प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह में आने वाले व्रत और त्यौहार की बात करेंगें
01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।
13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा।
14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है)
18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार श्रावण मास।
आज हमलोग सबसे पहले जुलाई महीना (July Month ) मेष राशि (Aries) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- मंगल देव का मेष राशि में होने से मंगल देव रुचक महापुरुष योग का निर्माण करते है।
- राहु और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- बुध देव वृषभ राशि में गोचर कर रहे है। उसके बाद 02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में गोचर करेंगें। उसके बाद बुध देव कर्क राशि में गोचर करेंगें।
- सूर्य देव का मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।
- महीने के शुरू में चन्द्रमा स्वराशि के है जो मेष राशि के लिए अच्छा योग होगा।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।
- गुरु स्वराशि होकर मीन राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब मेष राशि के जातक का जुलाई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
मेष राशि के लिए मंगल देव स्वराशि का होकर लग्न में रहेंगे। आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
राहु देव मेष राशि के जातक के लिए लग्न में है परन्तु उनकी डिग्री 29 होने के कारण अपना पूर्ण फल नहीं दे पाएंगे।
- आप ऊर्चावान महसूस करेंगे मंगल की राशि में होने से आपकी बोल्ड पर्सनालिटी रहेंगी। गुस्सा थोड़ा तेज रहेगा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
- आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेने है क्यूंकि राहु की मेष लग्न में उपस्थिति आपको भ्रमित करेगी।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
आप ऐसे तो स्वास्थ रहेंगे परन्तु राहु का साथ में रहने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा।
- आपको अपने खान -पान का ध्यान रखना है आपको फ़ास्ट -फ़ूड , तेल मसाले की चीजों से परहेज करना होगा नहीं तो आपको पेट से जुडी समस्या रहेगी। अम्ल- एसिडिटी का प्रॉब्लम लगा रहेगा।
- सर में दर्द हो सकता है।
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है ।
- लोन व् ऋण लेने से बचें क्योंकि राहु भ्रम उत्पन कर सकता है ।
- आपका धन संचय होगा ।
- यदि आप घर लेने की सोच रहें है जरूर लीजिए परंतु अपने कागज़ात जरूर से देख लीजिएगा ।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- शुक्र स्वराशि का है और बुध से अपने मित्र राशि में है अतः कुटुंब परिवार से अच्छा संबंध रहेगा परंतु अपनी वाणी को विराम दे ।
- माता से संबंध अच्छे रहेंगे और उनका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा ।
- पिता से मतभेद होबसकता है परंतु उनकी बातों को में और उनका आदर करें ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- राहु की दृष्टि लग्न भाव से पंचम भाव है अतः लव और रोमांस में सतर्कता बरतने की बारी है । धैर्य से अपने संबंध को समय दे अन्यथा ब्रेकअप हो सकता है ।
- सप्तम भाव पर राहु की सीधी दृष्टि है परंतु मंगल देव का स्वराशि होकर सप्तम भाव को देख रहें है अतः
वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आप अपने जीवन साथी को समय दे उनकी बात सुने और अपने वाणी और नियंत्रण रखे ।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा भाव पर राहु की पंचम दृष्टि है अतः शिक्षा में रुकावट का अनुभव करेंगे । बेहतर है आप धैर्य से पढ़ाई कीजिए और मेहनत का फल मीठा होता है ।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का मालिक शनि अपने मूल त्रिकोण राशि में होकर आय भाव में है अतः बहुत अच्छा योग है ।
- यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
- आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
- आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
भाग्य : -( Destiny )
भाग्य भाव का स्वामी होकर द्वादश भाव में है परंतु गुरु यह पर विपरीत राज योग का निर्माण करें अतः
- आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
- आप धार्मिक यात्रा करने में सक्षम होंगें ।
- आप विदेश घूमने जा सकते है ।
- आप का काम यदि विदेश से जुड़ा है तो आपको सफलता मिलेगी ।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- शनिवार को हनुमान मंदिर जरूर जाये और गोटा नारियल भूरा वाला चढ़ाये।
- हरी वास्तु का दान जैसे मूंग की दाल , हरी सब्जी , हरा वस्त्र मदिर में दान करें।
- शुक्र वार को माता रानी के मंदिर में मीठी चीजों का भोग लगाए
- शुभ दिन : - रविवार , मंगलवार , गुरूवार।
- शुभ रंग : - नारंगी , पीला और लाल।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ