कुंभ राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना , व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय
प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
आज हमलोग सबसे पहले मई महीना कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातो को इनको ध्यान देना चाहिए और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
![]() |
| कुंभ राशि ( Kumb Rashi )वालो का मई महीना (May mahina ka rashi phal )का राशि फल |
- शनि देव लग्नेश होकर लग्न में गोचर कर रहे है जो की बहुत अच्छा है क्युकि शनि देव सस महापुरुष योग का निर्माण कर रहे है।
- सूर्य का अपने उच्च राशि मेष राशि में रहेंगे 15 अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि में दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे।
- चंद्र देव तृतीये भाव में है परन्तु अस्त है।
- बुध देव का गोचर भी चतुर्थ भाव में है और वे अपने मित्र राशि में हैं। त्रिकोण का स्वामी होकर त्रिकोण में होना अच्छा है।
- मंगल देव प्रथम भाव में कुम्भ राशि होंगे उनका 17 मई के बाद अपने मित्र राशि मीन यानि द्वादश भाव में भ्रमण होगा।
- राहु -केतु क्रमशः मेष और तुला राशि में होंगे।
- शुक्र देव अपने उच्च राशि मीन राशि में दूसरे भाव संचरण कर रहे है।
- गुरु अपने मीन राशि यानि दूसरे भाव में भ्रमण करेंगे। गुरु स्वराशि में है।
आईये अब कुंभ राशि के जातक का मई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव : -( Nature ,Opinion and Behaviors)
कुंभ राशि के कुंडली में शनि लग्न में होने से आपको न्याय प्रिय बनता है आपको सही को सही कहना आपको सबसे अलग बनता है। आपकी यही गुण आपको लोकप्रिय बनता है। आपके अंदर एक बहुत ही अच्छा गुण है दूसरों की सेवा करने के लिए हमेश आगे रहना आपको दुसरो से अलग और लोगप्रिये बनता है। आप लोगो की मदद भी करेंगें और आपका मान -सम्मन बढ़ेगा।
मंगल देव अग्नि तत्त्व राशि है अतः मंगल देव का लग्न में होने से आप गुस्सा जल्दी होंगे अतः इस बात का ध्यान रखियेगा।
स्वस्थ व् हेल्थ :- ( Health )
आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। योगा कीजिये व्यायम कीजिये और खूब खुश रहिये ।
कुटंब व् परिवार : -(Family )
आपका आपके कुटुंब परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे ।
पिता और माता का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और आपके भाई बहन से अच्छे संबंध रहेंगे ।उनके साथ बात करें और उनका साथ दे। माता -पिता का आशीर्वाद जरूर ले।आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) :-( Investment and Saving )
धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी आपके आय के स्रोत बढ़ेंगें । आप धन संचय करने और उसको सही दिशा में इन्वेस्टमेंट भी कर पाएंगे । आप यदि प्रॉपर्टी लेना चाहते है तो जरूर विचार कीजिये।आप पैसे को शेयर , जुआ , सट्टा में लगाने से बचें ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
प्रेम संबंधों के मामले में सतर्क रहें। अपने संबंधो को संभाले। वैवाहिक सुख उत्तम रहेगा परन्तु मंगल की स्तिथि से कभी कभी घर में कलह का वातावरण हो सकता है।
शिक्षा :- ( Education )
शिक्षा में कोई रुकावट नहीं है आपको यदि एडमिशन लेने है तो कोशिश 17 मई से कीजिए सफलता जरूर मिलेगा ।
साथ ही साथ आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा ।
व्यवासय व् नौकरी :- (Business and Job )
शनि का लग्नेश होने से कर्म भाव को देखना व्यापार और नौकरी के लिए बहुत अच्छा योग है।
आपके नौकरी में प्रमोशन , तरक्की और ट्रांसफर के योग है।
मंगल देव का दशम भाव और पराक्रम भाव के स्वामी होकर आप अपने बल और पराक्रम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने मदद करते है।
भाग्य : -(Destiny )
भाग्य का साथ पूर्ण रूपेण मिलेगा।
भागेश का अपने उच्च राशि में होने अच्छा योग है । आपको आपका भाग्य का साथ मिलेगा। धन संचय कर पाएंगे और यदि आप घर या माकन लेना कहते है तो जरूर प्रयास करें।
सम्पति बनाने के योग है।
उपाय (Remedies ) :-
सूर्य को जल चढ़ाये। गायत्री मंत्र का उच्चारण कीजियेगा
शुभ दिन : - शनिवार , बुधवार , गुरूवार , मंगलवार ।
शुभ रंग : - नीला , काला , रंगबिरंगा और हरा , पीला ।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ