प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह में आने वाले व्रत और त्यौहार की बात करेंगें
01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।
13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा।
14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है)
18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार श्रावण मास।
कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।
- बुध देव 02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में गोचर करेंगें। जो की उत्तम योग है।
- चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर हो रहे है।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- मंगल देव का मेष राशि में गोचर करेंगे ।
- राहु और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।
- सूर्य देव का मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।
- गुरु स्वराशि होकर मीन राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब कुंभ राशि के जातक का जुलाई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
कुंभ राशि (Kumb राशि )के लिए शनि स्वराशि का होकर लगन में रहेंगे जो की अच्छा योग है। आप अपने न्यायप्रियता के दम पर समाज में मान -सम्मान प्राप्त करेंगें। सब के प्रति एक भावना और सभी के लिए सोचना आपको लोगो से अलग बनाता है ।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है । डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।
व्यायाम कीजिये, योगा कीजिये। बाहर का खाना अवॉयड कीजिये . फ़ास्ट फ़ूड अवॉइड कीजिये आपके लिए अच्छा रहेगा .
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है।
- आपका धन संचय आसानी से होगा । स्वराशि का गुरु धन भाव में होना अच्छा योग है ।
- आप यदि घर खरीदने चाहते है तो आप खरीद सकते है ।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- कुटुंब परिवार में आपका मान सम्मान बड़ेगा और आप अपनी न्यायप्रियता के दम पर सबको खुश करने में समर्थ रहेंगे ।
- पिता के साथ आप अपने संबंध अच्छे रखें।
- उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताए। उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा ।
- माता के साथ अच्छा समय ब्यतीत करेंगें।
- सूर्य को जल चढ़ाये और गायत्री मंत्र का जाप करें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है । आप इस वक्त अपनी वाणी के दाम पर अपने प्रेम प्रस्ताव में आगे बड़ सकते है । प्रेम विवाह के योग बन रहे है ।
- वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आपने जीवन साथी को समय और उनका साथ भी दे और वैवाहिक जीवन का आनंद ले ।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा के दृष्टि से अच्छा समय है । आपका पढ़ाई में मन लगेगा और आप उच्च शिक्षा में एडमिशन ले सकते है ।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का स्वामी मंगल पराक्रम भाव में है परंतु लग्नेश शनि की भी दृष्टि कर्म भाव में है अतः अच्छा योग रहेगा क्योंकि शनि लगन में स्वराशि होकर सस महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे है । जो को उत्तम योग में से एक है ।
- यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
- आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी क्योंकि गुरु आय भाव के स्वामी होकर धन भाव में है ।
- आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
- आप यदि नौकरी कर रहे है तो भी आपके प्रमोशन का योग है ।
- व्यापार में वृद्धि का योग नजर आ रहे है।
भाग्य भाव का स्वामी शुक्र है और शुक्र चतुर्थ भाव में होने से अच्छा योग कहेंगे क्योंकि त्रिकोण का केंद्र में जाना अच्छा कहेंगे ।
केतु अपने मित्र राशि में है अतः उसका फल भी अच्छा होगा परंतु पराक्रम से मंगल और राहु की दृष्टि में भाग्य भाव पर होगी अतः मंगल और राहु का उपाय साथ साथ केरेंगे ताकि भाग्य का साथ पूर्ण रूप से मिल सके ।
- आपको आपके भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा।
- आपके कर्म व्यापार हो या नौकरी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
- व्यापार के लिए किए गए किसी भी प्रकार की यात्रा लाभदायक रहेगी।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- चंद्रमा के लिए सोमवार को शिव मंदिर में जाकर शिव जी पर जल चढ़ाए । और सफेद चीजे जैसे दूध , दही , चावल का दान करें ।
- हमुमान जी की पूजा कीजिए और मंदिर जरूर जाइए । हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- कुत्ते को रोटी खिलाएं और कबूतर को बाजरा खिलाए । ( राहु -केतु के उपाय )
- शनि मंदिर जरूर जाए शनिवार को और बाहर बैठे भिखारी को तली हुई चीजें खिलाए ।
- शुभ दिन : - बुधवार ,शुक्रवार , शनिवार
- शुभ रंग : - सफ़ेद , काला , नीला और हरा ।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ