प्रिय पाठक
नमस्कार ।आज पोस्ट में गोचर से जुड़े जानकारी साझा करूंगी । पूरे 1 साल बाद सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे और 17 अगस्त से सूर्य का गोचर पुरे एक महीने के लिए सिंह राशि में रहेगा।
आइए जानते है वो कौन - कौन भाग्यशाली राशि जिनको सूर्य देव ग्रहों के राजा का साथ प्राप्त होगा ।
जैसा आप सब जानते है कि गोचर हमेशा आप चंद्र राशि से ही देखे या फिर आप गोचर अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है ।
नोट :- कभी भी गोचर में ग्रहों का फल आपको तब प्राप्त होगा जब वो आपके लग्न कुंडली में ग्रह अच्छे फल देने को बाध्य हो ।
नोट :- कभी भी गोचर में ग्रहों का फल आपको तब प्राप्त होगा जब वो आपके लग्न कुंडली में ग्रह अच्छे फल देने को बाध्य हो ।
यदि सूर्य देव आपकी लग्न कुंडली में
- कारक ग्रह हो ।
- अच्छे भाव में न हो । मतलब 6-8-12भाव में न हो ।
- नीच के हो । यदि सूर्य देव आपके कुंडली में 7 नंबर की राशि में है तो सूर्य देव नीच के हो जाएंगे और कभी भी अच्छे फल नहीं देंगें।
सूर्य देव के उपाय जरूर करें :-
आपको सूर्य देव से जुड़े उपाय करने होंगें ताकि आपको सूर्य देव के अच्छे फल प्राप्त होंगें ।
- सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए । साथ साथ 9 बार गायत्री मंत्र का जाप करें ।
- नमक का सेवन न करें ।
- रविवार के दिन मांस मंदिरा का सेवन न करें ।
- गाय को गुड़ और चना खिलाए ।
- पिता का आदर करें ।
मेष राशि :-
मेष राशि की कुंडली में सूर्य देव पंचमेश होकर पंचम भाव में होने से में राशि के लिए अच्छा संयोग बनेगा ।
- पंचमेश होने से विद्यार्थी के लिए अच्छा समय रहेगा आप अच्छे जगह एडमिशन यदि लेना चाहे तो ले सकते है ।
- और यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो लाभकारी योग बन रहा है ।
- आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है आपको शेयर ट्रेडिंग , जुआ , सट्टा से लाभ के योग बनेंगे परंतु आप के लगन कुंडली में सूर्य देव की स्थिति अच्छी होनी चाहिए ।
- प्रेम संबंध भी अच्छा रहेगा ।
- अपने आखों से जुड़ी कोई परेशानी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए ।
- एक से अधिक आय के स्त्रोत बनेंगे और आपके बड़े भाई बहन से अच्छा संबंध रहेगा ।
- आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा ।
वृषभ राशि के लिए सूर्य देव का गोचर अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के लिए सूर्य देव चतुर्थ भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में रहेंगे अतः
- प्रॉपर्टी लेना का योग बन रहा है । आप कोशिश जरूर कीजियेगा ।
- छात्र यदि सरकारी नौकरी दे रहे है तो अच्छा और लाभकारी योग है ।
- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए जनता का साथ प्राप्त होगा ।
- आप जमीन और गाड़ी भी खरीद सकते है ।
- कर्म क्षेत्र उत्तम रहेगा । व्यापार में वृद्धि के योग था प्रमोशन के योग भी बनेंगे ।
सिंह राशि :-
लग्नेश होकर सूर्य लगन में होना बहुत अच्छा योग रहेगा ।
- आपके द्वारा लिया गया निर्णय उत्तम कोटि का होगा जो आपके व्यक्तित्व को उच्चाई प्रदान करेगा ।
- आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा ।
- वैवाहिक जीवन भी उत्तम रहेगा ।
- यदि आप किसी के पार्टनरशिप में काम करते है तो वो अच्छा रहेगा ।
- आपके दैनिक रोजकार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातक के कुंडली में सूर्य देव कर्म भाव के स्वामी होकर कर्म भाव में रहेंगे । ये उत्तम योग होगा ।
धनु राशि :-
- यदि आप छात्र है और प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे है तो सफलता के योग है ।
- आप चाहे नौकरी कर रहे है या व्यापार दोनो के लिए अच्छा समय है ।
- आपके जॉब में मन चाहा ट्रांसफर के योग बन रहे है और प्रमोशन के भी योग बन रहे है ।
- भौतिक सुख में वृद्धि के योग है । घर खरीद सकते है ।
- जनता का साथ प्राप्त होगा यदि आप राजनीति में है ।
धनु राशि :-
धनु राशि के जातक के लिए सूर्य देव भाग्य स्थान के मालिक होकर भाग्य स्थान में ही होंगें ।
- आपका भाग्य आपका हर जगह साथ देगा । आप के पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे ।
- यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे है तो आपके लिए उत्तम समय रहेगा ।
- आपके पराक्रम में वृद्धि के योग होंगें और आपको आपके छोटे भाई बहन का साथ प्राप्त होगा ।
- आपकी व्यापारिक यात्रा सफल होगी ।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है।
सबसे महत्वपूर्ण:-
1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ