प्रिय पाठक ,
नमस्कार ।
आज में फिर से गोचर के विषय के बारे में बात करूंगी । बुध देव अपनी मित्र राशि वृषभ में 3 जून 2022 को मार्गी हो चुके है और 5 राशियों के व्यक्ति को भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
बुध देव शीघ्र फल देने वाले ग्रह में से एक है और यदि ये आपके कुंडली में अच्छे है तो यदि आपने 100/- रूपये लगाए है तो 100/- रूपये का फल आपको प्राप्त होगा मतलब शत -प्रतिशत का फायदा।
सबसे पहले हम जानेंगे बुध देव किसके कारक है :-
- बुध देव बुद्धि और विवेक के कारक है ।
- बुध देव व्यापार के कारक है ।
- बुध देव वाणी के कारक है
चलियें ये जानते है कि बुध देव का आशीर्वाद किन किन राशियों को मिलेगा ।
जैसा कि आप जानते है कि गोचर का फल अपने चंद्र राशि से देखना है और अपने प्रचलित नाम से भी आप गोचर के फल को देख सकते है ।
बुध देव यदि आपके कुंडली में अच्छे है तो आपको बुध देव का गोचर में मार्गी होने का फल उत्तम प्राप्त होगा और यदि बुध देव कारक या सम होने के बाद भी गलत भाव में है या नीच के है तो आप उपाय जरूर कीजियेगा आपको फायदा होगा ।
वृषभ राशि :-
बुध देव वृषभ राशि में पंचम भाव और धन भाव के स्वामी होकर लगन में ही होंगे ।
- जातक का दिमाग धन कमाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहेगा और धन की प्राप्ति भी होगी।
- आप अपने ऊपर या अपने रिश्तेदारों पर धन खर्च करेंगे। आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा।
- अपने मधुर वाणी और चातुर्यता के कारण हमेशा अपने कठिन से कठिन काम बनाते नजर आयेगें।
- सामाजिक दृस्टि से आपके कार्यो की प्रसंशा होगी और आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
- आकस्मिक धन लाभ का योग है।
- संतान पक्ष से अच्छे ख़बर प्राप्त हो सकती है।
- विद्यार्थी के लिए उत्तम समय है आप की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी
- कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए अच्छा समय रहेगा।
- वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।
- दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी और पार्टनरशिप अच्छी रहेगी।
बुध देव कारक या सम होने के बाद भी गलत भाव में है या नीच के है तो आप उपाय जरूर कीजियेगा आपको फायदा होगा ।
उपाय :-
बुध देव को मनाने के लिए बुधवार के दिन गणपति के मंदिर जाये।
बाप्पा को दूर्वा और लडडू भोग से अर्पित करें।
गणपति का मंत्र " ॐ गं गणपतये नमः का जाप 108 बार करेंगें।
गाय को हरा चारा खिलाये या हरी सब्जी की पत्ती जैसे पालक खिलाये।
सिंह राशि
बुध देव सिंह राशि में आय और धन भाव के स्वामी होते है।और कर्म भाव में बैठे है। बुध देव कर्म भाव में बैठे है और साथ साथ सूर्य देव भी है। बुध देव को बल देकर ताकि आपका बुधदित्य योग का फल मिल सके।
- बुध देव अपने वाणी और चातुर्यता के बल पर व्यापार में वृद्धि करेंगे। आपके द्वारा लिया गया निर्णय भविष्य के लिए उत्तम रहेगा।
- नौकरी में पदौन्नति के योग है।
- आपको भौतिक सुख जैसे गाड़ी -भवन-वाहन का सुख प्राप्त होगा। आप यदि घर लेने का सोच रहे है तो जरूर प्रयाश करें।
- माता का सुख और स्वास्थ दोनों उत्तम रहेगा।
- आय के स्रोत्र बड़ेगें तो इनकम बढ़ेगी और धन संजय केर पायेगें सीधा आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी।
- कुटुंब परिवार अपने बड़े भाई -बहन के साथ अच्छा सम्बन्ध रहेगा और आपकी वैल्यू भी रहेगी।
- सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आपको आपके मित्रों का साथ प्राप्त होगा।
बुध देव कारक या सम होने के बाद भी गलत भाव (6-8-12 House ) में है या नीच के (12 House ) में है तो आप उपाय जरूर कीजियेगा आपको फायदा होगा ।
उपाय :-
बुध देव को मनाने के लिए बुधवार के दिन गणपति के मंदिर जाये।
बाप्पा को दूर्वा और लडडू भोग से अर्पित करें।
गणपति का मंत्र " ॐ गं गणपतये नमः का जाप 108 बार करेंगें।
गाय को हरा चारा खिलाये या हरी सब्जी की पत्ती जैसे पालक खिलाये।
कन्या राशि
बुध देव कन्या राशि में लग्न और कर्म भाव के स्वामी होकर भाग्य भाव में मार्गी होंगें।
- बुध देव का अपने ही घर में भाग्य भाव में होना उत्तम फल प्राप्त होगा।
- कोई भी निर्णय यदि आप व्यापर को लेकर लेते है आपका निर्णय सही और सटीक होगा और उस निर्णय को फलित होने में भाग्य आपका साथ देगा। अनुरोध ये है कि अपने पिता की सलाह भी शामिल जरूर करें।
- व्यापारिक यात्रा का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा।
- आपके छोटे भाई -बहन से सम्बंद अच्छे होंगें और आप उनक साथ देते नजर आएंगे।
- आपके द्वारा लिया गया निर्णय से आपके मान -सम्मान में वृद्धि होगी।
- नौकरी में पदौन्नति में भाग्य आपका साथ देगा। या आप अच्छी नौकरी की तलाश में है तो आपकी इस महीना तलाश पुरु होगी।
- भाग्य का साथ आप महसूस करेंगें।
बुध देव कारक या सम होने के बाद भी गलत भाव (6-8-12 House ) में है या नीच के (12 House ) में है या नीच के है तो आप उपाय जरूर कीजियेगा आपको फायदा होगा ।
उपाय :-
बुध देव को मनाने के लिए बुधवार के दिन गणपति के मंदिर जाये।
बाप्पा को दूर्वा और लडडू भोग से अर्पित करें।
गणपति का मंत्र " ॐ गं गणपतये नमः का जाप 108 बार करेंगें।
गाय को हरा चारा खिलाये या हरी सब्जी की पत्ती जैसे पालक खिलाये।
मकर राशि
बुध देव मकर राशि में छठा भाव और नवम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में अपनी सीधी गति से चलेंगें।
- बुध देव का पंचम भाव में होने से आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है आप शेयर ट्रेडिंग से , जुआ -सट्टा और लॉटरी से आकस्मिक धन प्राप्त हो सकती है।
- छात्रों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। यदि आप कला व् रचनात्मक कार्य से जुड़े है तो ये समय आपके सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तम समय है।
- संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा।
- आप किसी बीमारी या स्वास्थ समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।
- शत्रु पर आप विजय प्राप्त करेंगें।
- नौकरी से जुड़े किसी भी प्रकार समस्या या परेशानी समाप्त होगी।
- आप यदि ऋण लेना चाहते है तो आप ले सकते है और यदि आपका कभी दिनों से कोई ऋण आपको देना है तो प्रयाश कीजिये आप चूका पायेंगें।
- आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा और आप यदि नौकरी में ट्रांसफर चाहते है या जॉब बदलना चाहते है तो जरूर कोशिश कीजिये।
बुध देव कारक या सम होने के बाद भी गलत भाव (6-8-12 House ) में है या नीच के (12 House ) में है या नीच के है तो आप उपाय जरूर कीजियेगा आपको फायदा होगा ।
उपाय :-
बुध देव को मनाने के लिए बुधवार के दिन गणपति के मंदिर जाये।
बाप्पा को दूर्वा और लडडू भोग से अर्पित करें।
गणपति का मंत्र " ॐ गं गणपतये नमः का जाप 108 बार करेंगें।
गाय को हरा चारा खिलाये या हरी सब्जी की पत्ती जैसे पालक खिलाये।
कुंभ राशि
बुध देव पंचम भाव और अष्टम भाव का स्वामी होकर चतुर्थ भाव में होंगें। बुध देव का चतुर्थ भाव में होना उत्तम लाभ देंगें।
- आपको भौतिक सुख जैसे भूमि-भवन-वाहन का सुख प्राप्त होगा। आप यदि गाड़ी खरीदना चाहते है तो जरूर प्रयाश करें।
- कर्म भाव उत्तम रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आप अपने बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल केर अपने व्याप्पर में उन्नति करेंगे.
- अपनी मधुर वाणी के कारण आप आपने जीवन के सभी प्रकार के अवरोध , रूकावट और परेशानी को मिटते नजर आयेगें।
- जो छात्र रिसर्च से जुड़े है उनके लिए बहुत अच्छा समय है।
- क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े जातक का भी अच्छा समय रहेगा।
- माता का साथ और स्वास्थ दोनों अच्छा रहेगा।
- आपको आपके ससुराल का साथ और ससुराल में मान -सम्मान प्राप्त होगा।
बुध देव कारक या सम होने के बाद भी गलत भाव (6-8-12 House ) में है या नीच के (12 House ) में है या नीच के है तो आप उपाय जरूर कीजियेगा आपको फायदा होगा ।
उपाय :-
बुध देव को मनाने के लिए बुधवार के दिन गणपति के मंदिर जाये।
बाप्पा को दूर्वा और लडडू भोग से अर्पित करें।
गणपति का मंत्र " ॐ गं गणपतये नमः का जाप 108 बार करेंगें।
गाय को हरा चारा खिलाये या हरी सब्जी की पत्ती जैसे पालक खिलाये।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com
0 टिप्पणियाँ