प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह में आने वाले व्रत और त्यौहार की बात करेंगें
01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।
13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा।
14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है)
18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार श्रावण मास।
आज हमलोग सबसे पहले जुलाई महीना (July Month ) कर्क राशि (Cancer zodiac ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- महीने के शुरू में चन्द्रमा स्वराशि के है जो राशि के लिए अच्छा योग होगा।
- बुध देव 02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में गोचर करेंगें। जो की उत्तम योग ।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- मंगल देव का मेष राशि में गोचर करेंगे ।
- राहु और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।
- सूर्य देव का मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।
- गुरु स्वराशि होकर मीन राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब कर्क राशि के जातक का जुलाई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
कर्क राशि के लिए चंद्र देव स्वराशि का होकर लग्न में रहेंगे जो की अच्छा योग है। आप कभी भावुक व्यक्ति है और काफी क्रिएटिव भी। आपकी सोच रचनात्मक है। चन्द्रमा उच्च का होने से आपके क्रिएटिविटी में निखार आएगा।
ये महीना आप अपने फॅमिली के साथ बिताना पसंद करेंगें या यु कहे आप तो है ही फॅमिली के साथ जुड़ कर रहने वाले लोग।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
स्वास्थ का ध्यान दीजियेगा आपको सर्दी जुकाम आसानी से पकड़ लेता है। अपने सेहत का ध्यान रखिये और हड्डी से जुडी समस्या तो डॉक्टर सलाह जरूर लीजियेगा .
व्यायाम कीजिये, योगा कीजिये। बाहर का खाना अवॉयड कीजिये . फ़ास्ट फ़ूड अवॉइड कीजिये आपके लिए अच्छा रहेगा .
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है।
- आपको धन संचय में रूकावट का सामना करना पड़ सकता है।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- कुटुंब परिवार के साथ अच्छा सम्बंद बनाये रखे किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। तनाव का माहौल बन सकता है ,
- पिता के साथ अच्छा सबंध बनाने की कोशिश कीजिये उनका अनादर नहीं कीजिये . मतभेद हो सकता है .
- माता के साथ अच्छा समय ब्यतीत करेंगें।
- सूर्य को जल चढ़ाये और गायत्री मंत्र का जाप करें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा समय है। आपके प्रस्ताव स्वीकार होंगें। अपने प्रेम संबंध को विवाह में परिवर्तित करना का प्रयाश जरूर कीजिये।
- वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आपने जीवन साथी को समय और उनका साथ भी दे।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा का अच्छा योग है आप उच्च शिक्षा का सोच सकते है आप एडमिशन ले सकते है।
किसी एग्जाम का रिजल्ट यदि आना है तो सफलता मिलेगा।
विदेश जाना चाहते है उच्च शिक्षा के लिए तो जरूर कोशिश कीजिये आपको सफलता मिलेगा।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का मालिक मंगल स्वरशि होकर मेष राशि में है अतः बहुत अच्छा योग है क्योंकि मंगल रुचक महापुरूष योग का निर्माण कर रहे है ।
- यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
- आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
- आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
- आप यदि नौकरी कर रहे है तो भी आपके प्रमोशन का योग है ।
- व्यापार में वृद्धि का योग नजर आ रहे है।
भाग्य भाव का स्वामी गुरु है और भाग्य भाव में स्वराशि का गुरु है अतः बहुत अच्छा योग कहेंगे ।
- आपको आपके भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा।
- आपके कर्म व्यापार हो या नौकरी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
- व्यापार के लिए किए गए किसी भी प्रकार यात्रा लाभदायक रहेगा
- गुरु का भाग्य भाव में होने से आप धार्मिक कार्य करेंगें और धार्मिक यात्रा हो सकती है।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा कीजिए और मंदिर जरूर जाइए । हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- कुत्ते को रोटी खिलाएं और कबूतर को बाजरा खिलाए । ( राहु -केतु के उपाय )
- शुभ दिन : - सोमवार , गुरूवार , मंगलवार
- शुभ रंग : - सफ़ेद , पीला और लाल
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ