प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
इस पोस्ट में आप जानेगें
1 )अक्षय तृतीया क्या है और ये क्यों मनाई जाती है ? Akshay Tririya 2025
2 ) क्या-क्या कार्य व् दान अक्षय तृतीया के दिन कर सकते है ?
३ )अक्षय तृतीया का क्या महत्त्व है ?
4 ) राशि अनुसार अक्षय तृतीया का पूर्ण फल प्राप्त के लिए क्या करें Rashi Anusar karen upay
5 ) अक्षय तृतीया की पूजा विधि क्या है?
अक्षय तृतीया क्या है और ये क्यों मनाई जाती है ?
Akshay Tritiya 2025 Shubh Muhurat ?
10 मई 2024 सुबह 4 बजकर 17 से शुरू होगा और 11 मई रात 2 बजकर 50 मिनिट पर समाप्त होगा।शुक्रवार को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी । अक्षय तृतीया वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाया जाता है ।
अक्षय का अर्थ है जिसका क्षय न हो ,क्षय मतलब नाश न हो और जो कभी खत्म न हो ।
इस दिन किया गया जप ,तप ,ध्यान ,दान अक्षय फल देने वाले होते है।
आज अक्षय तृतीया के दिन विष्णु भगवान के छठा अवतार भगवान् परशुराम का जन्म हुआ था अतः अक्षय तृतीया को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है ताकि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा हमें प्राप्त होता रहें ।अक्षय तृतीया के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना , पूजा पाठ , दान करना का विशेष महत्व है मान्यता है इस दिन किए गए कोई कार्य हो , किसी भी प्रकार का दान हो, किसी भी प्रकार की पूजा हो उसका फल कई गुना होकर मिलता है ।
- इस दिन किया गया कोई भी कार्य का फल कई गुना होकर आपको प्राप्त होता है
- ऐसा दान और पुण्य कर्म जिसका लाभ कई जन्मों तक आपको प्राप्त होगा ।
- सोना चांदी खरीदने का शुभ दिन माना जाता है लोग मानते है यदि इस जेवरात खरीदें तो उसमें वृद्धि ही होगी वो कभी क्षय नहीं होगा ।
- पवित्र नदियों में स्नान करने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है ।
- अक्षय तृतीया के दिन आप स्नान आदि से निवृत होकर माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान को पूजा करनी चाहिए ।
- पूजा में लाल फूल माता लक्ष्मी और पीले फूल भगवान विष्णु को चढ़ाए ।
- घी का दीपक प्रज्वलित करें और पीले चंदन और कुमकुम अर्पित करें
- पीले फल और मिठाई का भोग लगाए तुलसी दल का प्रयोग जरूर करें।
- विष्णु चालीसा या विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करें और अंत में आरती जरूर करें ।
क्या-क्या कार्य व् दान अक्षय तृतीया के दिन कर सकते है ?
- आज के दिन कम से कम एक जरूरत मंद को अपने घर भोजन जरूर करना चाहिए ।
- आप चाहे किसी भी गरीब को वस्त्र दान कर सकते है चाहे भोजन करवा सकते है या पैसे से उसकी मदद कर सकते है ।
- आप जौ का दान कर सकते है जौ का दान स्वर्ण के दान तुल्य माना गया है।
- आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाना अत्यधिक उत्तम लाभ प्राप्त होता है ।
- किसी अनाथ आश्रम में या वृद्धा आश्रम में अन्न , वस्त्र का दान सर्वोत्तम दान होगा ।
- जल का दान का प्रबंध करना भी उत्तम दान में आता है ।
- आप विद्या सी जुड़ी चीजें जैसे कॉपी , पेन , पेंसिल , रबड़ , कलर पेंसिल , पेंट्स आदि का दान कर सकते है।
- आप मंदिर में सेवा कर सकते है। शुभ मुहूर्त
- किसी वृद्धा आश्रम में दवाइयाँ का दान कर सकते है।
मेष राशि ( Aries ):-
वृषभ राशि ( Taurus ):-
मिथुन राशि ( Gemini ) :-
कर्क राशि ( Cancer) :-
कर्क राशि सफेद चीजें जैसे दूध, दही ,चावल , चीनी मंदिर में प्रसाद सौरूप चढ़ाए और भोले बाबा को जल जरूर चढ़ाए । ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा ।
सिंह राशि ( Leo ):-
अक्षय तृतीया को सूर्य देव को जल चढ़ाए और गुड़, लाला कपड़े और एक सिक्का मंदिर में प्रसाद सौरूप जरूर चढ़ाये । मान सम्मान में वृद्धि होगी ।
कन्या राशि ( Virgo ):-
अक्षय तृतीया के दिन हरे कपड़े में हरा मूंग की दाल , हरा फल और एक सिक्का मंदिर में जरूर चढ़ाए ऐसा करने से जीवन में आ रही धन की परेशानी से मुक्ति मिलेगी ।
तुला राशि ( Libra ):-
तुला राशि वालो को सफेद कपड़े में सफेद मिठाई और एक सिक्का रखकर प्रसाद स्वरूप मंदिर में चढ़ाए इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।
वृश्चिक राशि ( Scorpio ) :-
वृश्चिक राशि लाल कपड़े में स्वा किलो मूसर की दाल और एक सिक्का रखकर प्रसाद स्वरूप मंदिर में चढ़ाए। इससे आर्थिक समस्या दूर होगी ।
धनु राशि ( Sagittarius ):-
धनु राशि के जातक के लिए पीले कपड़े में केला रखें और प्रसाद स्वरूप मंदिर में चढ़ाए । ऐसा करने से आपकी आर्थिक उन्नति होगी ।
मकर राशि ( Capricorn ):-
मकर राशि के जातक को अक्षय तृतीया का पुण्य फल प्राप्त करने के लिए मंदिर में नारियल जरूर चढ़ाए । इससे आर्थिक लाभ होगा ।
कुंभ राशि ( Aquarius ) :-
कुंभ राशि के जातक अक्षय तृतीया का पुण्य फल लेने के लिए काला तिल और नारियल जरूर चढ़ाए । आपके नौकरी और व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा ।
मीन राशि ( Pisces ) :-
मीन राशि के जातक अक्षय तृतीया का पुण्य फल की प्राप्ति के लिए पीले कपड़े में लडडू और एक सिक्का रखकर मंदिर में प्रसाद स्वरूप चढ़ाए इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
- आप उनको खाना खिला सकते है जैसे बिस्किट , ब्रेड ,केला या घर से भी बना कर खाना ले जा सकते है ।
- कपड़े का दान कर सकते है ।
- पानी का दान या पानी पिला सकते है ।
- मंदिर की सेवा , मंन्दिर में प्रसाद चढ़ाना , पवित्र नदियों में स्नान करना हमारे पुण्य कर्मो में वृद्धि करता ही है परन्तु गरीबो को भोजन का दान , वस्त्रो का दान , दवाइयों का दान सर्वोत्तम दान माना गया है।
- और एक महा पुण्य कार्य आप कर सकते है :- गाय को हरा चारा खिलाना , और उनकी सेवा करना।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com
.png)
0 टिप्पणियाँ