जन्म तिथि से जाने किस जन्म तिथि के लोग से आपको शादी नही करना चाहिए अवॉइड( Avoid) करना चाहिए। शादी हो गयी है तो सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय करें।
प्रिय पाठक
नमस्कार ।
आज फिर से एक अच्छे विषय के बारे में चर्चा करेंगें ।
आज हम बात करेंगें कि किस नंबर (1-9) के लड़के और लड़की के साथ विवाह बंधन में नही बंधना चाहिए या शादी से मना कर देना चाहिए ।
आप सब जानते है कि हमारे जीवन में नंबर का बहुत महत्व है और हर नंबर का किसी न किसी नंबर के साथ समन्वय होता है और यदि हम अपने जन्म दिन के अनुसार अपने जीवन साथी का चुनाव करें तो जीवन का राह आसान हो जाता है ।
शादी का बंधन ऐसा होता है यदि जीवन साथी अच्छा हो तो आपको जीवन का हर सुख आपको घर में ही मिल जायेगा और यदि शादी शुदा जीवन में प्रॉबलम है तो नरक ढूंढने की आवश्यकता नहीं है ।
आजकल लोगो का मानना है या आप कहते सुने होंगे की मैं ज्योतिष नही मानता ।
हम लोग शादी से पहले कुंडली मिलान पसंद नही करते है ।
देखिए बहुत लोग दुनिया में है जिनका बिना कुंडली मिलाएं ही जीवन साथी अच्छा मिल जाता है ।
वैवाहिक जीवन अच्छा होता है ।
और बहुत सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत करते है ।
उनके लिए एक शब्द :- भाग्यशाली
परंतु क्या ऐसा सभी के साथ होता :- नहीं होता है
- रोज घर में झगड़े होते है ।
- तू तू में में होती है ।
- झगड़े इतने होते है की मार पिटाई तक पहुंच जाता है ।
- अलगाव होता है दोनो अलग अलग रहना पसंद करते है क्यों एक दूसरे को बर्दास्त नही कर सकते है ।
- अंत में तलाक हो जाता है ।
मेरा मानना है कि शादी से पहले ही कुंडली मिला लीजिए जो अत्यंत जरूरी है क्योंकि ज्योतिष में बहुत सी बातों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाता है ।
चलिए आज में उनलोगो के लिए बात करूंगी जिनको ज्योतिष में विश्वास नहीं है या आप लोग यदि ज्योतिष को नहीं मानते है तो नंबर सिस्टम या numerology को तो जरूर मानिए ।
आज में नंबर का शादी अनुरूपता व् मैरिज कम्पेटिबिलिटी ( Marriage Compatibility ) के बारे में बात करूंगी ।
नंबर (1-9 ) का समन्वय होने से वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे ।
आज मैं उस नंबर (1-9) की बात करूंगी यदि उस नंबर के साथ आपका विवाह हो तो
- आप दोनो एक बीच अच्छा तालमेल रहेगा ।
- एक दूसरे के साथ कंफर्ट फील करेंगे ।
- एक दूसरे को समझेंगे ।
- एक दूसरे के साथ जीवन अच्छा गुजरेगा ।
जन्म दिन से शादी के लिए जीवन साथी का चुनाव करना है जैसे आपका का जन्म दिवस 11/05/2002 तो आपका जन्मदिन 11 तारीख हुआ है और नुमेरोलॉजी में सिंगल डिजिट (signal digit ) तक घटाया जाता है।
जैसे यहाँ
जन्म दिन 11 है तो 1 +1 =2 हुआ आपका नंबर 2 हुआ।
अतः आपको जीवन साथी के जन्मदिन के अनुसार ही चुनाव कीजियेगा ।
चलिए किस नंबर(जन्म दिन ) के लड़का या लड़की से शादी नही करना चाहिए इस पोस्ट में ये जानेगें
नंबर 1 (सूर्य) :- Number 1
नंबर 1( सूर्य ) के लड़के या लड़की को 8 (शनि) नंबर से शादी नही करना चाहिए ।
सूर्य और शनि है तो पिता और पुत्र परंतु दोनो में दुश्मनी है और दोनो एक दूसरे के साथ कभी अच्छे से नही रह सकते है ।
यदि आपका नंबर 1,10,19,28 है और आपके जीवन साथी का नंबर 8 ,17,26 है और आपको वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं है या आप खुश नहीं है तो आप ये उपाय जरूर करें।
उपाय :-
- सूर्य को अर्ध जरूर दे यानी सूर्य को जल रोज चढ़ाना चाहिए और गायत्री मंत्र का जाप करें
- शनि देव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन हनुमान जी गोटा नारियल मंदिर में जरूर चढ़ाए ।
नंबर 2 चंद्रमा :- Number 2
आपका जन्म दिन 2,11,20,29 है तो आपको 4 ,13, 22 नंबर से , 8,17, 26 नंबर से और 9 ,18,27 नंबर से विवाह नहीं करना चाहिए ।
इन नंबर के साथ यदि आप की शादी होती है तो जीवन में
चन्द्रमा (2 ) + राहु(4 ) = ग्रहण योग बनेगा
चन्द्रमा (2 )+ शनि (8 )= विष योग बनेगा
जीवन में उतार चढाव लगा ही रहेगा । मन अशांत रहेगा। तबियत व् स्वास्थ समस्या हमेश रहेगी
आप 2 नंबर है जो सौम्य ग्रह है और मंगल आक्रामक ग्रह माना जाता है । अतः हमेशा आपको दबाव में या अपना रोबदार प्रभाव बनाए रखते है ।
यदि आपका और आपके जीवन साथी का नंबर 2,11,20,29 है 4 ,13, 22 नंबर है 8,17, 26 नंबर है और 9 ,18,27 ये है और आपको वैवाहिक जीवन में परेशानी तो आपको उपाय जरूर करना चाहिए
उपाय :-
- हर शनिवार हनुमान जी के मंदिर जाए । हनुमानजी की आराधना और पूजा करना उत्तम होगा ।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा ।
नोट : - यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से है परन्तु आप खुश है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय है तो आप मान लीजिये की आप भाग्यशाली लोगो के श्रेणी में है।
नंबर 3 ( गुरु) :- Number 3
नंबर 3 ,12,21 और 30 वाले को 6 , 15 और 24 नंबर को जीवन साथी नही बनाना चाहिए ।
देव गुरु और शुक्र देव दोनो गुरु है परंतु देव गुरु देवता के गुरु है और शुक्र देव दानव के गुरु है ।
एक आध्यात्मिक गुरु
और एक विलासिता के गुरु
दोनो एक दूसरे से बिलकुल विपरीत होते है ।
अतः एक दूसरे के साथ जीवन यापन करना बहुत मुश्किल होता है ।
यदि आपका या आपके जीवन साथी का 3, 12, 21 या 6, 15, 24 है तो आप
उपाय :-
- शुक्रवार के दिन माता के मंदिर जरूर जाए और अपने साथ मिठाई और पीले फूल जरूर चढ़ाए । और अपने वैवाहिक जीवन के सुखमय हो मातारानी से आशीर्वाद जरूर ले ।
- गाय को चना और गुड़ खिलाये।
नोट : - यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से है परन्तु आप खुश है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय है तो आप मान लीजिये की आप भाग्यशाली लोगो के श्रेणी में है।
नंबर 4 ( राहु ) :- Number 4
यदि आपका जन्म दिन 4 , 13 और 22 तारीख़ को है उनको
2 , 11,20 और 29
8, 17 और 26
9 , 18 और 27
और खुद के नंबर 4 नंबर के जातक के साथ विवाह नहीं करना चाहिए ।
राहु और चन्द्रमा (2 ) कभी भी एक साथ अच्छा योग का निर्माण नहीं करते है राहु+ चन्द्रमा = ग्रहण योग का निर्माण करते है
और मंगल + राहु = अंगारक योग का निर्माण करते है फिर ये कहे की दुर्योग का निर्माण करते है अतः
4 नंबर के लड़के या लड़की को 2,8,9 और 4 से शादी करने से अवॉयड करना चाहिए।
दोनो ही नंबर 4 ,8 देरी और तकलीफ का है । ज्यादा तर लोगो के जीवन में उतार चढाव रहता ही रहता है ।
यदि आपकी शादी 2, 8, 9 और 4 से हो गई है और शादी में समस्या है तो आपको
उपाय :-
- शिवलिंग का अभिषेक रोज जल से करें और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
- हनुमान चालीसा और हनुमान मंदिर जरूर जाये।
नोट : - यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से है परन्तु आप खुश है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय है तो आप मान लीजिये की आप भाग्यशाली लोगो के श्रेणी में है।
नंबर 5 ( बुध ) :- Number 5
यदि आपका जन्म दिन 5, 14 और 23 तारीख को है तो आप 2 ,11,20 और 29 तारीख़ को जन्मे जातक व् जातिका के साथ शादी न करें।
आप दोनों की बनती नहीं है। आप दोनों एक दूसरे के साथ कम्फर्टेबले नहीं है।
हाँ बांकी नंबर के साथ आप की अच्छी बनेगी और आपकी निभेगी भी।
यदि आपका या आपके जीवन साथी का नंबर 5,14,23 है या 2 ,11,20 और 29 है और यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ रही आप
उपाय :-
- शिवलिंग पर रोज जल जरूर चढ़ये और
- बुधवार को गणपति के मंदिर जरूर जाये।
नोट : - यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से है परन्तु आप खुश है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय है तो आप मान लीजिये की आप भाग्यशाली लोगो के श्रेणी में है।
नंबर 6 (शुक्र ) :- Number 6
यदि आपका जन्म दिन 6 ,15 और 24 तारीख को है आपको 3 ,12, 21 और 30 तारीख़ वाले जातक या जातिका से शादी नहीं करनी चाहिए।
दोनों ही एक दूसरे के विपरीत होते है। दोनों की सोच नहीं मिलती है।
यदि आपके या आपके जीवन साथी का जन्म दिन 3 ,12,21 , 30 तारीख़ या 6 , 15, 24 तारीख है तो आपको
उपाय :-
- शुक्रवार के दिन माता के मंदिर जरूर जाए और अपने साथ मिठाई और पीले फूल जरूर चढ़ाए और अपने वैवाहिक जीवन के सुखमय हो मातारानी से आशीर्वाद जरूर ले ।
- गाय को गुरूवार के दिन चना और गुड़ जरूर खिलाये।
नोट : - यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से है परन्तु आप खुश है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय है तो आप मान लीजिये की आप भाग्यशाली लोगो के श्रेणी में है।
नंबर 7 ( केतु ) - Number 7
यदि आपका जन्म दिन 7 ,16 और 25 तारीख़ को है तो आपको 7 ,16 और 25 तारीख़वाले जातक या जातिका के साथ शादी नहीं चाहिए।
यदि आपकी शादी अपने ही नंबर यानि 7 नंबर से हो चुकी है और यदि शादी में समस्या आ रही हो तो आप जरूर करें
उपाय :-
- आपको गणपति बाप्पा की पूजा आराधना करनी चाहिए।
- बुधवार के दिन गाय को हरा खिलाये।
नोट : - यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से है परन्तु आप खुश है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय है तो आप मान लीजिये की आप भाग्यशाली लोगो के श्रेणी में है।
नंबर 8 ( शनि) - Number 8
यदि आपका जन्म तारीख 8 ,17 और 26 तारीख़ को है तो आपको
1 ,10,19,28,
4, 13,22,
8 ,17,26
और 9,18,27 तारीख़ के साथ शादी नहीं करना चाहिए।
4 और 8 दोनों ही नंबर देरी , परेशानी और उतार चढ़ाव का कारक है।
1 और 8 पिता और पुत्र एक दूसरे के शत्रु है अतः अवॉयड कीजिये।
शनि और मंगल भी एक दूसरे को अपना शत्रु मानते है अतः वैवाहिक जीवन कष्टमय होगा।
यदि आपका या आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से एक हो और वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पद रहा है तो आप उपाय जरूर करें।
उपाय :-
- सूर्य को जल चढ़ाना है और गायत्री मंत्र का जाप 27 बार करना है।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाये।
- हनुमान चालीसा और शनिवार को हनुमान जी के दर्शन जरूर करें।
नोट : - यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से है परन्तु आप खुश है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय है तो आप मान लीजिये की आप भाग्यशाली लोगो के श्रेणी में है।
नंबर 9 (मंगल) :- Number 9
जिनका जन्म तिथि 9, 18 और 27 तारीख़ को है तो उनको 1 2 , और 4 नंबर के लड़के और लड़की के साथ विवाह नहीं करना चाहिए।
1 सूर्य का नंबर है और अग्नि तत्त्व है और मंगल भी अग्नि तत्व है। दोनों में ही गुस्सा और क्रोध की मात्रा अधिक होगी और वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति होगी।
2 नंबर सौम्य ग्रह चन्द्रमा और आप आक्रामक। उनको हमेश दबाने की कोशिश करेंगें।
4 नंबर के साथ तो आपका दोष निर्माण होता है जैसे मंगल +राहु = अंगारक दोष। अतः शादी तो नहीं करनी चाहिए।
यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर 9,1,2,और 4 है और आपकी शादी हो गयी है और वैवाहिक जीवन में कठनाई आ रही है तो उपाय जरूर करें।
उपाय :-
- सूर्य को जल चढ़ाये और गायत्री मंत्र का कम से कम 27 बार करें।
- पिता का आदर करें।
- शिवलिंग पर जल अर्पित करें और हो सके तो सोमवार का उपवास करें।
- शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाये और गोटा नारियल ( भूरा वाला ) हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें।
नोट : - यदि आपका नंबर और आपके जीवन साथी का नंबर इनमे से है परन्तु आप खुश है। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय है तो आप मान लीजिये की आप भाग्यशाली लोगो के श्रेणी में है।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी ।
धन्यबाद।
The Happy Beginning.....
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com
Explore more about “Numerology and Astrology” Video and Blog on:
https://www.youtube.com/channel/UC6-K5NYHGmO5yarLRBfY-Sw

0 टिप्पणियाँ