेगा ।आपका द्वारा लिया गया निर्णय उत्तम रहेगा क्युकिं आप किसी भी विषय में सोच समझ कर , विचार कर निर्णय लेंगें जो आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। और गुरु की दृस्टि के कारण आपका धार्मिक कार्य के प्रति रूचि बढ़ेगी और आपकी बात लोग सुनेगें और शुक्र की दृस्टि के कारण भोग -विलाश के प्रति आकर्षित होंगें।

स्वस्थ व् हेल्थ :- ( Health )

आपको अपने स्वास्थ का ध्यान रखना है पाचन संबंधी समस्या कब्ज , वात-पित्त और हड्डियों से जुडी समस्या हो सकती है।
अपना पेट और सर दोनो का ध्यान रखें कहने का अर्थ है कि ज्यादा तेल- मसाला खाने से बचें अपने सर को ढक कर निकले ताकि आप माइग्रेन और सर दर्द से अपने को बचा सकें ।

कुटंब व् परिवार : -(Family )

आपका आपके कुटुंब परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे । आपका मान -सम्मान बढ़ेगा। आपकी वाणी अच्छी रहेगी।

पिता और माता का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और आपके भाई बहन से संबंध अच्छा बना कर रखने की कोशिश कीजियेगा।

 आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  :-( Investment and Saving )

धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी आपके दैनिक आय वो अच्छा रहेगा आप धन संचय करने और उसको सही दिशा में इन्वेस्टमेंट भी कर पाएंगे परन्तु अपने खर्चे को नियंत्रित्र रखें।

परंतु अपने पैसे को शेयर , जुआ , सट्टा में न लगाए । 

प्रेम और वैवाहिक जीवन :-  ( Love , Romance and Marriage Life ) 

प्रेम संबंधों को संभालें की जरूरत है । कोई भी प्रेम प्रस्ताव 12 जुलाई के बाद ही रखें तो बेहतर रहेगा।
वैवाहिक जीवनउत्तम रहेगा। आप अपने जीवन साथी को समझेगें और बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगें आप लम्बी यात्रा या विदेश घूमने का विचार कर सकते है।

शिक्षा :- ( Education )

शिक्षा में रुकावट हो सकती है आपको यदि एडमिशन लेने है तो12 जुलाई के बाद कोशिश कीजिए सफलता जरूर मिलेगा ।
साथ ही साथ आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा । परन्तु जो छात्र प्रितियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे जरूर कीजिये और पूरी ताकत से कीजिये सफलता के योग है।

व्यवासय व् नौकरी :- (Business and Job )

बुध दशम भाव स्वामी होकर त्रिकोण में है त्रिकोण में होना अच्छा है नौकरी हो या व्यवसाय काफी अच्छा रहेगा परन्तु कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट नहीं कीजियेगा। 

आपके जॉब में उन्नति और तरक्क़ी रहेंगी।  बुध देव आपको आपके व्यवसाय में सही निर्णय लेने में मदद करेंगें। 

 भाग्य : -(Destiny ) 

भाग्य का साथ पूर्ण रूपेण मिलेगा ।
लग्नेश होकर बुध देव भाग्य स्थान में होना बहुत अच्छा। आपको भाग्य का साथ पग पग मिलेगा।
आपको धर्म -कर्म में रुचि रहेगी कोई धार्मिक अनुष्ठान भी घर में करा सकते है।
आप लंबी दूरी की यात्रा के योग है आप घूमने बाहर जा सकते है ।

भाग्य भाव पर मंगल की दृस्टि भाग्य वृद्धि में थोड़ा बाधा अनुभव होगा परन्तु 17 मई के बाद फिर से भाग्य का साथ आपको अनुभव होगा।  

  उपाय (Remedies ) :-

  • सूर्य को अर्ध जरूर दे।  
  • चीनी मिला आटा किसी पेड़ के नीचे कम से कम शनिवार को डालिए ताकि चीटियां खा ले।  
  • हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।  
  • मंगल  वस्तुओं के दान करें  मसूर की दाल , लाल फल , लाल कपड़े आदि का दान करें।
  • बजरंग वाली को हर मंगलवार बूंदी का भोग या लड्डू का भोग मंदिर में चढ़ाए नोट खुद न खाए ।

शनि वार को मंदिर जाकर जटा नारियल चढ़ाए ।

शुभ दिन : - बुधवार  ,  शुक्रवार   ,गुरूवार  । 

शुभ रंग : - हरा, पीला  , सफ़ेद और  रंगबिरंगा कपड़े।  

आपको लाल रंग ,   काला और नीला रंग के  इस्तेमाल से बचें कम से कम मंगलवार को लाल रंग और  शनि वार को काला और नीला रंग ।  


जरूर पढ़े :-

मेष राशि --कैसा रहेगा आपका मई महीना । व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय ।

वृषभ राशि --कैसा रहेगा आपका मई महीना । व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय

मिथुन राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ