GOOGLE ANALYTICS TAG

मकर राशि ( Capricorn zodiac ) वाले लोगों का जुलाई महीना(July Mahinaka Rashi phal ) का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका जुलाई महीना ? उपाय सहित जानिए

 प्रिये पाठक ,

नमस्कार।  

चलिए इस माह में आने वाले व्रत  और  त्यौहार की बात करेंगें 

 01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।

13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा। 

14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है

18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार  श्रावण मास।  




आज  हमलोग सबसे पहले जुलाई महीना (July Month ) मकर राशि  ( Capricorn  zodiac ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। 

कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि  मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : -

  • शनि देव  त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।  
  • बुध देव  02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में  गोचर करेंगें।  जो की उत्तम योग है।  
  • चन्द्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर हो रहे है। 
  • शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।  
  • मंगल देव का मेष राशि में गोचर करेंगे । 
  • राहु  और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।  
  • सूर्य देव का  मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।  
  • गुरु स्वराशि होकर  मीन राशि में गोचर कर रहे है।  

आईये  अब  मकर राशि के जातक का जुलाई  महीने का राशि फल जानेगें।  

 व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -

मकर राशि ( Makar Rashi ) के लिए शनि देव स्वराशि  का होकर धन भाव  में रहेंगे जो की अच्छा योग है।  

आपका व्यक्तित्व हमेशा से न्यायप्रिय है आप जितना अपने लिए सोचते है उतना ही दूसरों के लिए भी । 

आप अपने ऊपर खर्च करेगें और अपने कुटुंब परिवार पर भी । अतः अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें । 

स्वास्थ  व् हेल्थ :( Health )- 

आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा परन्तु सूर्य   का छटा भाव  में होने से जो जातक जो हड्डी से जुड़ी समस्या हो सकती है । डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।

सरदर्द या माइग्रेन से जुड़ी समस्या हो सकता है । 

व्यायाम कीजिये, योगा कीजिये।   बाहर का खाना अवॉयड कीजिये . फ़ास्ट फ़ूड अवॉइड कीजिये आपके लिए अच्छा रहेगा . 

आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  ( Investment and Saving ):-

  • आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
  • आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में  कर सकते है।  
  • आपको धन संचय आसानी से होगा ।आप अपना खर्च धार्मिक यात्रा में कर सकते है ।   

कटुंब और परिवार :-( Family )

  • कुटुंब परिवार में आपका मान सम्मान बड़ेगा और आप अपनी न्याय प्रियता के दम पर सबको खुश करने में समर्थ रहेंगे । ,
  • पिता के साथ संबंध अच्छे बनाए । उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताए। उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा । उनके साथ मतभेद हो सकता है ।
  • माता के साथ अच्छा समय ब्यतीत करेंगें। उनके स्वास्थ का ध्यान रखिए ।
  • सूर्य को जल चढ़ाये और गायत्री मंत्र का जाप करें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life ) 

  • प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है । आप अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में परिवर्तित कर सकते है ।
  • वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आपने जीवन साथी को समय और उनका साथ भी दे और वैवाहिक जीवन का आनंद ले ।
  • मकरराशि के जातक यदि विवाह योग है तो वो विवाह बंधन में बंध सकते है ।

शिक्षा :- (Education ) 

शिक्षा के दृष्टि से अच्छा समय है । हां जो विद्यार्थी प्रतियोगता परीक्षा दे रहे है उनके सफलता का योग बन रहे है।

विदेश जाना चाहते है उच्च शिक्षा के लिए तो जरूर कोशिश कीजिये आपको सफलता मिलेगा।

व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )

कर्म भाव के स्वामी शुक्र त्रिकोण में जाना अच्छा होता है और कर्म भाव में केतु उपस्थित है केतु अपने मित्र राशि में है और केतु की प्रवृति होती है जिस भाव में रहता है उस भाव का स्वामी कि उपस्थिति अच्छे भाव में हो तो वो अच्छा फल देगा ।

  • यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
  • आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
  • आप यदि नौकरी कर रहे है तो भी आपके प्रमोशन का योग है ।
  • व्यापार में वृद्धि का योग नजर आ रहे है।
भाग्य : -( Destiny )  

भाग्य भाव का स्वामी बुधदेव है और छटा भाव में में है जो की अच्छा योग नही है परंतु देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि भाग्य भाव पर होने से भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेगा ।

  • आपको आपके भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा।
  • आपके कर्म व्यापार हो या नौकरी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
  • व्यापार के लिए किए गए किसी भी प्रकार यात्रा लाभदायक रहेगा

उपाय  :-(Remedies ) 

  • सूर्य को अर्ध जरूर दे।  
  • हमुमान जी की पूजा कीजिए और मंदिर जरूर जाइए । हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
  •  कुत्ते को रोटी खिलाएं और कबूतर को बाजरा खिलाए । ( राहु -केतु के उपाय )
  • शनि मंदिर जरूर जाए शनिवार को और बाहर बैठे भिखारी को तली हुई चीजें खिलाए । 
  • शुभ दिन : - बुधवार , शनिवार  ,शुक्रवार
  • शुभ रंग : -  सफ़ेद ,काला , नीला और हरा । 

जरूर पढ़े :-

जन्म दिन से जाने ( Date of Birth) :- किस नंबर (1-9) के लड़के और लड़की के साथ विवाह बंधन में नही बंधना चाहिए ( Number Not Compatible For Marriage )

नामकरण संस्कार क्यों जरूरी है ? क्या अपने बच्चें का नाम रखने से पहले सोचना चाहिए ? बच्चें का Name Numerology या Name Correction या Name Suggestion क्यों जरूरी है ?

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ