प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह में आने वाले व्रत और त्यौहार की बात करेंगें
01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।
13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा।
14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है)
18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार श्रावण मास।
आज हमलोग सबसे पहले जुलाई महीना (July Month ) मिथुन राशि (Gemini zodiac ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- बुध देव 02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में गोचर करेंगें। और भद्र महापुरुष योग का निर्माण करेंगे जो की उत्तम योग । बुध देव वो सब आपको देने में सक्षम है जो आपने मेहनत की है ।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- मंगल देव का मेष राशि में गोचर करेंगे ।
- राहु और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।
- सूर्य देव का मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।
- महीने के शुरू में चन्द्रमा स्वराशि के है जो राशि के लिए अच्छा योग होगा।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।
- गुरु स्वराशि होकर मीन राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब मिथुन राशि के जातक का जुलाई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
मिथुन राशि के लिए बुध देव स्वराशि का होकर लग्न में रहेंगे और भद्र महापुरुष योग का निर्माण करेंगे । आपका व्यक्तित्व उत्तम कोटि का होगा । आप अपने बुद्धिमता के दाम अपने लोहा मनवाते नजर आएंगे ।
आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके मान सम्मान में वृद्धि करेंगे ।
आपका व्यापार में उन्नति और प्रगति संभव है । आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके व्यापार के लिए उत्तम होगा ।
सूर्य है आपके लगन में अतः अपने गुस्सा को आप बखूबी नियर्त्रण कर लेंगे । आप तो मीठा बोलते है अतः अपना स्वभाव नहीं बदले ।
मीठा बोलिए और दिल जीतिए ।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
स्वास्थ उत्तम रहेगा । आप अपने को फिट रखिए ।
योगा कीजिए । वॉक पर जाएं ।
खान पान पर ध्यान दीजिए । बारिश का मौसम है ।
यदि पहले से स्किन से जुड़ी समस्या हो रही हो तो आप राहत अनुभव करेंगे । इस वक्त आपको दवाई भी लगेगी।
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है ।
- आपका धन संचय होगा । क्योंकि गुरु को पंचम दृष्टि धन भाव पर है और आय भाव में स्वरसिथ मंगल देव है । जी अतः धन भी आएगा और संचय भी होगा ।
- यदि आप घर लेने की सोच रहें है जरूर लीजिए परंतु अपने कागज़ात जरूर से देख लीजिएगा ।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- चंद्रमा स्वराशि का है और कुटुंब परिवार भाव पर गुरु की दृष्टि है अतः कुटुंब परिवार से अच्छा संबंध रहेगा ।आप अपने मीठी वाणी से सबका दिल जीत लेंगे ।
- माता से संबंध अच्छे रहेंगे और उनका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताए । ।
- पिता का साथ और सहयोग प्राप्त होगा । बहुत ही अच्छे समय का योग है अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
- सूर्य को जल जरूर अर्पित करें ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम संबंध के लिए ये समय अच्छा नही है । आपको अपने प्रस्ताव बहुत ही संभाल के रखने होंगे । ब्रेकअप का योग है ।
- वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगें । घूमने भी जा सकते है ।
- हनुमान चालीसा का पाठ और मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाए जीवन सुखमय रहेगा ।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा में रुकावट का योग है ।अतः धैर्य न खोए ।
खूब मेहनत करें ।
आप उच्च शिक्षा के लिए यदि विदेश जाना चाहते है तो जरूर कोशिश कीजिए आपको लाभ मिलेगा ।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का मालिक गुरु अपने स्वराशि राशि होकर कर्म भाव में है अतः बहुत अच्छा योग है क्योंकि गुरु हंस महापुरूष योग का निर्माण कर रहे है ।
- यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
- आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
- आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
- आप यदि नौकरी कर रहे है तो भी आपके प्रमोशन का योग है ।
- व्यापार में वृद्धि का योग नजर आ रहे है।
- यदि आपका काम विदेश से जुड़ कर है तो आपको लाभ पूर्ण रूपेण होगा ।
भाग्य : -( Destiny )
भाग्य भाव का स्वामी शनि है और भाग्य भाव में है बहुत अच्छा योग कहेंगे ।
- आपको आपके भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा।
- आपके कर्म व्यापार हो या नौकरी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
- व्यापार के लिए किए गए किसी भी प्रकार यात्रा लाभदायक रहेगा
- शनि देर से ही सही परंतु भाग्य आपका साथ दे रहा है ये अनुभूति जरूर करेंगे आप।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा कीजिए और मंदिर जरूर जाइए । हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- कुत्ते को रोटी खिलाएं और कबूतर को बाजरा खिलाए ।
- शुभ दिन : - शुक्रवार , बुधवार , शनिवार
- शुभ रंग : - काला , नीला , सफेद और हरा ।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ