प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह में आने वाले व्रत और त्यौहार की बात करेंगें
01 जुलाई 2022 :- पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा।
13 जुलाई 2022 :- गुरु पूर्णिमा।
14 जुलाई २०२२ :- कांवड़ यात्रा (श्रावण मास का पवित्र महीना 14 जुलाई से आरंभ हो रहा है)
18 जुलाई २०२२ : - प्रथम सोमवार श्रावण मास।
आज हमलोग सबसे पहले जुलाई महीना (July Month ) कन्या राशि (Virgo zodiac ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
कभी भी गोचर ( Gochar Result ) फल आपके चंद्र राशि (Moon Sign )से ही देखा जाता है यदि आपको चंद्र राशि मालूम नहीं है तो आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- बुध देव 02 जुलाई से मिथुन राशि यानि स्वराशि में गोचर करेंगें। जो की उत्तम योग है।
- महीने के शुरू में चन्द्रमा स्वराशि के है जो राशि के लिए अच्छा योग होगा।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- मंगल देव का मेष राशि में गोचर करेंगे ।
- राहु और केतु क्रमशः मेष राशि और तुला राशि में विराजमान है।
- सूर्य देव का मित्र राशि में गोचर अच्छा योग है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई से होगा।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है फिर वक्री शनि 12 जुलाई से वापस मकर राशि में गोचर करेंगें।
- गुरु स्वराशि होकर मीन राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब कन्या राशि के जातक का जुलाई महीने का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
कन्या राशि के लिए बुध देव स्वराशि का होकर कर्म भाव में रहेंगे जो की अच्छा योग है। आप अपने बुद्धिमता के दम पर समाज में मान -सम्मान प्राप्त करेंगें। आपकी वाणी मधुर है आप अपने वाणी के दम पर बिगड़े काम बनाने की क्षमता रखते है।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा परन्तु शनि का छटा भाव में होने से जो जातक जो स्नायु से जुड़ी समस्या हो सकती है । डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।
व्यायाम कीजिये, योगा कीजिये। बाहर का खाना अवॉयड कीजिये . फ़ास्ट फ़ूड अवॉइड कीजिये आपके लिए अच्छा रहेगा .
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है।
- आपको धन संचय आसानी से होगा ।आप अपना खर्च धार्मिक यात्रा में कर सकते है ।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- कुटुंब परिवार में आपका मान सम्मान बड़ेगा और आप अपनी वाणी के दम पर सबको खुश करने में समर्थ रहेंगे । ,
- पिता के साथ अच्छा संबंध अच्छे रहेंगे । उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताए। उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा ।
- माता के साथ अच्छा समय ब्यतीत करेंगें।
- सूर्य को जल चढ़ाये और गायत्री मंत्र का जाप करें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय नहीं है । आप इस वक्त ऐसा कोई काम और निर्णय न ले नही तो आपके प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है ।
- वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आपने जीवन साथी को समय और उनका साथ भी दे और वैवाहिक जीवन का आनंद ले ।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा के दृष्टि से सामान्य समय है । हां जो विद्यार्थी प्रतियोगता परीक्षा दे रहे है उनके सफलता का योग बन रहे है।
विदेश जाना चाहते है उच्च शिक्षा के लिए तो जरूर कोशिश कीजिये आपको सफलता मिलेगा।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव में बुध अपने राशि मिथुन में है और भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रहे है जो की बहुत अच्छा योग है ।
- यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
- आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
- आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
- आप यदि नौकरी कर रहे है तो भी आपके प्रमोशन का योग है ।
- व्यापार में वृद्धि का योग नजर आ रहे है।
भाग्य भाव का स्वामी शुक्र है और भाग्य भाव में स्वराशि का शुक्र है अतः बहुत अच्छा योग कहेंगे ।
- आपको आपके भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा।
- आपके कर्म व्यापार हो या नौकरी आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।
- व्यापार के लिए किए गए किसी भी प्रकार यात्रा लाभदायक रहेगा ।
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा कीजिए और मंदिर जरूर जाइए । हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- कुत्ते को रोटी खिलाएं और कबूतर को बाजरा खिलाए । ( राहु -केतु के उपाय )
- शनि मंदिर जरूर जाए शनिवार को और बाहर बैठे भिखारी को तली हुई चीजें खिलाए ।
- शुभ दिन : - बुधवार , गुरूवार ,शुक्रवार
- शुभ रंग : - सफ़ेद , पीला और हरा ।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ