GOOGLE ANALYTICS TAG

मीन राशि (Meen Rashi )वालो का मई महीना (May mahina ka rashi phal )का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना

मीन  राशि वालो का मई महीना का  राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई  महीना , व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ  व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य ।  उपाय

प्रिये पाठक ,

नमस्कार। 

आज  हमलोग सबसे पहले मई महीना का राशि फल  मीन  राशि के लिए कैसा रहेगा ? किन -किन बातो को इनको ध्यान रखना  चाहिए  और आपके लिए  क्या अच्छा रहेगा ?  और यदि आप पहले से ये जान जाते है तो उसके अनुरूप काम कर सकते है और निर्णय ले ले सकते है जो की आपके लिए अच्छा रहेगा। 

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : -

                       
मीन राशि ( Meen  Rashi  )वालो का मई महीना का  राशि फल

  • गुरु देव  लग्नेश होकर लग्न  में गोचर कर रहे है जो की बहुत अच्छा है क्युकि गुरु देव हंस महापुरुष   राजयोग का निर्माण कर रहे है।  
  • सूर्य का अपने उच्च राशि  मेष राशि में  रहेंगे 15  अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि में तृतीये   भाव  में प्रवेश करेंगे।  
  • चंद्र देव दूसरे  भाव में है परन्तु अस्त है।  
  • बुध देव का गोचर भी तृतीये  भाव  में है और वे अपने मित्र राशि में हैं। 
  • मंगल देव द्वादश  भाव में कुम्भ राशि  होंगे उनका 17 मई के बाद अपने मित्र राशि  मीन यानि लग्न  में भ्रमण होगा।  
  • राहु -केतु क्रमशः मेष  और तुला राशि  में होंगे। 
  • शुक्र  देव अपने उच्च राशि मीन राशि में प्रथम भाव संचरण कर रहे है।  
  • शनि देव द्वादश भाव में होना अच्छा नहीं।  
आप अपना  राशि फल अपनी चंद्र राशि( Moon  sign ) से  जाने।  यदि आपको चंद्र राशि  मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम ( popular name ) से भी देख सकते है। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

आईये  अब मीन  राशि के जातक का मई महीने का राशि फल जानेगें।  

 व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव : -( Nature ,Opinion and Behaviors)

मीन राशि के कुंडली में गुरु का लग्न में होने से आप यशस्वी , ज्ञानवान और सतगुणी तो है ही परन्तु गुरु का आपके लगन में होने आपके अंदर इस गुण की अधिकता रहेगी।

आपकी वाणी और सोच दुसरो के लिए प्रेरणा दायक है लोग आपकी सलाह लेकर काम करते है और लोग आपका अनुसरण करते है।

स्वस्थ व् हेल्थ :- ( Health )

आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। योगा कीजिये व्यायम कीजिये और खूब खुश रहिये । अपने आखों का ख्याल रखे।

कुटंब व् परिवार : -(Family )

आपका आपके कुटुंब परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे । अपने वाणी पर नियंत्रण रखें।

पिता और माता का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और आपके भाई बहन से अच्छे संबंध बनाये रखें ।उनके साथ बात करें और उनका साथ दे। कुछ बातों को अवॉयड करें।
माता -पिता का आशीर्वाद जरूर ले।

 आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  :-( Investment and Saving )

धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। आप धन संचय करने और उसको सही दिशा में इन्वेस्टमेंट भी कर पाएंगे । आप का काम यदि विदेश से जुड़ा है मतलब यदि एक्सपोर्ट - इम्पोर्ट का काम है तो आपको लाभ प्राप्त होगा।

आप पैसे को शेयर , जुआ , सट्टा में लगाने से बचें । 

प्रेम और वैवाहिक जीवन :-  ( Love , Romance and Marriage Life ) 

प्रेम संबंधों के मामले में सतर्क रहें। अपने संबंधो को संभाले। वैवाहिक सुख उत्तम रहेगा। आपने जीवन साथी को समय देंगें. यात्रा या विदेश घूमने जा सकते है।

शिक्षा :- ( Education )

शिक्षा में कोई रुकावट नहीं है आपको यदि एडमिशन लेने है तो कोशिश कीजिए सफलता जरूर मिलेगा ।
साथ ही साथ आपका मन भी पढ़ाई में लगेगा । गुरु की दृष्टि के कारण आपका उच्च शिक्षा में एडमिशन में हो सकता है।

व्यवासय व् नौकरी :- (Business and Job )

गुरु का कर्मेश होने से और लग्न भाव में होना उत्तम योग होता है क्युकि गुरु यहाँ हंस महापुरुष योग का निर्माण केर रहे है अतः व्यापार और नौकरी के लिए बहुत अच्छा योग है।

आपके नौकरी में प्रमोशन , तरक्की के योग है।

आप का मान - सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक निर्णय और सफलता उत्तम होगा। नौकरी के लिए भी अच्छा योग है और धन की कमी नहीं रहेगी।

 भाग्य : -(Destiny ) 

भाग्य का साथ पूर्ण रूपेण मिलेगा।
देव गुरु बृहस्पति का भाग्य स्थान पर देखना उत्तम योग है। । आपको आपका भाग्य का साथ मिलेगा। धन संचय कर पाएंगे।

  उपाय (Remedies ) :-

सूर्य को जल चढ़ाये। गायत्री मंत्र का उच्चारण कीजियेगा

शुभ दिन : - गुरूवार   , शुक्रवार , रविवार ,मंगलवार । 

शुभ रंग : -पीला , रंग विरंगा , नारंगी  , लाल   ।  

काला और नीला अवॉयड करें।  कम से कम शनिवार को।  

जरूर पढ़े :-

मेष राशि --कैसा रहेगा आपका मई महीना । व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय ।

वृषभ राशि --कैसा रहेगा आपका मई महीना । व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय

मिथुन राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ